Skip to content
Log In
योगी सरकार ने टीवी को बनाया क्लासरूम, बालवाटिका से 12वीं तक पांच चैनलों पर पढ़ाई CM योगी की पहल, यूपी के स्कूलों में लगेगी संविधान की पाठशाला टनकपुर-बनबसा को जलभराव से मिलेगी राहत, चम्पावत को CM धामी की 165 करोड़ की सौगात लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए CM धामी का ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा सभागार सौली खड्ड के पास पुलिस की चेकिंग में खुला नशे का खेल, युवक गिरफ्तार धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर चुनावी मैदान में उतरेगी BJP: दीप्ति वोटर लिस्ट में अपना और परिवार का नाम जरूर जांच लें, DM की अपील प्रकाश पर्व पर CM धामी और राज्यपाल का संदेश, सेवा-सद्भाव अपनाएं CM धामी का ऐलान: श्रीनगर में बनेगी साइंस सिटी, देहरादून के लिए हेली सेवा SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले अपने शासनकाल को याद करें मरांडी जी, भाजपा की झूठी राजनीति बेनकाब : झामुमो

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के हालिया आरोपों को बौखलाहट का नतीजा बताते हुए कहा है कि हेमंत सोरेन सरकार कानून के राज पर चलती है, न कि झूठ और मनगढ़ंत कहानियों पर। पार्टी ने कहा कि मरांडी जी की बयानबाज़ी निराधार आरोपों का पुलिंदा है और यह साबित करता है कि भाजपा अब विपक्ष में भी जिम्मेदारी से काम करने के बजाय केवल अफवाह फैलाने में जुटी है।

झामुमो नेता विनोद पांडेय ने कहा कि जो व्यक्ति अपने शासनकाल में भ्रष्टाचार और जनविरोधी निर्णयों के प्रतीक रहे हों, उन्हें आज नैतिकता और पारदर्शिता की बातें करना शोभा नहीं देता। हेमंत सरकार पूरी तरह पारदर्शी, संवैधानिक व्यवस्था पर आधारित और जनहित के लिए समर्पित है।

यह भी पढ़ें: SIR की जांच में फर्जी जन्म प्रमाणपत्रों का खुलासा, CEO ने अफसरों को चेताया

पार्टी ने कहा कि भाजपा शासन में झारखंड ने देखा कि कैसे पुलिस तंत्र को विरोधियों को डराने और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने का हथियार बनाया गया। आज जब जांच एजेंसियां निष्पक्ष रूप से काम कर रही हैं, तो भाजपा नेताओं को परेशानी हो रही है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या सत्ता के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। झामुमो ने मरांडी से अपील की कि वे निराधार आरोपों के बजाय जनता के मुद्दों पर ध्यान दें। हेमंत सरकार जनता के विश्वास से बनी है और उसी भरोसे पर आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें: लेवी नहीं मिली तो फूंक दिया कोयला हाईवा, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *