Bihar News: बिहार में धार्मिक पर्यटन को नया आयाम देने जा रहे पुनौराधाम में एक ऐतिहासिक पल रचने वाला है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 अगस्त को पटना पहुंचेंगे और 8 अगस्त को सीतामढ़ी के पुनौराधाम में मां जानकी मंदिर के निर्माण के लिए भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई गणमान्य अतिथि, मंत्रीगण और साधु-संत उपस्थित रहेंगे। गृह मंत्री का यह दौरा धार्मिक और राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया गया है कि वे 7 अगस्त की रात पटना में रुकेंगे और अगले दिन सुबह पुनौराधाम के लिए प्रस्थान…
Author: Samsul Haque
Bihar News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित भागलपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन ने व्यापक तैयारियों की कमान संभाल ली है। यह दौरा 20 से 22 अगस्त के बीच संभावित है, जिसके तहत राष्ट्रपति तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में स्थित स्वतंत्रता सेनानी तिलकामांझी की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। बुधवार को डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी, एसएसपी हृदयकांत और कई वरिष्ठ अधिकारियों ने टीएमबीयू परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही कहलगांव स्थित एनटीपीसी परिसर में भी व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, जहां राष्ट्रपति के ठहरने की संभावना है। एनटीपीसी के मानसरोवर वीआईपी गेस्ट हाउस को…
India News: राहुल गांधी को लेकर मचे घमासान के बीच शिवसेना (यूबीटी) ने उनका पक्ष लिया। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लेकर टिप्पणी की थी, जिसने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर सवाल उठा रहे हैं। अब शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि राहुल गांधी के बारे में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी हैरान करने वाली है। शिवसेना-यूबीटी ने अपने मुखपत्र पत्र में आरोप लगाया कि देशभक्ति की परिभाषा का दुरुपयोग हो रहा है। शिवसेना (यूबीटी) ने कहा है कि 2014 के बाद देश में यह…
Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम जिले जमशेदपुर में अब किसी भी नवजात शिशु के जन्म के बाद उसके जन्म प्रमाण पत्र के लिए इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और सदर अस्पताल में बुधवार से यह नई व्यवस्था लागू कर दी गई है, जिसके तहत शिशु के जन्म के तुरंत बाद ही डिस्चार्ज से पहले मां को जन्म प्रमाण पत्र सौंप दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य बर्थ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान, तेज और पारदर्शी बनाना है, जिससे नवजात बच्चों का समय पर पंजीकरण हो सके और उन्हें सरकारी योजनाओं का…
India News: देश के कई राज्यों में एक बार फिर बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार असम, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 6 अगस्त को सुबह 6:39 बजे जारी बुलेटिन में इन राज्यों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। असम के हैलाकांडी जिले में धलेश्वरी नदी 29.74 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान से 1.69 मीटर ऊपर है। इसी जिले की कटखल नदी भी 20.73…
India News: उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में बादल फटने के बाद, भारतीय सेना ने बचाव और राहत कार्य तेज कर दिए हैं और प्रभावित लोगों की मदद के लिए जमीनी और हवाई स्तरों से राहत पहुंचाई जा रही है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने पांच जनपदों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें देहरादून, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंहनगर एवं बागेश्वर में भारी बारिश हो सकती है, जिसके मद्देनजर नौ जनपदों में छुट्टी का आदेश दिया गया है। सेना के सेंट्रल कमांड ने अपने ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि कर्नल हर्षवर्धन, जो 14 राजराइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर…
India News: उत्तराखंड के धराली गांव में आई विनाशकारी तबाही के बाद राहत-बचाव कार्य जारी है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद हालात पर निगरानी बनाए हुए हैं। मौसम विभाग ने 6 अगस्त के लिए जिला स्तरीय नाउकास्ट बुलेटिन जारी किया है, जिसमें भारी बारिश, आकाशीय बिजली, बाढ़ और भूस्खलन की गंभीर चेतावनी दी गई है। देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल और कुमाऊं के कई जिलों को रेड अलर्ट पर रखा गया है। पिछले 24 घंटे में राज्य में अत्यधिक भारी…
Jharkhand News: चाईबासा निवासी प्रताप कटियार नामक शख्स ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 9 जुलाई, 2018 को दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया था कि उन्होंने वर्ष 2018 में कांग्रेस के अधिवेशन में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। अब इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को झारखंड के चाईबासा कोर्ट में चल रहे एक मानहानि मुकदमे में जमानत मिल गई है। शिकायत के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता है। कांग्रेसजन किसी हत्यारे को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार नहीं कर…
India News: देश में बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों को लेकर ED ने बड़ा एक्शन लिया है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत सीबीआई और दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू हुई है। ED की जांच में पता चला कि आरोपियों ने 260 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि बिटकॉइन के रूप में कई क्रिप्टो-वॉलेट्स में जमा की। इस राशि को बाद में यूएई में कई हवाला ऑपरेटरों और व्यक्तियों के जरिए यूएसडीटी में बदलकर नकदी में परिवर्तित किया गया। यह खुलासा…
India News: मराठी अस्मिता पर दिए गए विवादित बयान को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे एक बड़े विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने पहले तो उनसे माफी की मांग की, लेकिन जब उन्होंने माफी नहीं मांगी, तो मनसे नासिक शहर अध्यक्ष सुदाम कोंबडे ने उनके खिलाफ नासिक जिला सत्र न्यायालय में याचिका दायर कर दी है। याचिका में भारतीय दंड संहिता की धारा 352 और 356 के तहत अवमानना का आरोप लगाया गया है। क्या था निशिकांत दुबे का विवादित बयान? सांसद निशिकांत दुबे ने हाल ही में मराठी समुदाय पर टिप्पणी करते हुए…
World News: लंदन की सड़कों पर तंबाकू और पान खाकर पीक थूकने वाले दागों का वीडियो वायरल हो गया। ये दाग रेनर्स लेन से नॉर्थ हैरो तक के इलाकों में देखे गए। वीडियो में कूड़ेदान, फुटपाथ और सड़कों पर गहरे लाल निशान नजर आ रहे हैं। रेनर्स लेन के लोगों का कहना है कि पान और चबाने वाले तंबाकू की दुकानों के आसपास ये दाग ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-भारत की छवि खराब करने के लिए दूसरे की जरूरत नहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ हैरो में नई पान की दुकान के खिलाफ लोगों ने याचिका…
India News: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले महीने की 28 जुलाई को दिल्ली, बंबई, कलकत्ता और कर्नाटक समेत 6 अलग-अलग हाई कोर्ट में न्यायाधीश पद के लिए कई अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की सिफारिश की। देश के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कॉलेजियम ने तीन अधिवक्ताओं आरती अरुण साठे, अजीत भगवानराव कडेथांकर और सुशील मनोहर घोडेश्वर का नाम बॉम्बे हाई कोर्ट में जज के लिए नामांकित किया है लेकिन आरती अरुण साठे के नाम पर विवाद उठ खड़ा हुआ है। दूसरी तरफ, महाराष्ट्र भाजपा ने रोहित पवार के आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज…
Bihar News: बिहार इस वक्त बाढ़ के गंभीर संकट की ओर बढ़ रहा है। राज्य की जीवनरेखा कही जाने वाली गंगा नदी समेत बूढ़ी गंडक, गंडक, बाया और सोन नदियों का जलस्तर कई जिलों में खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है। पटना, बक्सर, भोजपुर, समस्तीपुर, भागलपुर, खगड़िया और वैशाली जैसे जिलों में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए मानसून सक्रिय रहने की बात कही है और 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सरकार और…
Patna News: बिहार की राजधानी पटना इन दिनों बाढ़ के भयानक संकट से जूझ रही है। गंगा, पुनपुन और सोन नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और कई इलाकों में गंगा का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि दीघा, गांधी घाट, गुलबी घाट, गाय घाट, आलमगंज और बिंद टोली जैसे निचले इलाकों में पानी घरों के अंदर तक पहुंच चुका है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, गांधी घाट पर जलस्तर खतरे के निशान से 97 सेमी ऊपर है, जबकि दीघा घाट पर यह 36 सेमी ऊपर रिकॉर्ड किया…
Jharkhand News: झारखंड में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गर्जन, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की आशंका जताई गई है। किन जिलों में है खतरे की आशंका? मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी जिलों में 7 अगस्त (गुरुवार) को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।इन जिलों में शामिल हैं:पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां,और उत्तर-पूर्वी झारखंड के जिले देवघर, दुमका,…
Jharkhand News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार सुबह पोकलाबेड़ा गांव के पास जंगल में एक नीम के पेड़ से प्रेमी युगल के शव लटकते मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की है और शवों की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत दो दिन पहले ही हो चुकी थी। कौन थे ये प्रेमी युगल? मृतकों की पहचान पोकलाबेड़ा गांव निवासी देवेंद्र नाथ सिंह के पुत्र जामिनी सिंह (25 वर्ष) और गाड़ीग्राम निवासी एक महिला…
Public Adda News: भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे छिपा है एक भावनात्मक और ऐतिहासिक महत्व, जो सदियों से भारतीय संस्कृति में जुड़ा रहा है। रक्षा बंधन क्यों मनाया जाता है? रक्षा बंधन का अर्थ है ‘रक्षा का बंधन’। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उसकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहन की…
Jharkhand News: झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरा वातावरण भावुक हो उठा। शिबू सोरेन का शव जैसे ही घाट पर पहुंचा, आसमान से झमाझम बारिश होने लगी, जिसे लोगों ने प्रकृति का अंतिम श्रद्धांजलि करार दिया। गांव के बड़की नाला तट पर स्थित श्मशान घाट पर यह अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा के लिए खेतों से रास्ता बनाकर गांववालों ने वह श्रद्धा दिखाई जो केवल एक…
Jharkhand News: पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत उलडंडा पंचायत के बागी ग्राम के पाचोपड़वा टोला में सोमवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। नशे में धुत पति विपन भुइयां ने अपनी पत्नी सुनीता देवी (40) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पहले लाठी से मारा और फिर गर्दन मरोड़ दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के गुमटी दुकानदार नंदकिशोर उरांव के अनुसार, महिला शराब खरीदने उसके पास पहुंची थी। हाथ में शराब की बोतल और ग्लास लेकर वह दुकान आई और शराब पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद…
India News: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में तलाक के एक मामले में गुजारे भत्ते (एलिमनी) को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। मामले में एक महिला ने अपने पूर्व पति से 12 करोड़ और मुंबई के एक महंगे फ्लैट की मांग की थी, जबकि उनकी शादी सिर्फ 18 महीने ही चली थी। सुप्रीम कोर्ट ने गुजारे भत्ते को लेकर सुनाया फैसला इस मामले में सुनवाई कर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने महिला की मांग पर कहा कि 18 महीने की शादी के बदले 18 करोड़ की मांग करना कही से भी तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने सवाल…
