फॉण्ट कनवर्टर NEW

टाटानगर यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट, यात्रा से पहले चेक करें ट्रेन स्टेटस

East Singhbhum : टाटानगर रेल मंडल और उससे होकर गुजरने वाले मार्गों पर आगामी दिनों में बड़ी संख्या में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने जानकारी दी है कि इस अवधि में कई ट्रेनों को रद्द किया जाएगा, कुछ का मार्ग बदला जाएगा,

अपनी भाषा में पढ़ें

East Singhbhum : टाटानगर रेल मंडल और उससे होकर गुजरने वाले मार्गों पर आगामी दिनों में बड़ी संख्या में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने जानकारी दी है कि इस अवधि में कई ट्रेनों को रद्द किया जाएगा, कुछ का मार्ग बदला जाएगा, जबकि कुछ को शॉर्ट-टर्मिनेट या शॉर्ट-ओरिजिनेट किया जाएगा। इस निर्णय का असर टाटानगर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी है।

मार्ग परिवर्तन (डायवर्जन)

  • 15630 (सिलचर–तांबरम) एक्सप्रेस
  • 13287 (दुर्ग–आरा साउथ बिहार) एक्सप्रेस
  • 22805 (भुवनेश्वर–आनंद विहार) साप्ताहिक एक्सप्रेस
  • 18104 (अमृतसर–टाटा) एक्सप्रेस
  • 18427 (पुरी–आनंद विहार) एक्सप्रेस
  • 12802 (नई दिल्ली–पुरी) एक्सप्रेस
  • 12801 (पुरी–नई दिल्ली) पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
  • 12152 (शालिमार–लोकमान्य तिलक) एक्सप्रेस
  • 12151 (लोकमान्य तिलक–शालिमार) एक्सप्रेस
  • 22843 (बिलासपुर–पटना) एक्सप्रेस
  • 22891 (हावड़ा–रांची) इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • 20817 (भुवनेश्वर–नई दिल्ली) राजधानी एक्सप्रेस

रद्द ट्रेनें

  • 20894 (पटना–टाटा) वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 28181 (टाटा–कटिहार) एक्सप्रेस
  • 28182 (कटिहार–टाटा) एक्सप्रेस
  • 18183 (टाटा–आरा) एक्सप्रेस
  • 20893 (टाटा–पटना) वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 18116/18115 (चक्रधरपुर–गोमो) मेमू
  • 68023/68024 (झाड़ग्राम–पुरुलिया) मेमू
  • 68035 (टाटा–हटिया) मेमू
  • 68055/68056 (आसनसोल–टाटा) मेमू
  • 13301/13302 (धनबाद–टाटा) एक्सप्रेस
  • 68086 (बरकाकाना–टाटा) मेमू
  • 20898 (रांची–हावड़ा) वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 18175 (हटिया–झारसुगुड़ा) मेमू

शॉर्ट-टर्मिनेशन और शॉर्ट-ओरिजिनेशन

कुछ ट्रेनों को उनके तय गंतव्य तक नहीं चलाया जाएगा या उनका संचालन बीच के किसी स्टेशन से शुरू किया जाएगा। उदाहरण के लिए —

  • 18184 (बक्सर–टाटा) एक्सप्रेस, ईस्टर्न रेलवे क्षेत्र में शॉर्ट-टर्मिनेट होगी।
  • 68055/68056 (आसनसोल–टाटा) मेमू और 18011/18012 (हावड़ा–चक्रधरपुर) एक्सप्रेस का परिचालन के एडीआरए से शॉर्ट-टर्मिनेट या शॉर्ट-ओरिजिनेट किया जाएगा।

इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त परिवहन साधनों का सहारा लेना पड़ सकता है।

यात्रियों के लिए सलाह

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे एनटीएस (NTES) ऐप, रेलवे हेल्पलाइन या आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी ट्रेनों की नवीनतम स्थिति जांच लें। इससे वे आखिरी समय की परेशानी और यात्रा में असुविधा से बच सकते हैं।

रेलवे का कहना है कि इन बदलावों के पीछे सुरक्षा और परिचालन संबंधी कारण हैं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, प्रभावित यात्रियों को अपने यात्रा कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है, जिससे भीड़भाड़ और टिकट रद्दीकरण जैसी स्थितियां भी सामने आ सकती हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram