Lohardaga News: भारतीय जनता पार्टी जनजाति सुरक्षा मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को शहर के होटल नोवेल्टी सभागार में हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश राम भगत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा नेता अजय पंकज, शनि उरांव, दिलीप भगत, लक्ष्मी नारायण भगत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए गणेश राम भगत ने कहा कि आदिवासी समाज का लगातार शोषण हो रहा है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि आदिवासियों की जमीनें छीनने और उन्हें उनकी जड़ों से काटने की साजिश रची जा…
Author: Samsul Haque
Lohardaga News: लोहरदगा के कुडू-चान्हो थाना क्षेत्र के कोकर गांव में शुक्रवार देर रात एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। करीब 19 हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस आया। इसी दौरान झुंड से अलग होकर एक हाथी अंधेरे में भटकते हुए गहरे कुएं में जा गिरा। हाथी की तेज चिंघाड़ सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। हाथी की फंसी हुई हालत देखकर सबसे पहले ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसी ने टॉर्च की रोशनी की, तो किसी ने रस्सी और अन्य साधन जुटाने शुरू कर दिए। कुछ ही देर में पूरे गांव के लोग एकजुट हो गए और वन विभाग…
Bihar News: भारत-नेपाल सीमा से फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां साइबर कैफे चलाने वाले भूषण चौधरी के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी। पुलिस ने मौके से कई देशों की करेंसी, पासबुक, विदेशी घड़ी, 8 आधार कार्ड, 8 ड्राइविंग लाइसेंस, 16 वोटर आईडी कार्ड, 6 श्रम कार्ड, 4 बैंक पासबुक, एक चेक बुक और 9 स्कैनर बरामद हुए है। इतना ही नहीं, कई अहम दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं जो मामले को और पेचीदा बना रहे है। साइबर कैफे चलाने वाले भूषण चौधरी और उसका बेटा गोलू पुलिस के निशाने…
Patna News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शनिवार को राजद अध्यक्ष लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्या भी शामिल हुई हैं। इस बीच, उन्होंने इंडिया ब्लॉक में सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभी शादी नहीं है, सुहागरात किसके साथ मनाया जाएगा, इसकी आप सभी को चिंता है। उन्होंने कहा कि जो जरूरी है, वहीं पहले होगा। दरअसल, उन्होंने कहा कि अभी मतदाताओं के अधिकार की लड़ाई लड़ी जा रही है। अभी शादी की बात ही नहीं चल रही है और सुहागरात किसके साथ मनाया…
World News: पीएम नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक यात्रा पर चीन पहुंच चुके हैं। वे 31 अगस्त को तियानजिन शहर में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 25वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले है। यह यात्रा 2020 के गलवान घाटी संघर्ष के बाद उनकी पहली चीन यात्रा है और इस यात्रा को भारत-चीन संबंधों में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह दौरा 1 सितंबर तक चलेगा और इसमें क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी सहयोग, और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने जैसे अहम मुद्दों पर कई देशों के राष्ट्रअध्यक्ष के बीच चर्चा की जाएगी। जापान के…
Patna News: बिहार में वोटर लिस्ट को संशोधित करने के लिए चुनाव आयोग ने एसआईआर अभियान चलाया। विपक्षी दलों का आरोप है कि इसके जरिए कई वैलिड वोटर्स के नाम हटाने का काम किया गया। चुनाव आयोग ने इस पर सख्त आपत्ति जताते हुए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। ये सब घटनाक्रम ऐसे वक्त में हुआ, जब बिहार में विधानसभा चुनाव होना है। वोटर अधिकार यात्रा में सीएम स्टालिन और रेड्डी कर चुके हैं शिरकत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के तमाम नेता ‘वोट…
India News: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वह राजनीति को लेकर नहीं, बल्कि पेंशन को लेकर हैं। राजस्थान विधानसभा में पूर्व विधायक के नाते उन्होंने पेंशन के लिए आधिकारिक तौर पर आवेदन दिया है। धनखड़ 1993 में अजमेर जिले की किशनगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे। पूर्व विधायक के नाते दिया आवेदन, हर माह मिलेगी 42 हजार पेंशन मीडिया रिपोर्ट में विधानसभा सचिवालय के मुताबिक पूर्व उपराष्ट्रपति को मासिक 42,000 रुपए पेंशन मिलने की पात्रता है। राजस्थान में यह व्यवस्था है कि कोई व्यक्ति अगर विधायक…
Entertainment News: बॉलीवुड स्टार्स आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ की यूपी के प्रयागराज में शूटिंग चल रही थी जिस दौरान वहां के लोगों ने फिल्म के क्रू मेंबर पर हमला कर दिया था। क्रू मेंबर पर अचानक हुए हमले की वजह से फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज की और हमले के मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया। प्रयागराज के थॉर्नहिल रोड पर चल रही थी शूटिंग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एडिशनल डिप्टी…
Koderma News (Public Adda): कोडरमा जिले का सदर अस्पताल एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शुक्रवार को यहां इलाज कराने पहुंचे बिहार के नवादा जिले के हरदिया निवासी सुरेश मांझी की मौत के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। मृतक की पत्नी ने बताया कि सुरेश पिछले तीन दिनों से सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित थे। इसी कारण उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। परिजनों के मुताबिक, डॉक्टर ने सुरेश को भर्ती करने की सलाह तो दी, लेकिन भर्ती होने के बाद किसी डॉक्टर या नर्स ने उनकी सुध तक नहीं ली। देर…
Jharkhand News (Public Adda): झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कानूनी लड़ाई एक बार फिर सुर्खियों में है। झारखंड अगेंस्ट करप्शन के संस्थापक और केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा उरांव ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का को दोषी ठहराए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला देर से आया जरूर है, लेकिन न्याय हुआ है। दुर्गा उरांव ने कहा कि अगर कोई मंत्री, अधिकारी या पदाधिकारी जनता को लूटता है तो वे उसके खिलाफ खड़े रहने से कभी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने दावा किया कि अब तक वह 53 जनहित याचिकाएं (PIL) दाखिल कर चुके हैं और इनमें से कई मामलों…
World News: अमेरिकी अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीति पर बड़ा झटका देते हुए कहा है कि राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है। अदालत ने अपने फैसले में साफ किया कि ट्रंप ने इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट (IEEPA) की सीमाओं का उल्लंघन किया है। यह फैसला उनके कार्यकाल के दौरान लगाए गए उन टैरिफ पर लागू होगा, जिन्हें उन्होंने आपातकालीन शक्तियों के तहत लागू किया था। ट्रंप प्रशासन ने फरवरी और अप्रैल में चीन, कनाडा और मैक्सिको समेत कई देशों पर टैरिफ लगाए थे। अदालत ने 7-4 के फैसले में कहा कि…
Patna News (Public Adda): बिहार अब सिर्फ राजनीति और इतिहास के लिए ही नहीं, बल्कि फिल्मी दुनिया के लिए भी नया ठिकाना बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर बनाई गई नई फिल्म नीति का असर अब खुलकर सामने आ रहा है। हाल ही में राज्य सरकार ने 25 फिल्मों की शूटिंग को मंजूरी दी है, जिससे बिहार का नाम देश-दुनिया के फिल्मी नक्शे पर तेजी से चमकने लगा है। अनुमति मिली फिल्मों में संघतिया, बिहार का जलवा, सुहागिन के सेनूर, जिनगी बीतवनी तोहरे प्यार में, नारी, ओह माय डॉग, सुगनी, छठ, बेटी बनल विजेता, बिहारी भौजी और…
Bihar News: अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के धनेश्वरी पंचायत में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां जमीन विवाद को लेकर दो लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। वार्ड संख्या 13 के रहने वाले जयकुमार यादव और नयन यादव इस विवाद का शिकार बने। जानकारी के मुताबिक, पंचायत समिति सदस्य गुड्डू यादव ने अपने चचेरे बहनोई से पौने दो एकड़ जमीन जबरन अपने नाम लिखवा ली थी। लेकिन उस जमीन पर कब्जा करने को लेकर उसका बड़ा साढू नयन यादव लगातार विरोध कर रहा था। इसी विवाद के चलते शुक्रवार देर शाम दोनों…
India News: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। बीजापुर जिले में गंगालूर क्षेत्र के नेन्द्रा गांव में पदस्थ शिक्षादूत कल्लू ताती की नक्सलियों ने हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम वह स्कूल से लौट रहे थे, तभी नक्सलियों ने उन्हें अगवा कर लिया। देर रात उनकी लाश बरामद हुई। कल्लू ताती मूल रूप से तोड़का गांव के निवासी थे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नक्सलियों द्वारा इस तरह लगातार शिक्षकों को निशाना बनाए जाने से इलाके में दहशत फैल गई है। यह कोई पहली…
India News: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून लगातार कहर बरपा रहा है। कभी बादल फटने, कभी भूस्खलन और कभी मूसलाधार बारिश ने प्रदेश की रफ्तार रोक दी है। पहाड़ों से लेकर घाटियों तक हालात बेकाबू हैं और लोगों की जिंदगी थम सी गई है। शनिवार सुबह तक राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र के मुताबिक प्रदेश में 3 नेशनल हाईवे समेत 557 सड़कें बंद रहीं। बिजली और पानी की सप्लाई भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंडी में बादल फटा, दुकानों और इंडस्ट्री को…
World News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने भारत के खिलाफ आक्रामक टैरिफ नीति अपनाने के लिए ट्रंप प्रशासन की आलोचना की है। उनके मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति अपनी इन नीतियों की वजह से भारत को जानबूझकर चीन की ओर धकेल रहे हैं, जो कि अमेरिका के हितों के बिल्कुल विपरीत है। पूर्व अमेरिकी अधिकारी का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के संबंध सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। अमेरिका ने भारत के ऊपर 25 फीसदी का व्यापार टैरिफ और रूसी तेल खरीदने के लिए 25…
India News: जम्मू कश्मीर में शनिवार भारी बारिश और भूस्खलन से कुल 10 लोगों की मौत हो गई। रामबन में बादल फटने से 5 की मौत हुई है। इसी तरह रियासी में हुए भूस्खलन से एक मकान ढह गया जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। महोर क्षेत्र के एक घर पर अचानक भूस्खलन हुआ जिससे मकान ढह गया और पूरा परिवार मलबे में दब गया। अधिकारियों के अनुसार, परिवार के सातों सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को मलबे से निकालने में तीन से चार घंटे लग गए।महोर के एसडीपीओ वकार यूनुस…
World News: अंतरिक्ष में पुन: एक अनोखी घटना घटित होने वाली है, जो कि खगोलविदों के लिए किसी कौतूहल से कम नहीं है। करीब 1400 साल बाद आसमान में एक अनोखा मेहमान (धूमकेतु) जिसका नाम सी/2025 ए6 रखा गया है, एक बार फिर हमारी आंखों के सामने आने वाला है। सालों बाद फिर हमारी आंखों के सामने आने वाला है धूमकेतु इसे इस साल 3 जनवरी को अमेरिका के एरिजोना स्थित माउंट लेमन टेलिस्कोप से खोजा गया और तब से वैज्ञानिक लगातार इस पर नजर रखे हुए हैं। इसकी कक्षा (ऑर्बिट) बताती है कि यह हर 1396 साल में एक…
World News: अपने अवैध रिश्तों और रंगीनमिजाजी की वजह से चीन के एक 66 वर्षीय शख्स ने ऐसा कदम उठाया जिसने न सिर्फ उसकी जिंदगी खत्म हो गई, बल्कि उसकी प्रेमिका के लिए भी बड़ी कानूनी मुश्किलें खड़ी कर दीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक शादीशुदा यह बुजुर्ग शख्स अपनी प्रेमिका से चोरी-छिपे मिल रहा था। दोनों की पहचान करीब चार दशक पहले 1980 के दशक में एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान हुई थी। लंबे अरसे तक संपर्क टूटने के बाद वर्ष 2023 में एक पार्टी में उनकी दोबारा मुलाकात हुई और तभी से उनका रिश्ता दोबारा नजदीकी में…
India News: भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करने पर लगातार काम चल रहा है। खासकर रेल और रोड प्रोजेक्ट्स पर लाखों करोड़ का निवेश हो रहा है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट उनमें से एक है। इसका काम तेजी से चल रहा है और आने वाले कुछ महीनों में देश की पहली बुलेट ट्रेन पटरियों पर दौड़ती नजर आ सकती है। इस बीच हाईस्पीड ट्रेन को लेकर सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो भारत में नेक्स्ट जेनरेशन बुलेट ट्रेन का प्रोडक्शन भी शुरू हो सकता है। भारत इसके लिए जापान के साथ समझौता कर सकता है। बता दें पीएम मोदी दो दिवसीय जापानी…
