फॉण्ट कनवर्टर NEW

BJP New Team: 13 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री; नितिन नवीन की नई टीम में इन दिग्गजों की एंट्री

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें स्मृति ईरानी को महासचिव और वसुंधरा राजे को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है।

अपनी भाषा में पढ़ें

New Delhi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से घोषित इस नई टीम में कई वरिष्ठ और प्रमुख नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

कोषाध्यक्ष और महामंत्री (संगठन) पद पर किसे मिली जिम्मेदारी?

पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बी.एल. संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बरकरार रखा गया है। इसके अलावा सहायक मंत्री पद की जिम्मेदारी शिवप्रकाश और सौदान सिंह को दी गई है।

13 नेताओं को बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

भाजपा की नई टीम में कुल 13 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्र भाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराज, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

महामंत्री और मंत्री पद पर किन चेहरों पर मुहर लगी?

पार्टी ने राष्ट्रीय महामंत्री पद के लिए 8 नेताओं के नामों की घोषणा की है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया शामिल हैं।

राष्ट्रीय मंत्री पद पर कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह, प्रदीप यादव, जगदीश ईश्वर भाई पटेल, संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्याक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को नियुक्त किया गया है।

‘संगठन को नई गति प्रदान करेगी टीम’: नितिन नवीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सदस्य कार्यकर्ता भाव से काम करते हुए संगठन को सशक्त बनाएंगे और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने में योगदान देंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of Samsul Haque

Samsul Haque

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor