फॉण्ट कनवर्टर NEW

कूड़े से बिजली नहीं, लुटाए 50 करोड़! ‘द ग्रीन बिलियंस’ के CEO पर शिकंजा

India News: आर्थिक अपराध के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई में बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने 50 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ‘द ग्रीन बिलियंस लिमिटेड’ (TGBL) के सीईओ प्रतीक कनाकिया को गिरफ्तार कर लिया। सरकारी

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: आर्थिक अपराध के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई में बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने 50 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ‘द ग्रीन बिलियंस लिमिटेड’ (TGBL) के सीईओ प्रतीक कनाकिया को गिरफ्तार कर लिया।

सरकारी लोन से व्यक्तिगत ऐशो-आराम का आरोप?

यह पूरा मामला ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) से जुड़े कथित लोन घोटाले से संबंधित है। अधिकारियों के मुताबिक, कनाकिया ने पुणे में प्रस्तावित ‘वेस्ट-टू-एनर्जी’ परियोजना के नाम पर 50 करोड़ का कर्ज लिया था। आरोप है कि इस भारी-भरकम राशि का निवेश प्रोजेक्ट में करने के बजाय निजी विलासिता पर किया गया।

9 जनवरी तक सलाखों के पीछे आरोपी

ईडी का दावा है कि इस धन से आलीशान कारें खरीदी गईं और दिल्ली-मुंबई की महंगी संपत्तियों में निवेश हुआ। सितंबर 2024 में सीबीआई की एफआईआर के बाद ईडी ने पीएमएलए के तहत यह जांच शुरू की थी। सोमवार को गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को कनाकिया को अदालत में पेश किया गया। सरकारी वकील अभिनव तिवारी की दलीलों पर कोर्ट ने आरोपी को 9 जनवरी तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। अब इस घोटाले की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश जारी है।

इस खबर को भी पढ़ें : उन्नाव में ED का बड़ा एक्शन! ड्रीम-11 फेम अनुराग द्विवेदी के ठिकानों पर छापेमारी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram