रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार गुरुवार काे नामकुम स्थित KIMDS में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तत्वाधान में एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम पलाश आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डीपीएम निशिकांत नीरज और डीपीसी जेआईसीए अभिषेक चंद्र द्वारा कार्यक्रम के परिचय के साथ की गई। ओरिएंटेशन सत्र का संचालन पीएम संजय भगत ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि आधारित गतिविधियों के माध्यम से घरेलू आय में वृद्धि करना और आर्थिक अवसरों को सशक्त बनाना है। यह इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर (IFC) योजना क्लस्टर आधारित मॉडल पर आधारित है। रांची के 8 प्रखंडों के 31 चिन्हित क्लस्टर में प्रति क्लस्टर में 250-300 परिवारों…
Author: Samsul Haque
रांची। जिला प्रशासन द्वारा अब सभी कार्य दिवस में आम जनों से उनकी शिकायत ली जायेगी और उनका समाधान किया जायेगा। यह व्यवस्था जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार से शुरू कर दी। इसके लिए उन्होंने 6 जिलास्तरीय पदाधिकारियों को जन शिकायत कोषांग से सम्बद्ध करते हुए कार्य दिवस अनुसार उनकी प्रतिनियुक्ति की है। ये सभी पदाधिकारी समाहरणालय ब्लॉक-A के कमरा संख्या-204 में आम जनों से उनकी शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त करेंगे और उसका त्वरित समाधान का प्रयास करेंगे। कार्य दिवस अनुसार पहले दिन गुरुवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार साहू द्वारा आम जनों की समस्याओं से…
रांची। अंजुमन इस्लामिया रांची का सीमाक्षेत्र एवं कार्यक्षेत्र बढ़ानेे समेत समय पर चुनाव कराने की मांग काे लेकर गुरुवार को अंजुमन बचाओ मोर्चा के तत्वावधान में विभिन्न संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल वक्फ बोर्ड अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सेे मिला और इससेे संबंधित ज्ञापन सौंपकर उचित कार्यवाही की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए लेखक सह समाजसेवी रमजान कुरैशी ने कहा अंजुमन इस्लामिया रांची की मौजूदा कार्यसमिति का कार्यकाल 30 अगस्त 2025 को पूरा हो रहा है। लेकिन अंजुमन इस्लामिया रांची के बायलॉज के मुताबिक अब तक वर्तमान कार्यसमिति ने चुनाव संयोजक का चयन नहीं किया है। इससे मालूम…
रांची। एनएसयूआइ का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार काे केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के डीएसडब्लू डॉ. अनुराग लिंडा का घेराव किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए राज्य उपाध्यक्ष अमन अहमद ने कहा एक दिन पूर्व छात्र-छात्राओं के रात के खाने में मरा हुआ चूहा मिला। ये कोई नई बात नहीं है। यहां पूर्व भी ऐसा हो चुका है। खाने की खराब क्वालिटी और एक्सपायरी डेट वाला मसाला देने के कारण 20 से अधिक छात्रों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से कई को उल्टियां हुईं। गंभीर स्थिति में दो छात्रों का रिम्स में इलाज चल रहा है, जबकि बाकी की हालत सामान्य है। घटना…
Jharkhand News : झारखंड के चाईबासा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया गया। इस एनकाउंटर के बाद पुलिस ने इलाके से दो शव बरामद किए। जानकारी के अनुसार, यह घटना चाईबासा के सोनुवा थाना क्षेत्र के बिलाटी टोला के पास स्थित जंगल में हुई, जहां सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। मारे गए नक्सलियों में एक की पहचान जोनल कमांडर संजय गंझू के रूप में हुई है, जबकि दूसरी मारी गई महिला नक्सली अनल दा की महिला मित्र बताई जा रही है। महिला नक्सली पर…
India News : प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर रात करीब एक बजे भगदड़ मचने की घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार उच्चस्तरीय बैठक कर रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर बारंबार अपडेट ले रहे हैं। महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद हुए हादसे को लेकर लखनऊ में अलसुबह करीब 04 बजे से ही सीएम योगी आला अधिकारियों के साथ बैठक कर जरुरी दिशा निर्देश देते रहे हैं। उनके साथ बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव, डीजीपी और राज्य तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे हैं। सीएम योगी घटना के बाद जारी राहत और बचाव कार्यों पर…
India News : महाकुंभ मेले के दौरान संगम तट पर मंगलवार रात को हुई भगदड़ के कारण कई श्रद्धालुओं की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। इस भयावह हादसे के बाद अखाड़ों ने अमृत स्नान (शाही स्नान) को रद्द कर दिया। संत समाज ने इस दुखद घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और इसके बाद तीन संन्यासी अखाड़ों ने स्नान से दूरी बनाने का निर्णय लिया। अब, अखाड़ों ने मौनी अमावस्या पर साधारण स्नान करने का ऐलान किया है। मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ और हादसा मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर प्रयागराज में स्नान के…
India News : प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या स्नान से पहले बड़ा हादसा हो गया। संगम तट पर देर रात करीब 3 बजे श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे भगदड़ मच गई। लोगो के भीड़ और दबने के कारण सांस रूकती गई, लोग एक के ऊपर एक गिरते गए, जब भीड़ लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ी तो सुनाई दी। केवल चीखें, प्रयागराज भगदड़ का वह भयावह मंजर भयावह नजर आ रहा था। इस हादसे में अब तक लगभग 50 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों…
रांची। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 27 जनवरी 2025 तक अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण को लेकर कुल 84.45 लाख का जुर्माना वसूला गया है। विभिन्न थानों में 433 अभियुक्तों के विरुद्ध कुल 120 प्राथमिकी दर्ज की गई है। अवैध उत्खनन में प्रयुक्त 421 वाहनों को जब्त किया गया है और 122 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी हैै। यह जानकारी मंगलवार को जिला खनन पदाधिकारी ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को अवैध खनन के रोकथाम हेतु जिलास्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में दी। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त कर रहे थे। बैठक में सर्वप्रथम…
रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार मंगलवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित सभागार में जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज की अध्यक्षता में समावेशी शिक्षा की जिलास्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक ने UDISE में रांची जिला के सभी प्रखंड के सभी दिव्यांग बच्चे (वर्ष 03 से 18 वर्ष) की सूची संधारित करने एवं प्रशस्त ऐप पर सभी बच्चों की एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दिव्यांग बच्चों के शैक्षणिक स्तर में प्रगति के लिए किए जाने वाले गतिविधियां निर्धारित की गई। माह फरवरी में किए जाने वालें कार्यक्रम तय किए गए, जिसमें प्रखंड स्तर पर…
रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सड़क दुर्घटना काे लेकर चिंता जताई है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को इस बाबत कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। श्री भजंत्री मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की आहुत बैठक में उक्त निर्देश देते हुए कहा अधिकारी सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाएं और यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए ओवर स्पीडिंग पर नियमानुसार कार्रवाई करें एवं रिपोर्ट जमा करें। इस मामले पर कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने समिति द्वारा सड़क सुरक्षा की पूर्व की बैठक में लिए गये निर्णय की भी समीक्षा की। समिति के पूर्व के निर्णय पर कार्य पूरा…
रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मंगलवार को केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने मुलाकात कर कांटाटोली से सिरम टोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर निर्माण लिए भूमि अधिग्रहण से केंद्रीय सरना स्थल पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी दी। इस पर उपायुक्त ने समिति अध्यक्ष अजय तिर्की एवं अन्य सदस्यों को आश्वश्त करते हुए कहा पूरा मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में है एवं अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है। इस मामले को लेकर स्थानीय समन्वय समिति का गठन कर दिया गया है। उपायुक्त ने तत्काल अपने कक्ष में समिति से संबंधित पदाधिकारियों को बुलाकर स्थल भ्रमण करने का…
पलामू स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए बंपर बहाली की घोषणा की है। विभाग ने कुल 109 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के लिए 15 फरवरी तक का समय मिलेगा। यह भर्ती संविदा आधारित है और एक वर्ष के लिए होगी, लेकिन कार्य प्रदर्शन के आधार पर संविदा का विस्तार किया जा सकता है। आवेदन कैसे करें और चयन प्रक्रिया पलामू स्वास्थ्य विभाग की भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें 60 अंक शैक्षणिक योग्यता…
India News : उत्तराखंड में आज एक ऐतिहासिक दिन है, जब पीएम नरेंद्र मोदी 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने के लिए देवभूमि पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पीएम के आगमन का स्वागत किया और इसे सभी खिलाड़ियों के लिए एक अविस्मरणीय और गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने लिखा, “यशस्वी पीएम नरेंद्र मोदी का 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। इस ऐतिहासिक अवसर पर पीएम का उत्तराखंड की धरती पर आगमन प्रत्येक खिलाड़ी के लिए अविस्मरणीय और गौरव का क्षण है।”…
India News : राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA ) ने कश्मीर घाटी में आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ी छानबीन के तहत मंगलवार को छह स्थानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी का मुख्य उद्देश्य गैर-स्थानीय लोगों की हत्या के मामलों की जांच करना था। सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ( SSP ) संदीप चौधरी कर रहे थे। एनआईए की टीम ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ( CRPF ) के साथ मिलकर श्रीनगर, बडगाम और सोपोर में स्थित छह स्थानों पर छापे मारे। एनआईए ने कश्मीर घाटी में हुए विभिन्न आतंकवादी हमलों की जांच को…
India News: हरियाणा सरकार ने दुष्कर्म और हत्या के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल देने का फैसला लिया है। यह राम रहीम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि वह साढ़े सात साल बाद पहली बार सिरसा स्थित अपने मुख्यालय में रहेंगे। इससे पहले, राम रहीम को 11 बार पैरोल और फरलो मिली थी, लेकिन हर बार वह उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित अपने डेरे में ही रहे थे। मंगलवार को हरियाणा पुलिस की सुरक्षा में राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से रिहा हुआ और करीब 9 बजे सिरसा डेरा पहुंचा।…
Jharkhand News : लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र के बारी रामपुर गांव में लेवी वसूलने आये नक्सलियों को ग्रामीण और मजदूरों ने जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में एक नक्सली की मौत हो गई । मृत नक्सली की पहचान अभय उर्फ किशोर नायक के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात लगभग सात की संख्या में उग्रवादी हथियार के साथ ईंट भट्ठों से रंगदारी वसूलने रामपुर गांव गए थे। यहां एक भट्ठा में रंगदारी को लेकर नक्सलियों ने संचालक और मजदूरों के साथ मारपीट कर दी। इससे मजदूर आक्रोशित हो गए और नक्सलियों से भिड़…
रांची। कुछ लोगों द्वारा समूह बनाकर राज्य के वरीय पदाधिकारी का स्थानांतरण पदस्थापन एवं अन्य ठेकेदारी निविदा मैनेज करने का आश्वासन देकर ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसी सूचना रांची पुलिस को मिली है। गुप्त सूचना मिलने के आधार पर इस संबंध में कोतवाली थाना रांची में मामला दर्ज किया गया है। ठगी के प्रयास में सोमवार को सज्जाद उर्फ मुन्ना पिता सैयद कासिम पता 405 बी फोर्थ फ्लोर अली रेजिडेंसी पंजाब स्वीट हाउस के बगल में तथा कप्तान सिंह सलूजा पता बंसल प्लाजा स्टेशन रोड को थाना बुलाकर पूछताछ किया गया। पूछताछ एवं अब तक के…
रांची। नीड बेस्ड सहायक प्राध्यापक नियुक्ति में पारदर्शिता समेत अन्य मामलों को लेकर सोमवार को NSUI का एक प्रतिनिधिमंडल रांची विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. गुरु चरण साहू से मिला। संगठन की ओर से कुलसचिव को ज्ञापन सौंपते हुए राज्य उपाध्यक्ष अमन अहमद ने कहा नीड बेस्ड सहायक प्राध्यापक नियुक्ति हेतु इतिहास एवं राजनीति विज्ञान की जो सूची प्रकाशित हुई है, उसमें कई तरह की त्रुटियां हैं। इस सूची में कई अभ्यर्थियों का नाम छोड़ दिया गया है। सूची सुधार के लिए विश्वविद्यालय की ओर से आवेदन तो लिया गया है लेकिन सूची अब तक बनाकर तैयार नहीं किया जा सका है।…
Jharkhand News : झारखंड में मौसम ने अचानक यू-टर्न लिया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ है, लेकिन ठंडी हवाओं का असर अब भी महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इस ठंड से राहत मिलने के कोई संकेत नहीं हैं और राज्य के लोगों को अभी इस सर्दी से जूझना पड़ेगा। रिपोर्ट के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंडे हवाओं का असर बना रहेगा, और कोहरे का भी प्रभाव प्रदेश के कुछ हिस्सों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के मैदानी इलाकों में खासतौर पर कोहरे का असर रहेगा, खासकर…
