फॉण्ट कनवर्टर NEW

मां छिन्नमस्तिका के दर पर नेवी चीफ, आस्था के साथ सुरक्षा का महामंत्र

Ramgarh: वसंत पंचमी के पावन अवसर पर रजरप्पा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर में आस्था और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को मां के दरबार में मत्था टेका और देश की सुख-समृद्धि

अपनी भाषा में पढ़ें

Ramgarh: वसंत पंचमी के पावन अवसर पर रजरप्पा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर में आस्था और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को मां के दरबार में मत्था टेका और देश की सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। सैन्य सादगी के साथ मंदिर पहुंचे नेवी चीफ ने गर्भ गृह में दर्शन किए और मां का आशीर्वाद लिया।

‘मां के बुलावे पर आया, नई ऊर्जा मिली’

पूजा के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए एडमिरल त्रिपाठी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि मां छिन्नमस्तिका के दरबार में आकर उन्हें एक नई और असीम ऊर्जा का आभास हुआ है। उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा, “इस बार मां के बुलावे पर दर्शन करने आया हुं, लेकिन अगली बार संध्या आरती में शामिल होने की तमन्ना दिल में लेकर जा रहा हूं।”

दुश्मनों को कड़ी चेतावनी

आस्था के साथ-साथ नौसेना प्रमुख ने देश की सुरक्षा को लेकर भी कड़ा संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद और सुरक्षित हाथों में है। दुश्मनों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि भारत की तरफ बुरी नजर से देखने वालों की खैर नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारतीय सेना हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।

जल क्षेत्र में अभेद्य किलेबंदी

समुद्री सुरक्षा पर चर्चा करते हुए नेवी चीफ ने बताया कि दुनिया के भौगोलिक ढांचे का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा जल है और भारतीय नौसेना वहां हर जगह पहुंचने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि जहाँ-जहाँ भारतीय नौसेना की तैनाती है, वहां पूरी सतर्कता और मजबूती के साथ निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा के इस भरोसे ने रजरप्पा से पूरे देश को एक सकारात्मक संदेश दिया है।

इस खबर को भी पढ़ें : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां रजरप्पा दामोदर नदी में विसर्जित, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रहे भावुक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram