India News: हरियाणा के करनाल में सरकारी प्राइमरी स्कूल के हेड टीचर पर छोटी नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने का मामला आया सामने आया है। पुलिस ने आरोपी हेड मास्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अब तक 10 बच्चियों ने इस मामले में पुलिस को बयान दर्ज कराए पुलिस के मुताबिक अब तक 10 बच्चियों ने इस मामले में बयान दर्ज कराए है। इस मामले की जानकारी तब मिली दो दिन पहले एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमारे पास दो दिन पहले नाबालिग बच्ची के परिजनों…
Author: Samsul Haque
India News: होशियारपुर में LPG से भरे टैंकर को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे जबरदस्त धमाका हुआ और आग ने एक गांव को अपनी चपेट में ले लिया। इससे 15 दुकान और 4 घर जलकर राख हो गए। जबकि दो लोगों की जिंदा जल जाने से मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। घायलों को होशियारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एहतियात के तौर पर होशियारपुर-जालंधर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है और एक किलोमीटर का एरिया खाली कराते हुए लोगों को वहां से हटा दिया गया। घटना से लोगों में दहशत…
Bihar News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही मतदाता अधिकार यात्रा ने बिहार में विशाल जनसैलाब का रूप ले लिया है। यात्रा के छठे दिन भागलपुर के नाथनगर में लाखों की भीड़ उमड़ी और लोगों ने ज़ोरदार नारे लगाए–वोट चोर, गद्दी छोड़। भीड़ ने यह नारे मध्यप्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक में हुए कथित वोटर फ्रॉड के संदर्भ में लगाए। राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आयोग, पीएम नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी मिलकर लोकतंत्र और संविधान को नष्ट करने तथा जनता का वोट चुराने…
India News: सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर दिए गए आदेश के बाद कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों की बड़ी जीत बताया है। अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि वोटर लिस्ट से नाम हटाए गए मतदाता अब आधार, वोटर आईडी, राशन कार्ड समेत अन्य मान्य दस्तावेज़ों के आधार पर दोबारा सूची में जुड़ सकते हैं। कांग्रेस ने इस फैसले को लेकर चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। पार्टी ने आरोप लगाया कि आयोग ने करोड़ों मतदाताओं को वोटिंग अधिकार से वंचित करने की कोशिश की थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसे विफल…
Ranchi News: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही बरसात से धुर्वा डैम का जलस्तर बढ़कर ओवरफ्लो होने लगा है। इसी का असर धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगरनाथपुर मंदिर परिसर पर भी दिखाई दे रहा है। मंदिर तक जाने वाली मुख्य सड़क पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जबकि मंदिर की सीढ़ियों में लगी रेलिंग धंसकर कमजोर हो गई है। कई जगह रेलिंग जमीन में धंस गई है, जिससे श्रद्धालुओं और आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर बारिश का…
Bihar News: बिहार के एक इंजीनियर ने जमकर काली कमाई की। छापा पड़ा तो बचने के लिए लगभग तीन करोड़ रुपए आग में जलाकर राख कर दिए। नोट जलाने के बावजूद आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने इंजीनियर के घर से 39 लाख रुपये कैश बरामद किए। इस कालेधन के कुबेर का नाम विनोद राय है। वह ग्रामीण कार्य विभाग में अधीक्षण अभियंता के पद पर तैनात हैं। पुलिस ने विनोद और उनकी पत्नी को नोट जलाने और सबूत मिटाकर सरकारी काम में बाधा डालने के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है। इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार का अलग से मामला चलाया…
World News: पाकिस्तान ने 1971 में बांग्लादेश में ऑपरेशन सर्चलाइट के दौरान भयानक नरसंहार किया था, अब उसी कल्तेआम करने वाले पाकिस्तान को बांग्लादेश सरकार ने वीजा-मुक्त यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। यह कदम पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार की प्रस्तावित बांग्लादेश यात्रा से पहले लिया गया है, और इस दोनों देशों के संबंधों में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने का फैसला किया है। इस समझौते के तहत, दोनों देशों के सरकारी अधिकारी और राजनयिक पाँच साल तक बिना वीजा के एक-दूसरे…
Health News: भद्रासन एक ऐसा आसन है जो विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित होता है। ‘भद्र’ यानी शुभ और ‘आसन’ यानी बैठने की मुद्रा से मिलकर बना यह योगासन स्थिरता बढ़ाने, मन को शांत करने और गर्भावस्था व मासिक धर्म के दौरान होने वाली असुविधाओं को कम करने में सहायक है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह घुटनों, कूल्हों और रीढ़ की हड्डी को मजबूती देता है और मासिक धर्म की ऐंठन, पाचन संबंधी समस्याओं तथा तनाव को दूर करने में कारगर भूमिका निभाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, भद्रासन का नियमित अभ्यास जांघों, कमर…
Health News: वेजिटेरियन फूड्स को डाइट में शामिल कर विटामिन-बी12 की कमी से बचा जा सकता है। शरीर में विटामिन-बी12 की कमी से एनीमिया, थकान, भूलने की समस्या और नर्व डैमेज जैसी परेशानियां हो सकती हैं। हालांकि, कुछ वेजिटेरियन फूड्स को डाइट में शामिल कर इस कमी से बचा जा सकता है। विटामिन-बी12 शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो एनर्जी प्रोडक्शन, ब्लड सेल्स बनाने और नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसका सबसे अच्छा स्रोत एनिमल बेस्ड प्रोडक्ट्स माने जाते हैं, इसलिए शाकाहारी लोगों में इसकी कमी का खतरा ज्यादा होता है। दूध,…
Health News: कोरोना संक्रमण के बाद धमनियों में ऐसे परिवर्तन देखे गए हैं जो आमतौर पर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया से जुड़े होते हैं। यानी, जो बदलाव सामान्यत: पांच साल या उससे भी बाद में होने चाहिए थे, COVID-19 ने उन्हें समय से पहले ही पैदा कर दिया है। नए अंतरराष्ट्रीय शोध में बताया गया है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ धमनियां लचीलेपन को खो देती हैं और सख्त होने लगती हैं। यही स्थिति COVID-19 संक्रमण के बाद भी देखने को मिली। इससे हृदय रोग, स्ट्रोक और दिल के दौरे जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। COVID-19 संक्रमण…
Health News: जानलेवा बीमारी कैंसर के उपचार को लेकर वैज्ञानिक प्राकृतिक और वैकल्पिक विकल्पों पर रिसर्च कर रहे हैं। हाल ही में सोरसोप जिसे दक्षिण भारत में लक्ष्मण फल कहा जाता है, पर हुए एक अध्ययन ने नई उम्मीद जगाई है। सोरसोप एक उष्णकटिबंधीय पौधा है जो अमेरिका और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में उगाया जाता है। इसका फल खट्टा-मीठा होता है और पत्तियों में टैनिन, फ्लेवोनोइड्स, एल्कलॉइड्स और सैपोनिन्स जैसे यौगिक पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करके शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जो कैंसर जैसी बीमारियों का बड़ा कारण होते हैं। अमेरिका में…
World News: अमेरिका की एक स्टार्टअप कंपनी हेलियोस्पेक्ट जीनोमिक्स ने दुनिया भर में बहस छेड़ दी है। कंपनी का दावा है कि वह इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) प्रक्रिया से पैदा होने वाले भ्रूणों की बुद्धि स्तर यानी आईक्यू और अन्य आनुवंशिक गुणों के आधार पर जांच कर सकती है। इसके बाद माता-पिता अपने बच्चों के लिए “सबसे बेहतर” भ्रूण का चुनाव कर सकते हैं। अमेरिका की स्टार्टअप कंपनी का दावा-आनुवंशिक गुणों के आधार पर कर सकती है जांच एक रिपोर्ट के मुताबिक यह सेवा बेहद महंगी है। हेलियोस्पेक्ट 100 भ्रूणों की जांच के लिए करीब 50,000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 42…
World News: चोरी अब महज अपराध नहीं, बल्कि डिमांड और सप्लाई पर चलने वाला ग्लोबल बिज़नेस मॉडल बन चुका है। यूरोप से चोरी हुई लग्ज़री कारें, स्मार्ट मोबाइल फोन्स और ट्रैक्टर बड़े पैमाने पर ब्रिटेन के जरिए अफ्रीका, खाड़ी देशों, रूस और चीन तक पहुंच रही हैं। पुलिस ने इस नेटवर्क को “ग्रैंड थेफ्ट ग्लोबल इंक” नाम दिया है। दरअसल अब वह जमाना नहीं रहा जबकि चोरी न सिर्फ अपराध बल्कि सामाजिक व्यवस्था में भी घृणित कार्य माना जाता था। अब चोरी व्यापार की तरह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर की जा रही है। अर्थशास्त्र के मांग और पूर्ति वाले सिद्धांत पर…
Indian News: उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को आई आपदा ने भारी तबाही मचाई। जानकारी के अनुसार रात करीब 12:48 बजे टुनरी गदेरे में अचानक बाढ़ आ गई। इस आपदा की चपेट में थराली बाजार, कोटदीप तहसील परिसर और आसपास के कई घर आ गए। देखते ही देखते मलबा दुकानों, घरों और सरकारी दफ्तरों में घुस गया। कई वाहन भी मलबे में दब गए। सबसे दर्दनाक खबर यह है कि सागवाड़ा गांव में एक लड़की मलबे में दब गई और थराली बाजार में एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है। इस अचानक आई…
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में शनिवार सुबह दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। शाहजहांपुर-दनियावां-हिलसा स्टेट हाईवे-4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मृतक नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावा गांव के निवासी थे। सभी लोग शनिवार तड़के गंगा स्नान करने के लिए पटना जिले के फतुहा त्रिवेणी घाट जा रहे थे। रास्ते में सिगरियावा स्टेशन के पास सामने से आ रहे…
Ranchi News: झारखंड पुलिस के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा, जब मोस्ट वांटेड कुख्यात अपराधी मयंक सिंह उर्फ सुनील सिंह मीणा को अजरबैजान से भारत लाया गया। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मयंक को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंची और फिर सीधे रामगढ़ कोर्ट ले जाया गया। कोर्ट में पेशी के बाद एटीएस की टीम मयंक को रिमांड पर लेगी। झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा खुद इस मिशन का नेतृत्व करते हुए अजरबैजान गए थे। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक मयंक सिंह के खिलाफ राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 48…
Ramgarh News: रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर शनिवार की सुबह एक भयावह सड़क हादसा हो गया। पैंकी मोड़ के पास खड़े एक ब्रेकडाउन ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि चलते ट्रक का चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह-सुबह हजारीबाग की ओर से रांची जा रहा एक बारह चक्का ट्रक पैंकी मोड़ पर खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद चालक दर्द से कराहता रहा और केबिन में फंसा रहा। सूचना मिलते ही कुजू पुलिस मौके पर पहुंची…
Chaibasa News: झारखंड में एनजीटी की रोक के बावजूद बालू माफियाओं का खेल खुलेआम जारी है। पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड के गुमुरिया और मुंडाई पंचायतों में हर रोज रात के अंधेरे में ट्रैक्टर और हाइवा गाड़ियां बालू ढोते देखी जा रही हैं। पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई ने इस मामले में प्रशासन और खनन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना रात करीब 2 बजे से बालू का अवैध परिवहन शुरू हो जाता है और पूरी रात चलता है। सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब एनजीटी ने नदी से बालू…
India News: बॉलीवुड हो या हॉलीवुड फिल्में कोई भी हो लोगों को अच्छी शिक्षा भी देती हैं वहीं आजकल बन रही वेब सीरीजें और फिल्मों से कई लोग अपराध का रास्ता भी अपना रहे हैं। इसको देखकर लोग अपराध करते हैं वहीं एक फिल्म में फर्जी ऑफिसर बनकर करोड़ों का चूना लगाने वाले ठगों का दिखाया गया। अब वैसी ही एक घटना दिल्ली में भी घटी। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, पूछताछ जारी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में विगत दिवस कुछ लोगों ने, जिनमें एक महिला भी शामिल थी, खुद को CBI का अफसर…
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया और बेगूसराय दौरे को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। पीएम मोदी शुक्रवार को बोधगया में जनसभा को संबोधित करेंगे और करीब 13,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार समेत एनडीए के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इधर, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा – “गयाजी पिंडदान के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गयाजी…
