फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

लखनऊ में बीजेपी झंडा लगी स्कॉर्पियो बेकाबू, 10 लोग घायल

UP News: राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित तेलीबाग बाजार में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बीजेपी का झंडा लगी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अचानक बेकाबू होकर भीड़ में जा घुसी, जिससे सड़क किनारे बैठे और पैदल चल रहे करीब 10 लोग घायल

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

UP News: राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित तेलीबाग बाजार में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बीजेपी का झंडा लगी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अचानक बेकाबू होकर भीड़ में जा घुसी, जिससे सड़क किनारे बैठे और पैदल चल रहे करीब 10 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

सभी घायलों को पास के पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर-2 में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में आनंद प्रकाश, राजेश और 9 वर्षीय बालक आरुष वर्मा की पहचान हुई है, जबकि अन्य की पहचान जारी है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो गाड़ी हुसैनगंज निवासी अक्षय सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। जांच में यह भी पता चला कि इस गाड़ी पर पहले से तीन ट्रैफिक चालान लंबित हैं। फिलहाल आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के वक्त ड्राइवर नशे में था या नहीं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जा रहा है कि गाड़ी पर बीजेपी का झंडा क्यों लगा था—क्या यह किसी राजनीतिक प्रभाव का संकेत था?

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram