फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारी तेज, चाईबासा में सामान्य प्रेक्षक ने किया निरीक्षण

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के सफल संचालन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में 18. चाईबासा नगर परिषद (वर्ग-ख) अंतर्गत अधिसूचित सामान्य प्रेक्षक एजाज अनवर द्वारा चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों एवं महिला कॉलेज,

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के सफल संचालन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में 18. चाईबासा नगर परिषद (वर्ग-ख) अंतर्गत अधिसूचित सामान्य प्रेक्षक एजाज अनवर द्वारा चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों एवं महिला कॉलेज, चाईबासा परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग, सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार, खुंटपानी प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय पाठक तथा सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार भी मौजूद रहे। सामान्य प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और यह देखा कि मतदाताओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सही ढंग से की गई हैं या नहीं।

इसके अलावा महिला कॉलेज परिसर में अवस्थित स्ट्रांग रूम में संधारित व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव और निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की स्थिति की जानकारी ली गई। निरीक्षण के क्रम में सामान्य प्रेक्षक ने संबंधित अधिकारियों से निर्वाचन कार्य योजना के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने बताया कि जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी स्तरों पर तैयारियां की जा रही हैं और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram