Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»सावधान! बच्चे के खिलौने और वॉकर बन सकते हैं जी का जंजाल; जानें कैसे
Adda More..

सावधान! बच्चे के खिलौने और वॉकर बन सकते हैं जी का जंजाल; जानें कैसे

अभिभावक ध्यान दें! बच्चों के लिए इस्तेमाल होने वाले वॉकर, टीथर और दूध की बोतल उनकी सेहत बिगाड़ सकते हैं। जानें कैसे ये उत्पाद पहुंचा रहे हैं नुकसान।
By Samsul HaqueJanuary 24, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Health: घर में नन्हें मेहमान के आते ही खुशियों का ठिकाना नहीं रहता। माता-पिता और रिश्तेदार बच्चे के लिए महंगे खिलौने, रंग-बिरंगे टीथर और वॉकर लाने की होड़ में लग जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जाने-अनजाने में आपके द्वारा खरीदे गए ये उत्पाद बच्चे की सेहत के लिए मुसीबत बन सकते हैं? विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ प्रचलित चाइल्ड प्रोडक्ट्स बच्चों के शारीरिक विकास और स्वास्थ्य में हां की जगह बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

संक्रमण का घर है ‘टीथर’

बच्चे जब दांत निकलने की प्रक्रिया में होते हैं, तो उन्हें टीथर दिए जाते हैं। रंग-बिरंगे होने के कारण बच्चे इन्हें बहुत पसंद करते हैं और हर समय मुंह में डाले रहते हैं। लेकिन लोग अक्सर इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं कि इन पर धूल, मिट्टी और कीटाणु जमा हो जाते हैं। बड़ों के हाथ लगने से भी इन पर संक्रमण फैलता है। साफ-सफाई की कमी से बच्चे को उल्टी, पेट दर्द और दस्त (डायरिया) जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वॉकर: फायदे से ज्यादा नुकसान

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि वॉकर से बच्चा जल्दी चलना सीख जाएगा, लेकिन शोध कुछ और ही कहते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, वॉकर के इस्तेमाल से बच्चे का प्राकृतिक बैलेंस (संतुलन) बिगड़ जाता है। बच्चा खुद का भार संभालने की जगह वॉकर पर निर्भर हो जाता है, जिससे वह जमीन पर पांव रखने में डरने लगता है। यह मांसपेशियों के स्वाभाविक विकास में भी रुकावट डाल सकता है।

दूध की बोतल और गैस की समस्या

कामकाजी माताएं अक्सर बच्चे को बोतल से दूध पिलाती हैं। बोतल से दूध पीते समय बच्चा काफी मात्रा में हवा भी अंदर खींच लेता है, जिससे उसे पेट में गैस और दर्द की शिकायत होने लगती है। यदि बोतल का इस्तेमाल अनिवार्य है, तो इसकी सफाई में कोई कोताही न बरतें। दूध पिलाने से पहले बोतल को अच्छी तरह उबालना हुं की तरह जरूरी है ताकि कीटाणुओं का सफाया हो सके।

याद रखें, बच्चे की सुरक्षा केवल महंगे उत्पादों में नहीं, बल्कि सही चुनाव और सावधानी में छिपी है। छोटे बच्चों के मामले में सुरक्षा को लेकर की गई एक छोटी सी चूक भी भारी पड़ सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.