फॉण्ट कनवर्टर NEW

रिम्स जमीन घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, 7 अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी

रिम्स की अधिग्रहित 9.65 एकड़ जमीन से जुड़े घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमें गिरफ्तार IAS मनोज कुमार रंजन, SDO मनोज कुमार समेत सात अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रिम्स की अधिग्रहित 9.65 एकड़ जमीन से जुड़े घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमें गिरफ्तार IAS मनोज कुमार रंजन, SDO मनोज कुमार समेत सात अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही हैं।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों के ठिकानों पर जमीन से जुड़े दस्तावेज और अन्य जरूरी कागजात खंगाले जा रहे हैं। एसीबी की टीम इस मामले से जुड़े सबूत जुटाने में लगी है।

बता दें कि इस मामले में एसीबी ने 17 नवंबर की रात IAS मनोज कुमार रंजन समेत छह पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद गुरुवार को बेरमो के SDO मनोज कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।

आरोप है कि रिम्स के लिए मोरहाबादी और कोकर में अधिग्रहित जमीन को फर्जी दस्तावेजों और सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर कर निजी संपत्ति के रूप में दिखाने की कोशिश की गई थी। इसी मामले की जांच के तहत एसीबी लगातार कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram