फॉण्ट कनवर्टर NEW

सीएम नीतीश की ‘समृद्धि यात्रा’ का दूसरा फेज: 27 जनवरी से मिथिलांचल में हुंकार

Patna: बिहार के सीएम नीतीश कुमार इन दिनों मिशन मोड में हैं। ‘समृद्धि यात्रा’ के जरिए वे न सिर्फ विकास कार्यों का फीता काट रहे हैं, बल्कि सरकारी फाइलों और जमीनी हकीकत के अंतर को भी परख रहे हैं। यात्रा के सफल पहले चरण के

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: बिहार के सीएम नीतीश कुमार इन दिनों मिशन मोड में हैं। ‘समृद्धि यात्रा’ के जरिए वे न सिर्फ विकास कार्यों का फीता काट रहे हैं, बल्कि सरकारी फाइलों और जमीनी हकीकत के अंतर को भी परख रहे हैं। यात्रा के सफल पहले चरण के बाद अब दूसरे चरण का बिगुल बज गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, सीएम 27 जनवरी से एक बार फिर जनता के बीच होंगे।

मिथिलांचल पर रहेगा खास फोकस

यात्रा का दूसरा चरण पूरी तरह मिथिलांचल के क्षेत्र पर केंद्रित रहने वाला है। सीएम 27 जनवरी को मधुबनी से इसकी शुरुआत करेंगे। इसके बाद 28 जनवरी को दरभंगा और 29 जनवरी को समस्तीपुर में उनका कार्यक्रम तय किया गया है। इन तीन दिनों के दौरान नीतीश कुमार न केवल नई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, बल्कि समीक्षा बैठकों के जरिए अधिकारियों की क्लास भी लगाएंगे।

लापरवाही पर ‘कड़क’ मूड में सीएम

पहले चरण में पश्चिम चंपारण से शुरू हुई इस यात्रा में सीएम का सख्त तेवर देखने को मिला है। वे विशेष रूप से ‘सात निश्चय’ जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति देख रहे हैं। सीएम का साफ संदेश है कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हां में नहीं, बल्कि कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनसंवाद के दौरान वे सीधे लाभार्थियों से बात कर रहे हैं ताकि फीडबैक में कोई झोल न रहे।

बजट सत्र के चलते लग सकता है ब्रेक

2 फरवरी से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। 3 फरवरी को राज्य का नया बजट पेश होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि 29 जनवरी को समस्तीपुर के दौरे के बाद यात्रा के तीसरे चरण पर कुछ समय के लिए ब्रेक लग सकता है। सीएम इस दौरान सदन की कार्यवाही और बजट संबंधी तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। फिलहाल, प्रशासन दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है।

इस खबर को भी पढ़ें : सियासी मिठास: चिराग के द्वार पहुंचे नीतीश, दही-चूड़ा भोज में जमी महफिल!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram