फॉण्ट कनवर्टर NEW

Chaibasa News: अवैध बालू खनन रोकने गया युवक लौटा नहीं, फिर क्या हुआ?

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध बालू खनन का धंधा एक और जान ले गया। जैतगढ़ ओपी थाना क्षेत्र के मुंडाई गांव में गुरुवार शाम दीपक प्रधान नामक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। दीपक गांव में लगातार अवैध बालू खनन

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध बालू खनन का धंधा एक और जान ले गया। जैतगढ़ ओपी थाना क्षेत्र के मुंडाई गांव में गुरुवार शाम दीपक प्रधान नामक युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। दीपक गांव में लगातार अवैध बालू खनन का विरोध कर रहे थे। बताया गया कि वह खनन रोकने के लिए मौके पर पहुंचे, तभी ट्रैक्टर चालक ने वाहन चढ़ा दिया। घटना के बाद गांव में भारी तनाव फैल गया।

ग्रामीणों का हंगामा, शव रखकर सड़क जाम

शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों जाम लगाया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से अवैध बालू खनन और तस्करी बेरोकटोक चल रही है। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद बालू माफिया बेखौफ कारोबार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस बोली- जांच जारी, ग्रामीण बोले- दोषियों को सजा दो

थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना लग रही है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं, ग्रामीणों ने कहा कि दीपक प्रधान की हत्या पूर्व नियोजित साजिश के तहत की गई है। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस और खनन विभाग की लापरवाही से बालू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल दोषियों की गिरफ्तारी और अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram