Bokaro: कसमार प्रखंड के मधुकरपुर गांव में मुख्य सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। घनी आबादी वाले इस गांव में एसबीआई बैंक शाखा, राजकीय मध्य विद्यालय और राजकीय उच्च विद्यालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थान मौजूद हैं। सप्ताह में दो दिन लगने वाले बाजार और आसपास के दर्जनों गांवों के आवागमन का मुख्य केंद्र होने के कारण यह सड़क बेहद व्यस्त रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि ओरमो से पारटांड होते हुए पीपल चौक तक जाने वाली इस मुख्य सड़क की चौड़ाई पहले 30 से 60 फीट तक थी, लेकिन दोनों किनारों पर पक्के और…
Author: Samsul Haque
New Delhi: बच्चों के समग्र विकास और प्रारंभिक बाल्य देखभाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, वेदांता समूह की प्रमुख सामाजिक पहल नंद घर ने देशव्यापी वितरण अभियान की शुरुआत की है। इस पहल के तहत 10 राज्यों में संचालित नंद घर केंद्रों से जुड़े 1,00,000 बच्चों को स्कूल बैग और स्टील की पानी की बोतलें वितरित की जाएंगी। वेदांता समूह ने देश के 17 राज्यों में 11,000 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों को आधुनिक नंद घर के रूप में विकसित किया है, जो मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हैं। यह पहल राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,…
Lohardaga: लोहरदगा जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेशरार प्रखंड अंतर्गत सिरम पंचायत के सरजू पावा गांव निवासी ललित उरांव (25 वर्ष) की बीते वर्ष 14 मार्च 2024 को देवदरिया में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद आर्थिक रूप से कमजोर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इसी बीच प्रधानमंत्री सड़क सुरक्षा बीमा योजना के तहत दिवंगत ललित उरांव की पत्नी विनीता देवी, निवासी— ग्राम अम्बापावा, पंचायत सिरम, पोस्ट मक्का, जिला…
Lohardaga: पूर्व आर्मी चीफ जनरल एम.एम. नरवणे (रिटायर्ड) की कथित अनपब्लिश्ड किताब के सर्कुलेशन को लेकर देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। इस मुद्दे पर विपक्ष और सत्ता पक्ष आमने-सामने हैं। इसी क्रम में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कई गंभीर सवाल उठाए हैं। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि किसी किताब का प्रकाशित होना या न होना असली मुद्दा नहीं है। उनके अनुसार यदि राहुल गांधी द्वारा उठाई गई बातों पर पूर्व आर्मी चीफ ने कोई खंडन नहीं किया है, तो देश को सच्चाई जानने…
Lohardaga: क्रिकेट, संस्कृति और स्टार पावर, तीनों का जबरदस्त संगम उस वक्त देखने को मिला, जब बीएस कॉलेज स्टेडियम में बलदेव साहू मेमोरियल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन ने लोहरदगा को एक बार फिर खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित कर दिया। उद्घाटन अवसर पर भोजपुरी फिल्म जगत की सुपरस्टार अक्षरा सिंह की मौजूदगी ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। स्टेडियम तालियों, नारों और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम में लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने अक्षरा सिंह का गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन…
New Delhi: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा बुधवार को जारी ताजा टी20 रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारों ने अपना लोहा मनवाया है। बल्लेबाजों की सूची में अभिषेक शर्मा और गेंदबाजों की सूची में वरुण चक्रवर्ती ने अपना पहला स्थान सुरक्षित रखा है। वहीं, जिम्बाब्वे के दिग्गज खिलाड़ी सिकंदर रजा अब दुनिया के नंबर-1 टी20 ऑलराउंडर बन गए हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग: साहिबजादा फरहान की बड़ी छलांग बल्लेबाजों की सूची में अभिषेक शर्मा शीर्ष पर काबिज हैं। इंग्लैंड के फिल साल्ट दूसरे स्थान पर हैं, जबकि पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को यूएसए के खिलाफ उनकी 73 रनों की पारी का…
New Delhi: लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुए हालिया समझौतों पर गंभीर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने सरकार पर आरोप लगाया कि व्यापारिक बातचीत के दौरान भारत ने अपनी ‘रणनीतिक स्वायत्तता’ (Strategic Autonomy) खो दी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर ‘इंडिया’ अलायंस सत्ता में होता, तो अमेरिका के साथ बराबरी की शर्तों पर बात होती, न कि ‘मालिक और नौकर’ की तरह। ‘डेटा भारतीयों की सबसे बड़ी संपत्ति’ राहुल गांधी ने डिजिटल ट्रेड नियमों का मुद्दा उठाते हुए कहा…
Ahmedabad: अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम बुधवार को टी20 विश्व कप के सबसे बड़े रोमांच का गवाह बना। दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया यह मैच निर्धारित 20 ओवरों और पहले सुपर ओवर में भी बराबरी पर रहा। अंततः दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रन से हराकर जीत अपने नाम की। निर्धारित मैच का रोमांच: पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने रयान रिकल्टन (61) और क्विंटन डिकॉक (59) के अर्धशतकों की मदद से 6 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज ने 42 गेंदों पर 84 रनों की…
Supaul, (Bihar): पार्श्व गायक उदित नारायण झा एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। खुद को उनकी पहली पत्नी बताने वाली रंजना नारायण झा ने सुपौल महिला थाना में उदित नारायण, उनके दो भाइयों और दूसरी पत्नी के खिलाफ आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कराया है। 61 वर्षीय रंजना का आरोप है कि उन्हें अंधेरे में रखकर और धोखाधड़ी से उनका गर्भाशय (Hysterectomy) निकलवा दिया गया ताकि वे कभी मां न बन सकें। 1996 की वो ‘खौफनाक’ घटना रंजना झा ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि साल 1996 में उन्हें इलाज के बहाने दिल्ली…
Ghaziabad, (UP): गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस के सामने अब पिता चेतन के निजी जीवन की परतों ने सबको चौंका दिया है। जांच में सामने आया है कि चेतन ने अपनी दो पत्नियों, सुजाता और हिना के रहते हुए ‘नाजनीन’ उर्फ टीना से तीसरी शादी की थी। चौंकाने वाली बात यह है कि जब पहली दो पत्नियों ने इसका विरोध किया, तो चेतन ने उन्हें एक अजीबोगरीब तर्क देकर मना लिया। पत्नियों को मनाने के लिए दिया ‘शिक्षा’ का तर्क चेतन ने अपनी पहली दो पत्नियों को यह…
Patna: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी और डरावनी खबर सामने आ रही है। बुधवार सुबह पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद पूरे प्रशासनिक और न्यायिक महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आधिकारिक ईमेल आईडी पर मंगलवार देर रात करीब 1:00 बजे एक धमकी भरा मेल भेजा गया, जिसमें दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में आरडीएक्स (RDX) प्लांट किया गया है। छठवीं बार मिली है बम से उड़ने की धमकी धमकी की सूचना मिलते ही एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को…
New Delhi: नई दिल्ली अब न केवल प्रदूषण बल्कि कैंसर के मामलों में भी देश के अन्य महानगरों को पीछे छोड़ रही है। 2015 से 2019 के बीच किए गए एक व्यापक अध्ययन ने दिल्ली की सेहत को लेकर चिंताजनक आंकड़े पेश किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में प्रति एक लाख पुरुषों पर लगभग 147 कैंसर मरीज दर्ज किए गए हैं, जो भारत के किसी भी अन्य मेट्रो शहर की तुलना में सबसे अधिक है। इस खबर को भी पढ़ें : सावधान! बिना सिगरेट पिए भी हो रहा फेफड़ों का कैंसर, हवा में घुला है जहर अध्ययन के लिए…
Jaipur: राजस्थान के अलवर जिले में स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व अब अपनी पहचान बदल रहा है। बाघों के संरक्षण के लिए मशहूर यह रिजर्व अब ‘बर्ड सेंट्रिक टूरिज्म’ (पक्षी केंद्रित पर्यटन) के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। प्रशासन की नई रणनीति के तहत सरिस्का और उसके आसपास के वेटलैंड्स को भरतपुर के केवलादेव घना पक्षी विहार की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। सिलीसेढ़ झील को रामसर साइट का दर्जा मिलने के बाद यहां ईको-टूरिज्म को बड़ी संजीवनी मिली है। अब यह झील केवल पिकनिक स्पॉट नहीं, बल्कि सात समंदर पार से आने वाले प्रवासी…
New Delhi: हमारे बटुए में रखे नोटों पर मुस्कुराते महात्मा गांधी की तस्वीर आज भारत की पहचान बन चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजादी के काफी समय बाद तक भारतीय नोटों पर गांधी जी की तस्वीर नहीं होती थी? भारतीय मुद्रा का इतिहास उतना ही रोचक है जितना हमारे देश का संघर्ष। औपनिवेशिक काल से लेकर आज के आधुनिक भारत तक, नोटों के चेहरे कई बार बदले हैं। ब्रिटिश राज में राजाओं का दबदबा कागजी मुद्रा के शुरुआती दौर में नोट सत्ता का प्रतीक हुआ करते थे। ब्रिटिश शासन के दौरान भारतीय नोटों पर अंग्रेज शासकों की…
Washington, (US): धरती से बाहर मानव बस्तियां बसाने का सपना अब केवल कल्पना नहीं रह गया है, लेकिन इसके साथ ही एक गंभीर चुनौती सामने आई है—मानव प्रजनन। हाल ही में ‘इंटरनेशनल आईवीएफ इनिशिएटिव’ के विशेषज्ञों सहित नौ शोधकर्ताओं की एक टीम ने अंतरिक्ष यात्रा के प्रजनन स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, अंतरिक्ष का वातावरण महिला प्रजनन क्षमता के लिए बेहद प्रतिकूल और हानिकारक साबित हो सकता है। क्लीनिकल एम्ब्रियोलॉजिस्ट गाइल्स पामर के नेतृत्व में तैयार इस अध्ययन में बताया गया है कि अंतरिक्ष में मौजूद कॉस्मिक रेडिएशन (Cosmic…
London, (UK): चाय की महक केवल भारत की गलियों तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया के लगभग 40 से 50 देशों में दूध वाली चाय का जबरदस्त क्रेज है। हालांकि, हर देश की अपनी एक अनूठी रेसिपी और नाम है। दक्षिण एशियाई देशों—भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल—में चाय का पर्याय ही ‘दूध वाली चाय’ है। यहां की मसाला चाय और कड़क दूध-पत्ती वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है, जो घरों से लेकर सड़क किनारे के ढाबों तक लोगों की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा है। इस खबर को भी पढ़ें : टैक्स से आजादी! दुनिया के ये 7 देश,…
Riyadh, (Saudi Arabia): सऊदी अरब ने अपनी कट्टर छवि और दशकों पुराने कानूनों में एक और बड़ी तब्दीली की है। साल 1952 से शराब की बिक्री पर लगे सख्त प्रतिबंध के बाद, अब पहली बार सरकार ने चुनिंदा विदेशी निवासियों को कानूनी रूप से शराब खरीदने की इजाजत दी है। रियाद के अति-सुरक्षित डिप्लोमैटिक क्वार्टर में एक ‘सीक्रेट’ स्टोर खोला गया है, जहां मोबाइल फोन तक ले जाने की अनुमति नहीं है। हर खरीदारी पूरी तरह होती है रिकॉर्ड यह स्टोर बेहद गोपनीय तरीके से चलाया जा रहा है। स्टोर की इमारत पर न तो कोई बोर्ड लगा है और…
Beijing, (China): चीनी वैज्ञानिकों ने रक्षा तकनीक के क्षेत्र में एक ऐसी क्रांतिकारी सफलता हासिल की है, जो भविष्य के अंतरिक्ष युद्धों की पूरी परिभाषा बदल सकती है। बीजिंग के शोधकर्ताओं ने दुनिया का सबसे छोटा और शक्तिशाली हाई-पावर माइक्रोवेव ऊर्जा जनरेटर विकसित किया है। इस हथियार को विशेष रूप से एलन मस्क के ‘स्टारलिंक’ जैसे विशाल सैटेलाइट नेटवर्क को निष्क्रिय करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह अंतरिक्ष में बिना कोई भौतिक मलबा या कचरा फैलाए दुश्मन के उपग्रहों को पूरी तरह बेकार करने में सक्षम है। इस खबर को भी…
Muscat, (Oman): ओमान की राजधानी मस्कट में अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करने के लिए एक बड़ी कूटनीतिक पहल शुरू हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस वार्ता को ‘काफी अच्छा’ बताया है। पिछले साल ईरान के परमाणु ठिकानों पर हुए हमलों के बाद, यह दोनों देशों के बीच पहली गंभीर और औपचारिक चर्चा मानी जा रही है। ट्रंप के मुताबिक, ईरान एक नए समझौते के लिए उत्सुक है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया है कि अंतिम फैसला केवल अमेरिकी हितों को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक…
Astrology News: अक्सर सड़क पर चलते समय हमें अचानक कुछ चीजें गिरी हुई मिल जाती हैं। कभी कोई सिक्का, कभी नोट, तो कभी मोर पंख। ज्यादातर लोग इन्हें उठाकर रख लेते हैं या किसी को दान कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन चीजों का मिलना आपके भविष्य से जुड़े गहरे संकेत देता है? वास्तु शास्त्र और प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, रास्ते में मिलने वाली कुछ खास चीजें आपके जीवन में सौभाग्य और सफलता की दस्तक हो सकती हैं। सबसे पहले बात करते हैं सिक्के या नोट की। यदि आप किसी महत्वपूर्ण काम से बाहर निकले हैं और…
