World News: बुल्गारिया की जानी-मानी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी आज के समय में सटीक साबित हो रही है। उन्होंने दशकों पहले चेतावनी दी थी कि भविष्य में एक छोटा उपकरण इंसान की जिंदगी में इस कदर घुस जाएगा कि वही उपकरण बाद में उसके लिए खतरा बन जाएगा। आज जब स्मार्टफोन हर हाथ में है और जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, तो बाबा वेंगा की भविष्यवाणी चौंकाने वाली सटीकता के साथ सच होती नजर आ रही है। बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि यह उपकरण शुरू में इंसान की मदद करेगा लेकिन धीरे-धीरे वही…
Author: Samsul Haque
World News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों में हैं, लेकिन इस बार वजह सिर्फ उनकी राजनीतिक नीति नहीं, बल्कि उनके परिवार की कथित व्यावसायिक गतिविधियां हैं, जो भारत विरोधी मानी जा रही हैं। जानकारों की मानें तो ट्रंप अब अमेरिकी हितों से ज्यादा अपने रिश्तेदारों और निजी व्यापारिक फायदे के लिए फैसले ले रहे हैं। इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब यह सामने आया कि ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के करीबी मित्र और शिकारी साथी जेंट्री बीच ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और तुर्किये का दौरा किया। यह दौरा जनवरी 2025 में हुआ, जब ट्रंप…
World News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब केवल अपना हित देख रहे हैं। दुनिया में उनकी खिल्ली उड़े तो उड़े, उन्हे इसकी भी परवाह नहीं रही। डोनाल्ड ट्रंप ने आतंकी अहमद अल शरा से मिलाया हाथ परिवार के हित साधने के लिए ट्रंप 85 करोड़ के इनामी आतंकी को दुलारने के लिए भी मजबूर हो रहे हैं। इस तथ्य को साबित करने वाली ताज़ा तस्वीर इस वक्त हर कहीं सुर्खियों में है, जहां डोनाल्ड ट्रंप उससे हाथ मिला रहे हैं, जिसे अमेरिका सर्टिफाइड आतंकी मानता रहा है। अभी 6 महीने पहले की बात है, अमेरिका उसे पोस्टर छपवाकर ढूंढने वाले…
Jharkhand News: गढ़वा जिला अंतर्गत मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा गांव में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत के चारों ओर लगाए गए नंगे बिजली तार की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान झूमेलवा टोला निवासी 45 वर्षीय नंदू कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोंदा गांव में स्थित एक लाइन होटल के पास नीलगायों से सब्जी की फसल को बचाने के लिए किसानों ने खेतों के चारों ओर पतला लेकिन विद्युत प्रवाहित तार बिछा रखा था। यही तार नंदू कुशवाहा की…
Jharkhand News: पलामू जिला अंतर्गत पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां नवविवाहिता सिमरन उर्फ सुखू (पति विनीत सिंह) की गोली लगने से मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने मिलकर उसे गोली मारी, क्योंकि सिमरन ने अपने पति के अवैध संबंधों का विरोध किया था। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सिमरन को मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे एमएमसीएच रेफर किया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।…
World News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि वह अपने देश को महान बनाना चाहते हैं। ऐसे में वह हर रोज कोई न कोई अजीबो-गरीब फैसले कर रहे हैं। इससे दुनिया के सभी बड़े देश परेशान हैं। इस बीच उन्होंने अमेरिका में रहने वाले भारतीयों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। अगर ऐसा होता है तो भारत के खजाने पर असर पड़ेगा। यदि यह टैक्स लगता है तो भारत को अरबों डॉलर की विदेशी मुद्रा का होगा नुकसान दरअसल, अमेरिका में गैर-अमेरिकी नागरिकों द्वारा विदेश भेजे जाने वाले पैसे यानी…
Jharkhand News: पलामू जिले की तरहसी थाना क्षेत्र की रहने वाली 26 वर्षीय रेशमा कुमारी की हत्या कर दी गई। उसका शव लातेहार जिले के गारू प्रखंड अंतर्गत कोयल नदी से बालू में दफन अवस्था में बरामद किया गया है। शव इतनी बुरी हालत में था कि पहचान मुश्किल हो रही थी, लेकिन कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की गई। रेशमा के पिता सरयू प्रसाद ने इस संबंध में दामाद मुकेश कुमार समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस को शव 16 मई को लुहूरटाड़ स्थित कोयल नदी से मिला था। शव…
Jharkhand News: झारखंड के सरकारी अस्पतालों की स्थिति में सुधार लाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। ‘मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रख-रखाव योजना’ के तहत 1.40 अरब रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस राशि का उपयोग राज्य के सभी जिला, अनुमंडल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम) और स्वास्थ्य उपकेंद्रों की मरम्मत, संचालन और सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में किया जाएगा। भवनों की रंगाई से लेकर सुरक्षा तक सब पर ध्यान स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, योजना के तहत अस्पताल भवनों की छत, दीवारें, खिड़कियां, शौचालय, अग्निशमन उपकरण, बिजली-पानी, बागवानी और…
Jharkhand News: झारखंड में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य में फर्जी दस्तावेजों के बढ़ते मामलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अब केवल बांग्लादेशी घुसपैठिए ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के विधायक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (IAS) भी फर्जी दस्तावेज बनवाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजाक बना रहे हैं। बाबूलाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से दावा किया कि कांग्रेस की एक महिला विधायक के पास दो पैन कार्ड और चार वोटर आईडी कार्ड हैं। उन्होंने इस पर सवाल उठाते हुए कहा, “क्या चुनाव आयोग को धोखा देना, झूठा हलफनामा देना और…
Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़कागांव अंचल के राजस्व कर्मचारी प्रह्लाद मांझी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उस समय हुई जब मांझी एक फरियादी से 3 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे। जानकारी के अनुसार, महुदा निवासी बकाउल्लाह खान ने हजारीबाग ACB कार्यालय में लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वह अपनी जमीन से जुड़े एलपीसी (भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र) के काम के लिए 10 दिन पहले बड़कागांव अंचल कार्यालय गए थे। वहां फॉर्म भरने और…
Sports News: भारतीय टेस्ट क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली के संन्यास के बाद अब टीम इंडिया के सामने चौथे नंबर के बल्लेबाजी क्रम को भरने की बड़ी चुनौती है। आगामी इंग्लैंड दौरे से पहले चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन के लिए यह निर्णय सबसे अहम होगा कि इस स्थान के लिए किस खिलाड़ी पर भरोसा जताया जाए। इस क्रम में केएल राहुल, शुभमन गिल, करुण नायर और साई सुदर्शन जैसे नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। केएल राहुल – अनुभव और लचीलापन उनकी ताकत केएल राहुल भारतीय क्रिकेट के सबसे बहुमुखी बल्लेबाजों में गिने जाते…
Ranchi News: रांची में सोमवार को भाजपा को उस समय करारा झटका लगा जब पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंकिता वर्मा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया। अंकिता वर्मा के नेतृत्व में राजधानी रांची की कई प्रभावशाली महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के प्रति आस्था व्यक्त की। यह आयोजन झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में संपन्न हुआ, जहां केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने सभी नव शामिल सदस्यों को पार्टी की विचारधारा, नीतियों और सिद्धांतों से…
India News: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान ने भाजपा सरकार और संगठन को बैकफुट पर ला दिया है। इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब सर्वोच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लेकर इसे सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया। अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भाजपा संगठन ने अपने नेताओं को वर्चुअल क्लास के माध्यम से सख्त निर्देश दिए हैं। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों और सांसदों को स्पष्ट रूप से कहा कि…
India News: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के एक व्यापारी शहजाद को यूपी एसटीएफ ने मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद यह दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर ला दिया है। एसटीएफ को शहजाद के खिलाफ खुफिया जानकारी मिली थी कि वह न केवल सीमा पार तस्करी में लिप्त है, बल्कि ISI के लिए संवेदनशील जानकारी भी साझा कर रहा है। जांच में सामने आया कि वह पाकिस्तान में अपने आकाओं को भारत की रणनीतिक जानकारियां देता…
India News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में कौन जाएगा, यह तय करना पार्टी का अधिकार है, न कि भाजपा का। उन्होंने कहा कि यूसुफ पठान का नाम प्रतिनिधिमंडल में शामिल करने से पहले तृणमूल से सलाह ली जानी चाहिए थी। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंच पर सबूत पेश करने के लिए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया था। इसमें तृणमूल कांग्रेस की ओर से…
India News: देश के बैंकिंग क्षेत्र को हिला देने वाले एक बड़े घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यूको बैंक के पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (एमडी) सुबोध कुमार गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर कोलकाता स्थित एक कंपनी सीएसपीएल से जुड़े 6,200 करोड़ रुपये के कथित बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। ईडी ने बताया कि गोयल को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत 16 मई को नई दिल्ली स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 17 मई को उन्हें कोलकाता की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां…
India News: यूपी के जालौन जिले में एक पत्नी ने अपने और प्रेमी के बीच बाधा बन रहे पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, महिला ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि उसका पति नशे का आदी था और वह उसे आए दिन प्रताड़ित करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार यह मामला एटा कोतवाली क्षेत्र के गिरथान गांव 13 मई की रात का बताया जा रहा है गिरथान गांव में मोंटी उर्फ अजय…
India News: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा इस वक्त पुलिस रिमांड पर है। उससे कई एजेंसियां पूछताछ कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वो कितना झूठ या सच बोल रही है उसकी भी जांच की जा रही है। खुलासा हुआ है कि ज्योति आतंकी हमले से पहले पहलगाम गई थी और इस बीच पाकिस्तान के आईएसआई के संपर्क में बनी रही। यूट्यूबर ज्योति को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शेष पॉल वैद्य के खुलासे से…
Jharkhand News: देवघर के पुराना सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में पिछले एक साल से एलाइजा जांच मशीन खराब पड़ी हुई है, जिससे मरीजों को दिए जाने वाले खून की जांच मैनुअल तरीके और रैपिड किट से की जा रही है। यह स्थिति न केवल चिकित्सा मानकों के खिलाफ है, बल्कि गंभीर संक्रमणों के फैलाव का खतरा भी बढ़ा रही है। जानकारी के अनुसार, एलाइजा मशीन खून की जांच का सबसे विश्वसनीय तरीका मानी जाती है। इसी के माध्यम से खून में एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, सी जैसी बीमारियों की सटीक जांच होती है। लेकिन ब्लड बैंक में वर्षों पहले लगाई…
Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची से खूंटी जिले के प्रसिद्ध पेरवाघाघ फॉल में रविवार (18 मई) को RIMS के छात्रों के साथ बड़ा हादसा हो गया। राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) के 26 छात्र पिकनिक मनाने के उद्देश्य से तोरपा प्रखंड स्थित इस प्राकृतिक स्थल पर पहुंचे थे। पिकनिक के दौरान नहाते समय 4 छात्र नदी में डूब गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नहाते वक्त अभिषेक माइकल खलखो, कीर्ति वर्द्धन मुंडा, जासुआ टोप्पो और अजय मोदी अचानक पानी की तेज धार में बहने लगे। स्थिति बिगड़ती देख बाकी छात्रों…
