फॉण्ट कनवर्टर NEW

BIT मेसरा में पैंथियॉन 2026 की धूम, ‘विज्ञानम्’ थीम का हुआ खुलासा

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT) मेसरा के वार्षिक तकनीकी महोत्सव पैंथियॉन 2026 का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष की थीम ‘विज्ञानम्’ का अनावरण किया गया। थीम सामने आते ही छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT) मेसरा के वार्षिक तकनीकी महोत्सव पैंथियॉन 2026 का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष की थीम ‘विज्ञानम्’ का अनावरण किया गया। थीम सामने आते ही छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे क्लब परेड से हुई। विभिन्न क्लबों के छात्रों ने बैंड-बाजे के साथ मुख्य भवन से मार्च पास्ट किया। परेड कई स्थानों से होते हुए आईसी एरिना पहुंची। इस दौरान छात्रों और दर्शकों ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

शाम 6:30 बजे छात्र मामलों के डीन डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने पैंथियॉन 2026 की थीम ‘विज्ञानम्’ का अनावरण किया। इसके बाद महोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की गई और रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया।

कार्यक्रम में संकाय समन्वयक डॉ. चंचल कुमार मिश्रा और सह-संकाय समन्वयक डॉ. परितोष मेहता ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने ‘विज्ञानम्’ थीम के महत्व और तकनीकी क्षेत्र से इसके संबंध के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें पूरे उत्साह और लगन के साथ टेक फेस्ट में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में डांस क्लब के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद डीजे नाइट का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने जमकर उत्साह दिखाया। रात 8:30 बजे कार्यक्रम का समापन हुआ।

पैंथियॉन 2026 के मुख्य कार्यक्रम आने वाले दिनों में आयोजित किए जाएंगे। थीम रिवील सेरेमनी के बाद छात्रों में टेक फेस्ट को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram