Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद धुर्वा और कांके डैम का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी (DC) मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार, दोनों प्रमुख डैमों का निरीक्षण किया गया। धुर्वा डैम का निरीक्षण अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक ने किया, जबकि कांके डैम का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) उत्कर्ष कुमार ने किया। इस दौरान दोनों डैमों की स्थिति को लेकर व्यापक निरीक्षण किया गया, जिसमें जलस्तर, फाटक की स्थिति और अन्य सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। धुर्वा डैम की…
Author: Samsul Haque
India News: इतिहास की सबसे बड़ी डेटा चोरी का मामला सामने आया है। 16 अरब अकाउंट्स से पासवर्ड, यूसर नेम और कई तरह की संवेदनशील जानकारियां चोरी हुई हैं। वैश्विक स्तर पर डेटा में बड़ी सेंध लगने की खबर के बीच केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। सूत्रों के अनुसार सरकार यह पता करने के प्रयास में जुट गई है कि इनमें कितनी जानकारियां भारत के उपयोगकर्ताओं से संबंधित थीं। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के अनुसार दुनिया में 16 अरब खातों के यूजर नेम, पासवर्ड और अन्य संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारियां चोरी हो गई हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में खबर…
Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत बानादाग साइडिंग में शनिवार को ड्यूटी के दौरान एक जवान की दर्दनाक मौत हो गई। स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (SISF) में तैनात जवान मिथलेश यादव की सर्विस राइफल से गोली चलने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई। मिथलेश यादव गढ़वा जिले के रहने वाले थे और उस समय ड्यूटी पर थे। एसआईएसएफ के डिप्टी एसपी साजिद ने बताया कि बारिश के कारण फिसलने से मिथलेश गिर पड़े और इसी दौरान उनकी सर्विस राइफल से अचानक गोली चल गई, जो सीधे उन्हें ही जा लगी। मृतक के बड़े भाई…
World News: ईरान के न्यूक्लियर साइट्स पर इजरायल लगातार बमबारी कर रहा है। न्यूक्लियर साइट्स पर अटैक के बीच ईरान में आधीरात को भूकंप आ गया। ईरान में रात को जब लोग नींद में सो रहे थे, तब धरती कांपी तो वह डर से घरों से बाहर निकल आए। ईरान में मिसाइलों की बारिश के बीच कांपी धरती रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। एक ओर ईरान में आसमान से आफत बरस रही है। वहीं दूसरी ओर धरती में भी कुदरती हलचल शुरू हो गई है। ऐसे में वहां के लोगों को डर सताने लगा है। अब…
Bihar News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 11वें संस्करण पर बिहार में राजधानी पटना से लेकर गांवों तक योग का व्यापक आयोजन देखने को मिला। शहरों की सड़कों से लेकर पार्कों और सभागारों तक हर जगह लोग योगाभ्यास करते नजर आए। इस अवसर पर नेताओं, अधिकारियों, शिक्षाविदों, छात्रों और आम नागरिकों ने मिलकर स्वस्थ जीवन के इस संदेश को अपनाया। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने योग कर लोगों को निरोग जीवन की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत है। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य…
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली राशि में करीब तीन गुना बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब राज्य के वृद्धजन, विधवा महिलाएं और दिव्यांगजनों को प्रति माह ₹400 की जगह ₹1100 पेंशन दी जाएगी। नीतीश कुमार ने इस फैसले की जानकारी शनिवार को अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर दी। उन्होंने कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत सभी विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को हर महीने ₹1100…
World News:अमेरिकी खुफिया एजेंसी की प्रमुख तुलसी गबार्ड ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये सफाई दी कि उनके बयान को संदर्भ से हटाकर प्रस्तुत किया गया और यह विभाजन पैदा करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास ऐसे खुफिया संकेत हैं जिनके अनुसार ईरान कुछ ही हफ्तों या महीनों में परमाणु हथियार तैयार करने की स्थिति में पहुंच सकता है, अगर वह अंतिम निर्णय लेता है। बता दें कि इजरायल ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) तुलसी गबार्ड के बीच दरार अब खुलकर सामने आ गई है। यह दरार…
World News: ईरान और इजरायल के बीच 9 दिन से युद्ध चल रहा है। ईरान के द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल से लगातार इजराइल पर हमले किए जा रहे हैं। ईरान की मिसाइलें इजरायल के लिए बड़ी घातक साबित हो रही हैं। दुनिया की सबसे बड़ी एयर डिफेंस प्रणाली रखने वाला इजरायल, ईरान की मिसाइलों का मुकाबला नहीं कर पा रहा है। ईरान से जो मिसाइलें छोड़ी जा रही हैं। उनसे इजराइल को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इजराइल से जवाबी कार्यवाही में जो हमले किए जा रहे हैं। वह ईरान को उतना नुकसान नहीं पहुंचा पा रहे हैं। जिसके कारण इजराइल…
India News: एक सनसनीखेज मामला राजस्थान के जोधपुर जिले के बालोतरा कस्बे से सामने आया है, जहां एक युवक ने रील बनाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। युवक ने रेलवे ट्रैक के बीच लेटकर एक वीडियो शूट किया जिसमें ट्रेन उसके ऊपर से गुजरती दिख रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो गया और हजारों लोगों ने इसे शेयर कर दिया कुछ लोगों ने इसे साहस बताया तो कई लोगों ने इसकी कड़ी आलोचना की, इस स्टंट से युवक की जान भी जा सकती थी। यह घटना बालोतरा रेलवे स्टेशन के पास…
India News: विशाखापत्तनम में पीएम नरेंद्र मोदी ने 3 लाख लोगों और 40 देशों के राजनयिकों संग योग किया। इस भव्य आयोजन में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी शामिल हुए। इस बार की योग की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग है। पीएम मोदी ने इस बार की थीम को सच दर्शाने वाली बताया। उन्होंने कहा कि इस साल के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है- एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग। यह थीम एक गहरी सच्चाई को दर्शाती है। धरती पर मौजूद हर चीज का स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। मनुष्य की भलाई उस…
Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को कहा कि योग भारतीय परंपरा का अभिन्न हिस्सा है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है। वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा फन पार्क में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में बोल रहे थे। मंत्री ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण जीवनशैली है, जो हमें ऊर्जा, अनुशासन, मानसिक शांति और सामंजस्य प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि अगर हर नागरिक प्रतिदिन कुछ मिनट योग का अभ्यास करे, तो न केवल वह स्वयं स्वस्थ रहेगा, बल्कि समाज भी समृद्ध और स्वस्थ…
India News: कहते है कि समाज का आइना फिल्मे होती हैं। इसका प्रभाव कितना होता है ये फरीदाबाद की एक घटना से पता चलता है। यहां अपने ही घर की बहू की हत्या की और लाश को गली में दफना दिया। रोशन नगर में ससुरालियों ने दो महीने पहले एक विवाहिता की हत्या कर शव को अपने घर के सामने गली में 12 फीट गहरा गड्ढा खुदवाकर दबा दिया। परिजनों द्वारा हत्या का शक जताने पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह मशीन से खुदाई करवाकर महिला का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर ससुर को हिरासत…
World News: ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जो खुफिया जानकारी दी गई थी वो सही नहीं है। इस पर राष्ट्रपति भड़क गए हैं। उनका गुस्सा इतना ज्यादा बढ़ा हुआ है कि अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड पर भी कार्रवाई की जा सकती है। इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की आकलन रिपोर्ट को खारिज करते हुए अपनी ही राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) तुलसी गबार्ड पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके बाद उनकी नौकरी खतरे में पड़…
Ranchi News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। दोनों नेताओं ने योग के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे जीवनशैली में अपनाने का आह्वान किया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर अपने संदेश में लिखा कि, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित, स्थिर और समग्र रूप से स्वस्थ रखने की प्रभावशाली पद्धति है। यह न केवल शरीर…
Ranchi News: झारखंड में बीते तीन दिनों से जारी बारिश और बदली के बाद शनिवार को मौसम साफ हो गया, जिससे आम जन-जीवन को बड़ी राहत मिली। राजधानी रांची में सुबह से ही बादल छंटने लगे और दोपहर तक हल्की धूप निकल आई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, 26 जून तक राज्य के कई जिलों में फिर से गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। इस बीच, बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश रांची के मंदार इलाके में दर्ज की गई, जहां 210.2 मिमी वर्षा…
Jharkhand News: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने शुक्रवार की देर रात गिरिडीह जिले में बैंक ऑफ इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी को रंगेहाथ घूस लेते हुए गिरफ्तार किया। मामला पचम्बा के कल्याणडीह स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र का है, जहां के निदेशक एवं बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अभिषेक कमल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। सूत्रों के अनुसार, केंद्र में संचालित कैंटीन का टेंडर पास कराने के एवज में अभिषेक कमल ने कैंटीन संचालक से 20 हजार रुपये की मांग की थी। इसकी जानकारी कैंटीन संचालक ने तत्काल धनबाद…
Jharkhand News: झारखंड के कई जिलों में बीते 48 घंटों से हो रही लगातार बारिश ने भारी तबाही मच गर्इ है। अब तक 10 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा लोगों के घायल हुए है। कई जगह सड़कों पर पानी भर गया, मकान गिर गए, पुल टूट गए और नदियां उफान पर हैं। हालात को देखकर एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू के लिए भेजी गई हैं। खूंटी जिले में मिट्टी धंसने से 2 छात्रों की मौत हुई है। 22 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चला, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। खूंटी के डोड़मा गांव में कच्ची दीवार गिरने से 19…
Bihar News: बिहार में बारिश के आते ही पुलों के धंसने का मामला सामने आया है। इस बार गयाजी में बने एक पुल का पाया धंस गया है। पुल का पाया धंसने के बाद सड़क पर आवागमन को लेकर लोगों को चेताया गया है। जानकारी के अनुसार गयाजी के डोभी प्रखंड क्षेत्र में पुल का एक पाया धंसा है। बताया जाता है कि जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच कोठवारा-बैरिया पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। जिससे पुल में कई जगह दरारें आ गई हैं। बता दें कि कोठवारा-बैरिया पुल 3 साल पहले 2022 में बनकर तैयार हुआ था। निर्माण के…
Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय के एनआईसी सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी चंदन कुमार की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अंचल अधिकारी, स्वास्थ्य पदाधिकारी और संबंधित विभागीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। बैठक का मुख्य उद्देश्य भारी बारिश के मद्देनज़र संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारियों की समीक्षा और राहत व्यवस्था को गति देना था। उपायुक्त ने अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश से जिन लोगों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें अविलंब नजदीकी सामुदायिक या सरकारी भवन में अस्थायी रूप…
Jharkhand News: बोकारो जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत शुक्रवार को नव पदस्थापित उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उपायुक्त अजय नाथ झा ने उन्हें विधिवत रूप से कार्यभार सौंपा और ईमानदारी, निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण करने के पश्चात शताब्दी मजूमदार ने कार्यालय में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों और कर्मियों से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने उन्हें अपने-अपने विभागों की संक्षिप्त जानकारी दी और परिचय साझा किया। मौके पर उपायुक्त ने आशा जताई कि नव उप विकास आयुक्त अपने प्रशासनिक अनुभव और दक्षता से…
