Latehar News: लातेहार जिले के बरियातू प्रखंड स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। इस घटना ने मौके पर अफरा-तफरी मचा दी। हालांकि गनीमत रही कि जब आग लगी उस समय हॉस्टल की सभी छात्राएं पीटी के लिए बाहर थीं, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार सुबह विद्यालय परिसर में छात्राएं पीटी कर रही थीं। उसी दौरान अचानक हॉस्टल से धुंआ उठता दिखा। सुरक्षाकर्मी ने तुरंत दौड़कर वहां का जायजा लिया तो पाया कि अंदर बेड और अन्य सामान में आग तेजी से फैल चुकी है। देखते ही…
Author: Samsul Haque
India News: भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक सार्वजानिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों से अपने ऑफिस के कंप्यूटर और लैपटॉप पर WhatsApp Web का इस्तेमाल बंद करने का आग्रह किया है। मंत्रालय ने समझाया है कि हालांकि, किसी वर्क डिवाइस पर पर्सनल चैट और ऑफिस की फाइलों को एक्सेस करना सुविधाजनक है, लेकिन ऐसा करने से आपकी कंपनी को आपकी संवेदनशील जानकारी मिल सकती है। एडवाइजरी में चेतावनी दी गई है कि WhatsApp Web का इस्तेमाल करने से एडमिन और आईटी टीमों को निजी बातचीत और पर्सनल फाइल्स का एक्सेस मिल सकता है। यह…
India News: हिमाचल राज्य के विभिन्न हिस्सों में पांच स्थानों पर बादल फटने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई। कुल्लू, किन्नौर, लाहौल स्पीति और शिमला व कुल्लु जिला के सीमावर्ती इलाकों में बादल फटने से कई पुल बह गए, वाहन बह गए, मकान व दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं और सार्वजनिक व निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि इन घटनाओं में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन ने खतरे वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा है। हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण दो नेशनल हाईवे सहित 300 से ज्यादा सड़कें यातायात के लिए…
World News: स्विट्ज़रलैंड के लॉज़ेन शहर में एक कार का 90,000 स्विस फ्रैंक यानी करीब 98 लाख का चालान कटा। यह भारी जुर्माना इसलिए लगाया गया है कि क्योंकि यह लग्जरी कार सड़क पर तय गति सीमा से 27 किलोमीटर प्रति घंटा ज्यादा रफ़्तार से दौड़ रही थी। इस कार सवार शख्स के माथे पर जरा भी शिकन नहीं थी। क्योंकि वह स्विट्ज़रलैंड के सबसे अमीर लोगों में से एक है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्विट्ज़रलैंड के वॉ क्षेत्र में कानून के मुताबिक ऐसे मामलों में जुर्माना व्यक्ति की आमदनी, संपत्ति और पारिवारिक आर्थिक स्थिति के आधार पर तय किया…
Social News: इंडोनेशिया के आचे प्रांत में एक मामला चर्चा में है, जहां दो युवकों को 80-80 कोड़े मारने की सजा मिली है। वजह है, दोनों को पार्क के एक बाथरूम में किस करते हुए पकड़े गए थे। मामला सीधे शरिया कानून की अदालत में पहुंचा और वहां से ऐसा फैसला आया जिसने अंतरराष्ट्रीय बहस छेड़ दी। दरअसल आचे वहां इलाका है जो बाकी इलाकों से थोड़ा अलग है। यहां पर इस्लामिक शरिया कानून लागू है, जो 2015 से पूरी तरह सख्ती के साथ लागू किया जा रहा है। इस कानून के तहत कई चीजों पर पाबंदी है, खासकर इसतरह…
India News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के दौरान दो बड़े नेताओं पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के नाम पर दो-दो वोटर कार्ड मिलने का मामला सामने आया है। चुनाव आयोग ने दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। भारत में जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत, एक ही चुनाव क्षेत्र या अलग-अलग क्षेत्रों में एक से ज्यादा वोटर कार्ड रखना गैरकानूनी है। दोषी पाए जाने पर जुर्माना या जेल हो सकती है। ऐसे मामलों से चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। डुप्लीकेट कार्ड…
Social News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो आजकल खासा चर्चा में है, जिसमें एक आर्टिस्ट ने फ्लाइट में सफर करते हुए एयर होस्टेस का स्केच बनाया और उसे भेंट किया। महिला का रिएक्शन देखने लायक था। इंस्टाग्राम यूजर आकाश सेलवरासू एक मशहूर आर्टिस्ट और कंटेंट क्रिएटर हैं, जिनके 20 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। फ्लाइट में बनाई एयर होस्टेस की तस्वीर वह अक्सर अजनबी लोगों के स्केच बनाकर उन्हें गिफ्ट करते हैं और उनके रिएक्शन शेयर करते हैं। इसी साल जनवरी में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह इंडिगो की फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान…
India News: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला और यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करने के पीछे कई अहम वजहें हैं। ये दोनों नेता अलग-अलग कारणों से पीएम मोदी से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन उनकी रणनीति का मूल एक ही है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के बढ़ते प्रभाव का लाभ उठाना और अपनी समस्याओं के समाधान में भारत की मदद लेना। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने पीएम मोदी को उस समय में फोन किया है, जब अमेरिका ने कई देशों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही है। इस टैरिफ से भारत और…
Social News: बीसवीं सदी की शुरुआत में अमेरिका को स्तब्ध कर देने वाली एक सच्ची प्रेम कहानी घटित हुई। सालों बीत चुके लेकिन यह कहानी आज भी प्रेम और जुनून की सीमाओं पर बहस छेड़ देती है। अमेरिकी शहर फ्लोरिडा के मरीन अस्पताल में साल 1931 में 22 वर्षीय एलेना डी होयोस टीबी के इलाज के लिए भर्ती हुई थी, जहां उसकी मुलाकात रेडियोलॉजिक टेक्नीशियन कार्ल टैंज्लर से हुई। खुद को काउंट कार्ल वॉन कोजेल बताने वाले टैंज्लर का दावा था कि उन्होंने बचपन में एक सपना देखा था, जिसमें एक काले बालों वाली महिला उनकी सच्ची प्रेमिका बनती है…
Social News: इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक महिला कैटालिना ज़रागोज़ा सांतामारीना ने अपने वीडियो में ऐसी हरकतें दिखाई हैं, जिनसे इंटरनेट पर हलचल मच गई है। वहीं महिला की हरकत की वजह से बहस भी छिड गई है। वह कचरे से इस्तेमाल किए हुए कंडोम चुनती हैं, उन्हें साबुन-पानी से धोती हैं और घर के बर्तन, फर्नीचर समेत कई चीज़ों को ढकने में उनका इस्तेमाल करती हैं। कुछ वीडियो में वह सड़क या कार के पास पड़े कंडोम उठाते हुए भी नजर आती हैं। इन वीडियो ने सोशल मीडिया पर दो धड़ों में बहस छेड़ दी है। एक ओर…
World News: जर्मनी के रेडलाइट इलाकों में चीन की खूबसूरत लड़कियां अपनी मर्जी से यहां आ रही हैं और मोटी कमाई कर रही हैं। यहां आने के लिए वह फर्जी दस्तावेज का सहारा ले रही हैं। पुलिस का कहना है कि इन महिलाओं को जबरन खींचकर नहीं ला रहा है बल्कि मोटी कमाई करने और ऐशोआराम की जिंदगी जीने ये खुद यहां अपनी मर्जी से आ रही हैं। कई महिलाएं रेजिडेंस परमिट लेकर आती हैं, जीती हैं ऐशोआराम की जिंदगी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कई महिलाएं ऐसे रेजिडेंस परमिट लेकर आती हैं, जो यूरोपीय संघ के किसी और देश में…
Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राजधानी रांची में 15 अगस्त को यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। शहर में मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक सुगमता बनाए रखने के लिए सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक एसपी ने बताया कि इस दौरान वाहन चालकों को निर्धारित मार्गों का पालन करना होगा। चार जगह पार्किंग की व्यवस्था मोरहाबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के लिए चार प्रमुख पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। मुख्य अतिथि के कारकेड और वीवीआईपी वाहनों की…
Jharkhand News: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के कई जिलों में 17 अगस्त तक छिटपुट बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। इसके साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। सबसे ज्यादा बारिश गढ़वा में दर्ज पिछले 24 घंटों में झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हुई। गढ़वा जिले के बिशनपुर प्रखंड में सबसे…
India News: राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने अचानक करवट ली और आज सुबह से ही तेज बारिश ने लोगों को चौंका दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले जारी येलो अलर्ट को बदलकर आज के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। सुबह करीब पांच बजे से शुरू हुई बारिश लगातार जारी है, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है और यातायात भी प्रभावित हो रहा है। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। गुरुग्राम के बसई रोड पर…
India News: हिमाचल प्रदेश में बीती रात बादलों ने भयंकर कहर बरपाया। कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और शिमला जिलों में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। कई पुल और वाहन तेज बहाव में बह गए, जबकि मकान, दुकानें और कृषि भूमि को भी गंभीर नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की खबर नहीं है। प्रशासन ने एहतियातन खतरे वाले इलाकों के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है। मौसम विज्ञान विभाग ने आज चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। सुरक्षा को ध्यान में रखते…
Patna News: बिहार की सियासत में एक बड़ा राजनीतिक भूचाल आ सकता है। मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संकेत दिया है कि उनकी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर सकती है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय जनता से विचार-विमर्श के बाद ही लिया जाएगा। बुधवार को पटना के पोलो रोड स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा कि 17 अगस्त से वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ ‘वोट अधिकार यात्रा’ पर निकलेंगे। इस यात्रा के दौरान वे लोगों से सीधे…
Bihar News: मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान दंपति से बदसलूकी और मारपीट के मामले ने पूरे पुलिस महकमे की साख पर बट्टा लगा दिया है। वायरल वीडियो और पीड़ित दंपति के बयान के आधार पर चंपारण रेंज के डीआईजी हरि किशोर राय ने सख्त कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार, अपर थानाध्यक्ष एसआई आरिफ हुसैन, एसआई इंद्रकांत कुमार और एसआई मोहिनी कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, घटना में शामिल होमगार्ड जवान सुरेंद्र साह का अनुबंध समाप्त करने की अनुशंसा भी जिला समादेष्टा को भेज दी गई है। इस खबर को…
India News: बार-बार मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वहीं अब जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाक घुसपैठियों ने एलओसी को पार करने की कोशिश की, जिसे भारतीय जवानों ने विफल कर दिया लेकिन इस कार्रवाई में भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच हुई गोलीबारी में भातीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से यह पहली बड़ी उकसावे की कार्रवाई मीडिया रिपोर्ट में सेना के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मंगलवार देर रात पाकिस्तानी घुसपैठियों ने भारत में घुसने का…
India News: राजस्थान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित जैसलमेर में पकड़े गए चांधन फिल्ड फायरिंग रेंज के DRDO गेस्ट हाउस के संविदा मैनेजर महेंद्र प्रसाद को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में पूछताछ के बाद अब गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पाकिस्तानी हैंडलर को DRDO वैज्ञानिकों और भारतीय सेना के अधिकारियों से जुड़ी सूचनाएं भेज रहा था। उसे गिरफ्तार करने से पहले कई सुरक्षा एजेंसियों ने लंबी पूछताछ की थी। सब बातों की पुष्टि होने के बाद से गिरफ्तार किया गया है। सीआईडी इंटेलिजेंस ने 4 अगस्त को संदिग्ध महेंद्र प्रसाद को पकड़ा था। उसके…
UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मकबरा तोड़े जाने पर बवाल के बाद अब फिरोजाबाद में मलखानपुर रोड स्थित पीर बाबा की सैकड़ों सालों पुरानी मजार को मंगलवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने ध्वस्तीकरण कर वहां पर हनुमान जी की स्थापना कर दी। जब लोग मजार की सफाई करने आए तो मजार को गायब देखकर हैरत में पड़ गए। मजार तोड़ने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी करते हुए मजार के निर्माण की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल हनुमान जी…
