Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में रविवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई के तहत एक दक्षिण कोरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस और इमिग्रेशन विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रक्सौल के माई स्थान मौजे इलाके में स्थित होटल धर्ममुक्ति में छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान किम यंग डे के रूप में हुई है। रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक विदेशी नागरिक भारत से नेपाल भागने की फिराक में है। इसी आधार पर होटल में छापेमारी की गई, जहां वह रुका हुआ…
Author: Samsul Haque
Jharkhand News: जमशेदपुर शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। टेल्को और सिदगोड़ा के बाद अब साकची थाना क्षेत्र में लूटपाट की बड़ी वारदात सामने आई है। रविवार रात साकची में एसएसपी ऑफिस के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से पर्स लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना सोनारी की रहने वाली राधिका देवी के साथ घटी। राधिका देवी अपने पति मालदीप सिंह के साथ मायके से लौट रही थीं। दोनों जैसे ही एसएसपी कार्यालय और रमेश कुल्फी के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई बाइक पर सवार…
Jharkhand News: झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज के कारण 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान डोमचांच के बेहराडीह गांव निवासी छोटेलाल मेहता के रूप में हुई है। घटना रविवार रात की है। बताया जा रहा है कि छोटेलाल मेहता रात करीब 8 बजे डोमचांच बाजार से अपने गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में उन्हें हल्की चोटें आई थीं। घर पहुंचने पर परिजनों ने उन्हें प्राथमिक इलाज और दवा लेने की…
World News: यूरोपियन पॉलिटिकल कम्युनिटी समिट के दौरान अल्बानिया की राजधानी तिराना में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जो कि सभी की नजरों में आया। जब इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी सम्मेलन में भाग लेने तिराना पहुंचीं, तभी अल्बानिया के पीएम एदी रामा ने उनका स्वागत कुछ बेहद असाधारण अंदाज में किया। मेलोनी जैसे ही रेड कार्पेट पर आगे बढ़ीं, रामा ने उनके सामने घुटनों पर झुककर हाथ जोड़कर अभिवादन किया। यह क्षण कैमरों में कैद हो गया और कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस अनोखे स्वागत को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं की…
Jharkhand News: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शुक्रवार को संभावित वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी एक बैंक के पास संदिग्ध स्थिति में घूम रहे थे और रेकी कर रहे थे। पुलिस ने इनकी तलाशी के दौरान लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की। पकड़े गए युवकों की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के सतौआ गांव निवासी अंकेश भुइयां (25 वर्ष), कुलदीप कुमार (20 वर्ष) और लेस्लीगंज के अखौरीपतरा गांव के जितेन्द्र भुइयां (22 वर्ष)…
Ranchi News: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस हत्याकांड के पीछे की वजह एक युवती के साथ हुए दु’ष्कर्म का बदला बताई जा रही है। इस मामले में रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शनिवार को प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसएसपी के अनुसार, हत्याकांड की योजना पांच लोगों ने मिलकर बनाई थी, जिसमें एक युवती भी शामिल थी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवक ने…
Jharkhand News: सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित ड्रीम सिटी अपार्टमेंट में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एनआईटी जमशेदपुर के पहले वर्ष के छात्र दिव्यांशु गांधी (उम्र 20 वर्ष) की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। दिव्यांशु कंप्यूटर साइंस विभाग का छात्र था और रांची के हवाई नगर, जगन्नाथपुर का निवासी था। उसके पिता ब्रिज किशोर प्रसाद रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत हैं। परिवार के अनुसार दिव्यांशु पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था, जिस कारण वह पहले सेमेस्टर की तीन परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सका। शुक्रवार को फिजिक्स की…
Ranchi News: झारखंड में भीषण गर्मी से राहत फिलहाल नहीं मिलने वाली है। राजधानी रांची में तापमान 39.2 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि पलामू और गढ़वा जैसे जिलों में पारा 42 डिग्री पार कर गया है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान 38 से 41 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 मई को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों को छोड़कर शेष क्षेत्रों में तेज गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके चलते ऑरेन्ज अलर्ट जारी…
Public Adda: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा एक जिम्मेदार, समझदार और अनुशासित नागरिक बने। लेकिन इसके लिए सिर्फ प्यार या सख्ती काफी नहीं है। असल ज़रूरत है सही दिशा और संतुलन की। बच्चों को प्यार देना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उन्हें सही और गलत के फर्क को समझाना और अनुशासन की अहमियत सिखाना। अनुशासन सिखाने के लिए दंड का सहारा लिया जा सकता है, लेकिन यह दंड इतना कठोर नहीं होना चाहिए कि बच्चा डर या नफरत महसूस करने लगे। स्वाभाविक परिणामों से सिखाएं जिम्मेदारी: बच्चों को उनके बुरे व्यवहार के परिणामों से अवगत कराना…
Public Adda: हाल ही में किए गए एक शोध से खुलासा हुआ है कि लोगों की क्रिएटिव सोच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का विपरीत असर पड़ रहा है। शोध बताता है कि जब लोग AI पर बहुत ज्यादा भरोसा करने लगते हैं, तो उनकी सोच, समस्या सुलझाने और विश्लेषण करने से हटकर AI के उत्तर की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने तक ही सीमित हो जाती है। यह बदलाव व्यक्ति के निर्णय लेने और समालोचनात्मक सोचने की क्षमताओं को कमजोर कर सकता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसके विपरीत रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…
World News: बीते तीन साल से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। शांति पर बात भी हो रही है लेकिन सहमति नहीं बन पा रही है। वजह ये है कि रूस अपनी शर्तें रख रहा है और यूक्रेन का कहना है कि पहले बंदूकों को शांत किया जाए तब कहीं शांति पर बात हे सकती है। हाल ही में हुई बैठक में टर्की में हुई बैठक भी मात्र दो घंटे ही चली और युद्ध बीते तीन साल से चल रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच बीते तीन साल से जारी युद्ध के बीच पहली बार दोनों…
India News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए भारतीय सैनिकों के शौर्य की तारीफ की। अब उन्होंने एक बार फिर पाकिस्तान पर तंज कसा है। ओवैसी ने पाकिस्तान को लेकर कहा कि यह सुधरने वाला देश नहीं है। ओवैसी ने कहा, आप दुआ करो कि अल्लाह उनकी (पाकिस्तान की) दुम को सीधा करे, वरना फिर वक्त आएगा उनको और सीधा करना पड़ेगा।बता दें कि औवैसी जिस मंच से पाकिस्तान को सुना रहे थे वहां तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मौजूद थे। इस दौरान सभा ने ताली बजाकर ओवैसी के इस…
World News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को UAE की तरफ से ट्रंप को सबसे प्रीमियम कच्चे तेल की एक बूंद तोहफे में दी गई थी। इसका मजाक उड़ाते हुए ट्रंप ने कहा कि मैं इससे बहुत ज्यादा खुश नहीं हूं। हालांकि ट्रंप बाद में मुस्कुराते हुए कहते हैं कि कोई बूंद न मिलने से बेहतर है कि एक बूंद मिली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ट्रंप खुले आम बू्ंद को हाथ में लिए अपनी निराशा को व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रंप ने कहा, यह धरती पर सबसे उच्च गुणवत्ता वाला तेल है,…
World News: झूठ बोलने और हकीकत को छिपाने में माहिर पाकिस्तान का सच अंतत: सामने आ ही गया। पीएम शहबाज़ शरीफ ने पहली बार सार्वजनिक रूप से भारत के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस और अन्य सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमलों की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि देर रात 2:30 बजे फोन कर पाकिस्तान का आर्मी चीफ असीम मुनीर ने पाकिस्तानी पीएम को जगाया और इसकी जानकारी दी। शहबाज शरीफ ने अपने संबोधन में कहा, 9 और 10 मई की रात 2:30 बजे सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने मुझे फोन किया और…
Jharkhand News: जिले के पांडू प्रखंड कार्यालय की दीवार पर शनिवार सुबह प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) द्वारा चिपकाया गया एक पोस्टर मिलने से हड़कंप मच गया। मनातू थाना क्षेत्र में हाल ही में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद TSPC ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश करते हुए यह पोस्टर चिपकाया। स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही पोस्टर पर पड़ी, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पांडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर को जब्त कर लिया। इसके बाद इलाके में छानबीन शुरू कर दी गई। बता दें कि जिस दीवार…
Ranchi News: राजधानी रांची में उग्रवाद के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुढ़मू थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) के एरिया कमांडर दिवाकर गंझू समेत दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियारों के साथ TSPC से जुड़े कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। एसएसपी चंदन सिन्हा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि गुप्त सूचना मिली थी कि दिवाकर गंझू अपने साथियों के साथ चैनगढ़ा, गम्हरिया क्षेत्र में लेवी वसूली और दहशत फैलाने की योजना बना रहा है। साथ ही राहगीरों को रोककर उनके मोबाइल चेक कर मारपीट…
Jharkhand News: झारखंड के नक्सल प्रभावित गिरिडीह जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने खुखरा थाना क्षेत्र के चतरो पंचायत स्थित कानाडीह और गार्दी के घने जंगलों में एक पानी टंकी में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए। गिरफ्तारी भले न हुई हो, लेकिन यह बरामदगी नक्सलियों के मंसूबों पर तगड़ा प्रहार माना जा रहा है। पानी टंकी को जमीन के नीचे सावधानीपूर्वक छिपाया गया था, जिससे यह आम नजरों से ओझल रहे। गुप्त सूचना के आधार पर खुफिया निगरानी के बाद सुरक्षाबलों…
Jharkhand News: शुक्रवार को चाईबासा की धरती देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गई, जब ऑपरेशन सिंदूर की वीरगाथा को समर्पित भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुपलसाईं चौक से पोस्ट ऑफिस चौक तक आयोजित इस यात्रा में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा ने पूरे शहर को एकता और देशप्रेम के संदेश से भर दिया। यात्रा की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद हर उम्र के लोगों (बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों) ने भारत माता की जय, वंदे मातरम्, और वीरों को नमन जैसे नारों के साथ पूरे मार्ग को गूंजा दिया। देशभक्ति से…
Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ जिले में नकली शराब की तस्करी के एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी से 680 बोतल नकली शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रामगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बीआर 01 पीबी 6620 नंबर की एक सफेद स्कॉर्पियो से नकली शराब बिहार ले जाई जा रही थी। इस सूचना पर रामगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-33…
Jharkhand News: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां दहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार को एमपी रोड मकान नंबर आठ में घटी। 16 दिनों पहले ही उसकी शादी हुई थी। मृतका का नाम रिता कुमारी है, जो गम्हरिया चित्रगुप्त नगर निवासी वैद्यनाथ महतो की बेटी है। उसकी शादी 29 अप्रैल को सोनारी निवासी चंदन महतो के साथ हुई थी। घटना के समय रिता का पति चंदन घर पर नहीं था, वह काम पर गया हुआ था। तब उसकी सास सावित्री महतो ने फोन कर उसे…
