फॉण्ट कनवर्टर NEW

बड़ी पहल : 21 नवंबर से शुरू होगा ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’

Ranchi : झारखंड सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ का शुभारंभ दिनांक 21 नवंबर 2025 से पूरे राज्य में होने जा रहा है। राँची जिला प्रशासन ने भी व्यापक तैयारियों के साथ कार्यक्रम को लागू करने की घोषणा की है। उपायुक्त मंजूनाथ

आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार
आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ का शुभारंभ दिनांक 21 नवंबर 2025 से पूरे राज्य में होने जा रहा है। राँची जिला प्रशासन ने भी व्यापक तैयारियों के साथ कार्यक्रम को लागू करने की घोषणा की है। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार राँची जिले के सभी 305 पंचायतों एवं नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्डों में 21 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

इन शिविरों का उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके doorstep पर उपलब्ध कराना है, ताकि पात्र लाभुक बिना किसी विलंब और परेशानी के योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। उपायुक्त श्री भजन्त्री ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि शिविरों में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन और नए लाभुकों को योजना से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए।

अधिकारियों को दिशा-निर्देश

उपायुक्त ने बैठक कर अधिकारियों से कहा कि शिविरों के दौरान नागरिकों की सुविधा सर्वोपरि रहे। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि प्रत्येक शिविर प्रभावी ढंग से संपन्न हो। उन्होंने विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र नागरिक सरकारी योजनाओं से वंचित न रह जाए। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचलाधिकारियों को प्रचार-प्रसार बढ़ाने का निर्देश भी दिया है ताकि शिविरों की जानकारी हर पंचायत और हर घर तक पहुँचे।

लाभुकों के लिए आवश्यक दस्तावेज़

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी पंचायत शिविर में अवश्य पहुँचें और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बैंक पासबुक या अन्य पहचान प्रमाण के साथ उपस्थित हों। इससे आवेदन प्रक्रिया सुगमता से पूरी की जा सकेगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि सभी नोडल अधिकारी प्रतिदिन अपने-अपने शिविर स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

21 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाले शिविरों की सूची

  • चतरा पंचायत – अनगड़ा
  • खुखरा पंचायत – बेड़ो
  • कांची पंचायत – बुंडू
  • छापर पंचायत – बुढ़मू
  • पण्डरी पंचायत – चान्हो
  • गड़गांव पंचायत – इटकी
  • उरुगुटू एवं उपरकोनकी पंचायत – कांके
  • हुल्सु पंचायत – लापुंग
  • बंझीला पंचायत – माण्डर
  • नारो पंचायत – नगड़ी
  • हरदाग पंचायत – नामकुम
  • जयडीहा पंचायत – ओरमांझी
  • राहे पंचायत – राहे
  • तारुप पंचायत – रातू
  • हलमाद पंचायत – सिल्ली
  • बारेन्दा पंचायत – सोनाहातू
  • अमलेशा पंचायत – तमाड़
  • वार्ड-1 – सीएमपीडीआई स्कूल के पास मार्केट
  • वार्ड-2 – एदलहातू जोगो पहाड़

22 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाले शिविरों की सूची

  • बोंगईबेड़ा पंचायत – अनगड़ा
  • डोरण्डा पंचायत – बेड़ो
  • मुरुपीरी पंचायत – बुढ़मू
  • बलसोकरा पंचायत – चान्हो
  • काटमकुली पंचायत – कांके
  • मालसृंग पंचायत – कांके
  • देवरी पंचायत – नगड़ी
  • सोदाग पंचायत – नामकुम
  • बारीडीह पंचायत – ओरमांझी
  • बानापीड़ी पंचायत – रातू
  • हाकेदाग पंचायत – सिल्ली
  • आराहंगा पंचायत – तमाड़
  • रड़गांव पंचायत – तमाड़
  • वार्ड-3 – मोरहाबादी MTS
  • वार्ड-4 – मंडाटाड़, मोरहाबादी

उपायुक्त श्री भजन्त्री ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सुविधाएँ पहुँचाने का एक बड़ा प्रयास है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में शिविरों में भाग लेने और इस कल्याणकारी पहल का लाभ उठाने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram