Chaibasa: नगर निकाय चुनाव के तहत आज अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए नाम वापसी का दिन रहा। अनुमंडल पदाधिकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के चुनाव से दो प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। नाम वापस लेने वालों में रूही खातून एवं मुकेश कुमार शामिल हैं। नाम वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए कुल 9 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। इनमें रमेश खिरवाल उर्फ लड्डू, नितिन प्रकाश, सुनील कुमार साहू, देवी शंकर दत्ता उर्फ काबू दत्ता, अनूप सुल्तानिया, फैयाज खान, मोहम्मद सलीम, नितेश दोदराजका एवं राधामोहन बनर्जी शामिल हैं। नाम वापसी की…
Author: Samsul Haque
Chaibasa: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज झींकपानी प्रखंड की चोया, नवागांव सहित के पंचायत की महिलाओं ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर विरोध जताया। झींकपानी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से करीब 200 से 250 महिलाएं लगभग 20 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चाईबासा पहुंचीं। इस पैदल मार्च का नेतृत्व चोया पंचायत की मुखिया जयंती बुडीउली ने किया। मार्च में कई महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को भी साथ लेकर शामिल हुईं। पैदल मार्च के बाद महिलाएं चाईबासा सदर विधायक सह परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के आवास पहुंचीं। मंत्री के अनुपस्थित रहने पर महिलाओं…
Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला में समाज में अंधविश्वास, डायन-प्रथा और आंतरिक कुरीतियों को समाप्त करने के उद्देश्य से सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा, नेशनल आदिवासी रिवाईवल एसोसिएशन और सिंगी एंड सिंगी सोसाइटी के प्रतिनिधियों द्वारा चक्रधरपुर के चंद्री पंचायत के बाईडीह गांव में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा के दौरान ग्रामीणों को डायन-प्रथा, सामाजिक बुराइयों, कुरीतियों और अफवाहों के कारण हो रही आपराधिक घटनाओं की जानकारी दी गई। इन कुरीतियों से होने वाले सामाजिक, पारिवारिक और कानूनी नुकसान के बारे में लोगों को सचेत किया गया। साथ ही हिंसक घटनाओं की रोकथाम…
Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में चाईबासा नगर परिषद एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के लिए मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। यह रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त चंदन कुमार के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व तदर्थ उप विकास आयुक्त-सह-वरीय अधिकारी, कार्मिक कोषांग उत्कर्ष कुमार ने किया। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान कुल 545 मतदान कर्मियों का चयन किया गया, जिसमें 109 पीठासीन पदाधिकारी तथा क्रमशः 109-109 पी-1, पी-2, पी-3 और पी-4 शामिल हैं। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग,…
Jamshedpur: काम की तलाश में घर से निकली आदित्यपुर की रहने वाली युवती जानकी प्रधान को पुलिस ने सकुशल टाटानगर रेलवे स्टेशन से बरामद कर शुक्रवार को उसके परिजनों को सौंप दिया। युवती के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली है। जानकी प्रधान ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए वह रोजगार की तलाश में घर से निकली थी। शुरुआती दिनों में डर और असमंजस के कारण कुछ गलतफहमियां फैलीं, लेकिन दो दिन बाद मीडिया को दिए अपने बयान में उसने स्पष्ट किया कि वह न तो किसी के साथ गई थी और न…
Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चक्रधरपुर नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले सांसद पुत्र उदय मांझी ने शुक्रवार को अपना नाम वापस ले लिया है। इस संबंध में उन्होंने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने फैसले की जानकारी दी, जिससे समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई। उदय मांझी ने अपने पोस्ट में चक्रधरपुरवासियों को “जोहार” कहकर संबोधित करते हुए लिखा कि वे भारी मन लेकिन दृढ़ निश्चय के साथ यह फैसला ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर की मिट्टी ने उन्हें जो प्यार और सम्मान दिया है,…
Jamshedpur: दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों को तेज, सुरक्षित और बेहतर रेल सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। रेलवे प्रशासन ने विभिन्न महत्वपूर्ण रेल खंडों पर ट्रेनों की अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था फरवरी 2026 से चरणबद्ध तरीके से लागू की जा रही है। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों के लिए कुछ स्टेशनों पर प्रायोगिक ठहराव (एक्सपेरिमेंटल स्टॉपेज) भी शुरू किए गए हैं। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार अंडाल–खड़गपुर–भद्रक, अंडाल–खड़गपुर–टाटानगर–झारसुगुड़ा, भद्रक–रूपसा, झारसुगुड़ा–राउरकेला, बंडामुंडा–राउरकेला सहित कई रेल खंडों पर…
Chaibasa: नगरपालिका (आम) चुनाव–2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में चाईबासा नगर परिषद (वर्ग ख) के अध्यक्ष पद हेतु नाम निर्देशन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की जा रही है। यह जानकारी निर्वाची पदाधिकारी-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर चाईबासा के कार्यालय से जारी पत्र के माध्यम से दी गई है। निर्वाचन शाखा द्वारा जारी पत्रांक-22/निर्वा०, दिनांक 06 फरवरी 2026 के अनुसार, यह बैठक सामान्य प्रेक्षक की अध्यक्षता में दिनांक 07 फरवरी 2026 (शनिवार) को पूर्वाह्न 11:45 बजे आयोजित होगी। बैठक स्थल निर्वाची पदाधिकारी का सभा कक्ष, सदर चाईबासा निर्धारित किया गया है।…
Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी जिला सामान्य शाखा देवेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) शिवेंद्र, सदर चाईबासा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी तथा विशेष शाखा के पुलिस उपाधीक्षक हिमांशु मांझी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड द्वारा 5 फरवरी 2026 तक जिले के चाईबासा और चक्रधरपुर नगरपालिकाओं के शहरी क्षेत्रों में सभी शस्त्र अनुज्ञप्ति धारकों को अपने हथियार…
Jamshedpur: सीतारामडेरा थाना से सटे शिव हनुमान मंदिर में गुरुवार देर रात हुई चोरी की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। चोर मंदिर की दीवार फांदकर भीतर दाखिल हुआ और वहां रखी तीन दान पेटियों के ताले तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मंदिर के सेवक मुन्ना पात्रों ने बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह जब मंदिर का कपाट खोला गया, तो तीनों दान पेटियों के ताले टूटे हुए मिले। मंदिर के अंदर सामान बिखरा देख उन्हें चोरी की आशंका हुई।…
Jamshedpur: होली पर्व 2026 के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर को विशेष प्राथमिकता देते हुए कई होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इसे लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से शुक्रवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। हर साल होली जैसे बड़े त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग अपने गृह नगर, रिश्तेदारों और मित्रों से मिलने के लिए रेल यात्रा करते हैं। इसी बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने इस बार व्यापक स्तर पर तैयारी की है। रेलवे के अनुसार होली पर्व 2026 के…
Chainpur, (Gumla): चैनपुर थाना क्षेत्र के बिंदोरा मोड़ के समीप गुरुवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। एक तेज रफ्तार एक्टिवा स्कूटी अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।मिली जानकारी के अनुसार, प्रीतम रौतिया पिता अर्जुन रौतिया और भीम कुमार पिता मनबोध बैगा अपने एक दोस्त की एक्टिवा स्कूटी जेएच 01 डीएस 7857 लेकर किसी काम से गुमला की ओर जा रहे थे। बिंदोरा मोड़ के पास चालक ने संतुलन खो दिया और स्कूटी सीधे सड़क किनारे लगे शीशम…
Jari, (Gumla): प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की सफलता को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने की।बैठक के दौरान बीडीओ ने उपस्थित सभी मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक और राशन डीलरों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि फाइलेरिया से बचाव ही इसका सबसे बड़ा समाधान है, और इसके लिए जन-भागीदारी अनिवार्य है। बीडीओ ने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि वे स्वास्थ्य सहियाओं के साथ समन्वय…
Chaipur, (Gumla): प्रखंड प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी यादव बैठा, द्वारा जारी सूचना के अनुसार, एडीआईपी योजना के तहत निःशुल्क यंत्र और सहायक उपकरण वितरण के लिए एक विशेष मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 12 फरवरी 2026 गुरुवार सुबह 10:00 बजे से प्रखंड परिसर, चैनपुर में इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के दिव्यांग व्यक्तियों और वरिष्ठ नागरिकों की पहचान करना है, ताकि उन्हें उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण जैसे बैसाखी, व्हीलचेयर, सुनने की मशीन आदि निःशुल्क उपलब्ध…
Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा क्षेत्र में सेल (SAIL) प्रबंधन द्वारा नई रांजाबुरु लौह अयस्क खदान खोलने की प्रक्रिया शुरू किए जाने के साथ ही इलाके में विरोध तेज हो गया है। खदान से सीधे प्रभावित होने वाले सात गांवों के ग्रामीणों ने इसे अपने अस्तित्व, अधिकार और कानून के खिलाफ बताते हुए खुला आंदोलन छेड़ने का एलान कर दिया है। 6 फरवरी को कासिया-पेंचा गांव में सामाजिक कार्यकर्ता मंगता सुरीन की अध्यक्षता में आयोजित विशाल बैठक में कासिया-पेंचा, गंगदा, घाटकुड़ी, जोजोगुट्टू, राजबेड़ा, बाईहातु और तितलीघाट गांवों के मुंडा, ग्रामीण पुरुष और महिलाएं सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए।…
Ranchi: राजधानी रांची में नगर निगम चुनाव का रण अब पूरी तरह सज चुका है। शुक्रवार को समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) के ब्लॉक-बी में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही मेयर पद की चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। चुनावी दौड़ से 8 उम्मीदवारों ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं, जिसके बाद अब मुख्य मुकाबले में 11 प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं। इन 8 उम्मीदवारों ने छोड़ी चुनावी जंग निर्णायक दिन पर निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर अजीत लकड़ा, कथरीना तिर्की, बिरू तिर्की, राजेन्द्र मुण्डा, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, सुनील फकीरा कच्छप और संजय कुमार टोप्पो ने…
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में आज उस वक्त एक बेहद दुर्लभ और सनसनीखेज नजारा देखने को मिला, जब अदालत ने पुलिस की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार किया। मैट्रिक के एक परीक्षार्थी को अवैध तरीके से 10 दिनों तक हिरासत में रखने के मामले में माननीय न्यायमूर्ति नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति एके राय की खंडपीठ ने चतरा के डीएसपी, टंडवा और लावालौंग के थाना प्रभारियों को न केवल तलब किया, बल्कि उनके मोबाइल फोन जब्त कर उन्हें कोर्ट रूम में ही बिठा दिया। आधी रात को घर से उठा ले गई थी पुलिस यह पूरा मामला एक मां की ममता और इंसाफ…
Palamu: भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चला रही पलामू प्रमंडलीय एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम को शुक्रवार को एक और बड़ी सफलता मिली है। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में एक रोजगार सेवक ने जब किसान के हक की योजना के बदले अपनी जेब गरम करने की कोशिश की, तो उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि एसीबी की टीम पहले से ही बिछाए गए जाल के साथ तैयार है। टीम ने रोजगार सेवक जितेंद्र कुमार को 7,000 रुपये की घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कूप निर्माण की एंट्री के बदले मांगी थी ‘कमीशन’ पूरा मामला मनरेगा योजना से जुड़ा…
Bokaro: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाना और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए कितना चुनौतीपूर्ण होता है, इसका एक उदाहरण बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र में देखने को मिला था। अब इसी मामले में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति की अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए तीन आरोपियों—रऊफ अंसारी, मोहीद्दीन अंसारी और साधु अंसारी को दोषी करार देते हुए एक-एक साल की सजा सुनाई है। साथ ही, अदालत ने तीनों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। क्या था पूरा मामला? यह विवाद नावाडीह अंचल के सुरही मौजा स्थित खाता नंबर 72 की सरकारी जमीन…
Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची का व्यस्ततम इलाका ‘मेन रोड’ गुरुवार की देर रात एक चीख से दहल उठा। शहर के जाने-माने बिल्डर अनुराग सरावगी ने हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित ब्लेयर अपार्टमेंट की छठी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है और शहर के व्यापारिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। आधी रात को मची अफरा-तफरी मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार देर रात की है। अपार्टमेंट की ऊंचाई से गिरने के कारण अनुराग सरावगी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर…
