Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

चैनपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो होटलों में छापेमारी, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त

चैनपुर। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चैनपुर अनुमंडल पुलिस ने गुरुवार को होटल अनुराग और होटल अजय में छापेमारी कर अंग्रेजी शराब की बड़ी मात्रा जब्त की। कार्रवाई एसडीपीओ ललित मीणा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, एसआई अशोक कुमार और एएसआई नंदकिशोर की टीम ने की।

छापेमारी के दौरान दोनों होटलों के कमरों और काउंटर से अंग्रेजी शराब की कई सील पैक बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने बताया कि जब्त शराब की सटीक मात्रा की पुष्टि अभी नहीं की गई है, लेकिन बरामदगी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

एस डी पी ओ चैनपुर ललित मीणा
एस डी पी ओ चैनपुर ललित मीणा

पुलिस द्वारा लाइसेंस से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर होटल संचालक कोई भी लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने मौके से सभी बोतलें जब्त कर लीं।

एस डी पी ओ ललित मीणा ने बताया कि वरिष्ठ पदाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र के विभिन्न होटलों में जांच की गई। होटल अनुराग और होटल अजय में अवैध रूप से शराब बेचने की जानकारी मिलने पर छापेमारी की गई। बिना लाइसेंस शराब बेचना उत्पाद अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है।

पुलिस ने दोनों होटलों के संचालकों के खिलाफ अवैध शराब बिक्री और उत्पाद अधिनियम उल्लंघन सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब पर निगरानी और छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

Shiwam Keshri लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *