World News: अमेरिका के ऊपर बहुत बड़ा खतरा मंडरा रहा है। यह खतरा किसी देश या आतंकवादी संगठन से नहीं, बल्कि प्राकृतिक है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि निकट भविष्य में अमेरिका में सुनामी आ सकती है। एक अध्ययन में पाया गया है कि अमेरिका के कैस्केडिया सबडक्शन जोन में साल 2100 तक एक विनाशकारी भूकंप आना तय है। आने वाले 50 सालों में कभी यह आ सकता है, जिसकी 37 फीसदी संभावना है। वैज्ञानिकों की चेतावनी पश्चिमी तट के ज्यादातर हिस्से हो जाएंगे तबाह मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वैज्ञानिकों ने 100 फीट ऊंची सुनामी आने की चेतावनी दी…
Author: Samsul Haque
World News: चीन के हुनान प्रांत से एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपनी 70 वर्षीय जीवित मां को ताबूत में बैठाकर मोहल्ले में शोभायात्रा निकाली। इस जुलूस में गाजे-बाजे और पारंपरिक धुनों के साथ 16 लोगों ने ताबूत को उठाया और पूरे मोहल्ले का चक्कर लगाया। पहली नजर में यह अजीब लगने वाली घटना दरअसल चीनी सांस्कृतिक मान्यताओं से जुड़ी है। इस मामले में बेटे का कहना था कि ऐसा करने से उसकी मां को अच्छी किस्मत, लंबी उम्र और शांति का आशीर्वाद मिलेगा। वहीं इस आयोजन में शामिल हुए एक स्थानीय…
India News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 (1)(ए) के तहत चार प्रख्यात व्यक्तित्वों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। इनमें केरल के शिक्षाविद्-सामाजिक कार्यकर्ता सी. सदानंदन मास्टर, इतिहासकार डॉ. मीनाक्षी जैन, वरिष्ठ विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम और पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी को शुभकामनाएं दीं और उनके सार्वजनिक जीवन के योगदान की प्रशंसा की। आईये यहां इस खबर के जरिए जानते हैं इन प्रख्यात व्यक्तित्वों के बारे में- शिक्षा और सामाजिक उत्थान से जुड़े सदानंदन मास्टर त्रिशूर (केरल) के सरकारी हाई-स्कूल शिक्षक सदानंदन मास्टर ने…
Bihar News: श्रावण मास की पहली सोमवारी पर पूरा बिहार भोलेनाथ की भक्ति में डूबा नजर आया। हर जिले के शिवालयों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। धनिष्ठा नक्षत्र, आयुष्मान योग और सौभाग्य योग के साथ संकष्टी गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग भक्तों के लिए खास अवसर बन गया। सावन की इस पहली सोमवारी को लेकर भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिला। राजधानी पटना सहित समस्तीपुर, वैशाली, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सहरसा के प्रमुख शिव मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए सुबह 3-4 बजे से ही कतारें लग गईं। मंदिर प्रांगण ‘हर-हर महादेव’…
Ranchi News: राजधानी रांची सावन के पहले सोमवार को शिवमय हो गई है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में देखने को मिल रही हैं। खासकर पहाड़ी मंदिर, चुटिया स्थित सुरेश्वर धाम, कोकर शिव मंदिर, लालपुर, डोरंडा, बरियातू, हिनू, हरमू, और थड़पकना के शिवालयों में श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। स्वर्णरेखा नदी से लाया जल, भोलेनाथ को चढ़ाया गया रविवार देर रात से ही श्रद्धालु नामकुम के पास स्थित स्वर्णरेखा नदी से पवित्र जल लेकर पैदल ही पहाड़ी मंदिर की ओर कांवड़ यात्रा करते दिखाई दिए। सोमवार की भोर में ही शिवभक्तों…
Jharkhand News: रामगढ़ पुलिस ने मांडू थाना क्षेत्र के नोनियाबेड़ा जंगल से दो संदिग्ध अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति जंगल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार (भा.पु.से.) के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से जंगल में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस को देखकर दो संदिग्ध युवक भागने लगे, जिन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने…
India News: राजस्थान की कोचिंग नगरी कोटा एक बार फिर एक दर्दनाक प्रेम प्रसंग की कहानी का गवाह बन गई है। यहां शनिवार देर रात एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस वारदात ने शहर में सनसनी फैला दी है। घटना आरकेपुरम इलाके में स्थित मुकुंदरा वन विभाग के ऑफिस के पास हुई, जहां करण गुर्जर (32) ने अपनी प्रेमिका पूर्वा शर्मा (29) को सिर में गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। करण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूर्वा गंभीर रूप से…
Jharkhand News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर के खाऊ गली क्षेत्र में बुधवार की रात जो हुआ, उसने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए। चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पर हुए हमले की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने गुड्डू सिंह पर योजनाबद्ध तरीके से हमला किया था। एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार शूटरों की पहचान बादल कुमार प्रसाद उर्फ काला (बागबेड़ा बजरंग टेकरी), पवन कुमार (कीताडीह त्रिमूर्ति चौक) और मोहम्मद वाजिद उर्फ हबलु (परसुडीह गफ्फार…
India News: राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की संलिप्तता सामने आने के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया है। राजा के परिवार द्वारा शादी में दिए गए गहनों की वापसी की मांग के बाद, सोनम के परिवार ने पुलिस की उपस्थिति में उन गहनों को लौटा दिया है। हालांकि, सोनम के पिता ने अपनी बेटी को दिया दहेज और नकद वापस लेने से इंकार किया है। उनका कहना है कि वे बेटी को दिया हुआ दान वापस नहीं लूंगा। सोनम के पिता ने कहा कि जब तक वे बेटी से मिलकर खुद बात नहीं कर…
India News: छत्तीसगढ़ के सबसे अधिक नक्सल प्रभावित जिलों में शामिल सुकमा से शनिवार को एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। जिले में सक्रिय 23 खूंखार नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी पर कुल मिलाकर 1.18 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिला और 14 पुरुष नक्सली शामिल हैं, जिनमें कई ने वर्षों तक संगठन में ऊंचे पदों पर काम किया है। सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से…
India News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक हाई-प्रोफाइल मामले में सहारा ग्रुप पर शिकंजा कसते हुए दो बड़ी गिरफ्तारियां की हैं। शनिवार को ED की कोलकाता यूनिट ने सहारा ग्रुप के पूर्व निदेशक अनिल अब्राहम और प्रॉपर्टी ब्रोकर जीतेन्द्र प्रसाद को हिरासत में लिया। दोनों पर करोड़ों रुपये की अवैध प्रॉपर्टी डील और धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) का आरोप है। ED के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सहारा ग्रुप के खिलाफ जारी वृहद जांच अभियान का हिस्सा है। जांच एजेंसी को यह संदेह है कि इन दोनों की मिलीभगत से कई जमीनों और संपत्तियों की गैरकानूनी…
Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। शनिवार की देर रात गश्ती पर निकले पुलिस जवान रामाशंकर पांडेय की एक कंटेनर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वह डीजल चोरों का पीछा कर रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार रात लगभग 2 बजे चरही पुलिस गश्त कर रही थी। 15 माइल क्षेत्र के पास पुलिस की नजर डीजल चोरी कर रहे कुछ संदिग्धों पर पड़ी। जैसे ही पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, वे तुरंत अपने वाहन से रामगढ़…
Bihar News: बिहार की राजनीति में इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चित नाम चिराग पासवान का है। वे विधानसभा चुनाव में क्या करेंगे क्या नहीं करेंगे, इसका अहसास उन्हे भी नहीं है। कभी कहते हैं कि बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे तो कभी कहते हैं कि नहीं…बहुमत से हुए निर्णय का स्वागत करेंगे। जानकार कहते हैं कि सियासी चुनौतियों में चिराग का डगमगाना वाजिव है, लेकिन किसी एक बात पर अडिग तो रहना पड़ेगा। बता दें कि गठबंधन में चिराग की मजबूती के पीछे भाजपा का पूरा समर्थन है। चिराग खुद भी कई बार खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
World News: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने पहली बार अपने तीसरी पीढ़ी के बैलिस्टिक मिसाइल खैबर शिकन का उपयोग कर इज़राइल पर सीधा हमला किया है। यह कदम अमेरिका और इज़राइल द्वारा हाल ही में ईरानी परमाणु ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों के जवाब में उठाया गया है। आईआरजीसी की जनसंपर्क इकाई द्वारा बताया गया कि यह हमला ऑपरेशन ‘ट्रू प्रॉमिस-तीसरे’ के 20वें चरण में किया गया। इसमें ठोस और तरल ईंधन वाली कुल 40 बैलिस्टिक मिसाइलें इज़राइल के प्रमुख सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर दागी गईं। लक्ष्य में बेन गुरियन एयरपोर्ट, एक जैविक अनुसंधान केंद्र…
World News: कनाडा में टीवी एक्टर कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग के बाद अब एक वीडियो जारी कर उन्हे जान से मारने की धमकी दी गई है। वीडियो में कहा गया है कि कपिल शर्मा पीएम नरेंद्र मोदी की हिंदुत्व वाली विचारधारा यहां फैलाना चाहते हैं जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने कपिल को धमकी दी है। आतंकी पन्नू के इस संगठन ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में कहा गया है कि कपिल शर्मा कनाडा में निवेश करके पीएम मोदी की हिंदुत्व की आइडियोलॉजी चलाते हैं।…
Bihar News: पटना में शुक्रवार की रात मार्ट के मालिक विक्रम झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे दरभंगा के रहने वाले थे। गोपाल खेमका हत्याकांड के बाद पटना में अपराधियों और ज्यादा हौसले बढ़ गए हैं। अपराधियों के निशाने पर आए व्यापारी अब चिंता में हैं और कहा जाने लगा है कि बिहार में एक बार फिर जंगलराज की आहट आने लगी है। वारदात की सूचना मिलते ही सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार…
India News: भारतीय सेना ने अमरनाथ यात्रा-2025 को एक मजबूत सुरक्षा घेरा प्रदान करने के लिए ऑपरेशन शिवा लांच किया है। जिसका उद्देश्य स्थानीय प्रशासन और केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बाबा बर्फानी की इस पवित्र यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों को एक अच्छी और सुरक्षित यात्रा का अनुभव कराना है। सेना ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। ड्रोन से लेकर डॉक्टर तक… जानिए ऑपरेशन शिवा कैसे बनाएगा अमरनाथ यात्रा को अभेद्य गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी सीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच बने हुए…
India News: अहमदाबाद में 12 जून को हुए एयर इंडिया के विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने जारी कर दी है। यह हादसा भारत के विमानन इतिहास की सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है, जिसमें कुल 260 लोगों की जान चली गई थी। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से उड़ान भर रही थी, उड़ान के महज 90 सेकंड के भीतर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस भयानक हादसे में 229 यात्री, 12 चालक दल के सदस्य और 19 जमीन पर मौजूद लोग मारे गए थे। इंजन फेलियर बना हादसे…
India News: भारी बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच दिल्ली में दर्दनाक हादसा हो गया है। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत ढह गई। इस इमारत के मलबे में 12 लोग फंसे हुए हैं। लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फायर विभाग की 7 टीमें रेस्क्यू में लगी हुई हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी देते हुए फायर विभाग ने बताया कि सीलमपुर के ईदगाह रोड इलाके में शनिवार सुबह यह हादसा हुआ है। इस हादसे में घर में मौजूद करीब 12 लोग…
India News: दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण राज्य केरल में भाजपा को शनिवार (12 जुलाई) को अपना पूर्ण राज्य मुख्यालय मिल गया है। राजधानी तिरुवनंतपुरम के केजी मरार रोड पर बने इस आधुनिक और सुसज्जित मुख्यालय का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने सुबह 10:30 बजे किया। भाजपा ने इस उपलब्धि की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर साझा की है। अमित शाह के उद्घाटन के साथ भाजपा ने केरल की राजनीति में अपने बढ़ते दखल का प्रतीकात्मक प्रदर्शन भी कर दिया है। भव्य भवन में आधुनिक सुविधाएं, रणनीतिक दृष्टिकोण से अहम भाजपा…
