फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

छोटानागपुर नाट्य महोत्सव का रांची में हुआ आगाज, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया उद्घाटन

Ranchi News: विश्व रंगमंच दिवस (27 मार्च) के अवसर पर रांची में 12वां छोटानागपुर राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। यह महोत्सव 27 मार्च से 30 मार्च तक चार दिनों तक कांके रोड स्थित आड्रे हाउस में आयोजित होगा। युवा नाट्यस संगीत अकादमी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi News: विश्व रंगमंच दिवस (27 मार्च) के अवसर पर रांची में 12वां छोटानागपुर राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। यह महोत्सव 27 मार्च से 30 मार्च तक चार दिनों तक कांके रोड स्थित आड्रे हाउस में आयोजित होगा। युवा नाट्यस संगीत अकादमी रांची द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आज इस महोत्सव के कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति और खेलकूद विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने आवासीय कार्यालय धुर्वा में पोस्टर लांचिंग कर किया। मंत्री ने नाटक के क्षेत्र में इस संस्था के योगदान की सराहना की और महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन लगातार होता रहना चाहिए, ताकि रंगमंच को बढ़ावा मिले और नई पीढ़ी को कला और संस्कृति से जोड़ा जा सके।

युवा नाट्यस संगीत अकादमी 2003 से नाटक के क्षेत्र में कार्य कर रही है और आड्रे हाउस में पिछले 12 वर्षों से नाटकों की प्रस्तुति कर रही है। इस महोत्सव में रंगमंच के विविध पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

इस मौके पर युवा नाट्यस संगीत अकादमी के निदेशक ऋषिकेश लाल, छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, कुमार अभिनव, नारायण मिश्रा, उमेश यादव, ऋषिका कुमारी, आकाश कुमार, हरीश कुमार आदि प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram