फॉण्ट कनवर्टर NEW

फुटबॉल मैच देखकर दोस्तों संग लौट रहा था युवक, लेकिन घर पहुंचने से पहले…

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह दर्दनाक घटना उस वक्त हुई जब युवक सोहराय-बांदना पर्व के अवसर पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच देखकर अपने दोस्तों के साथ

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। यह दर्दनाक घटना उस वक्त हुई जब युवक सोहराय-बांदना पर्व के अवसर पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच देखकर अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था।

अज्ञात बाइक सवारों ने रास्ते में किया हमला

मृतक की पहचान छोटा रायकमन गांव निवासी सोमनाथ हेम्ब्रम उर्फ धोनी हेम्ब्रम (पिता – सुरेन हेम्ब्रम) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सोमनाथ अपने साथियों के साथ लौट रहा था, तभी छोटा रायकमन गांव के ताड़ीसाई टोला से धानसारी जाने वाली मुख्य सड़क पर अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना भयावह था कि सोमनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।

इलाके में दहशत, ग्रामीणों ने की गिरफ्तारी की मांग

घटना की सूचना मिलते ही कुमारडुंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक का किसी से विवाद होने की बात सामने नहीं आई है। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

कुमारडुंगी थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram