Jharkhand News: दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर मंडल को गर्व का पल मिला है। यहां के रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को भारत सरकार गृह मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय पदक और प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 10 सितंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में होने वाले समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम की मेज़बानी रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड करेंगे। दक्षिण पूर्व रेलवे से राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए संतोष कुमार अकेले सदस्य हैं। यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत का नतीजा है, बल्कि पूरे दक्षिण पूर्व रेलवे और रेलवे…
Author: Samsul Haque
Ranchi News: रांची के कांके रोड में एक फ्लैट पर चार साल से चल रहा अवैध कब्जा आखिरकार कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद खत्म हो गया। फ्लैट की असली मालकिन नमिता मुखर्जी, जिनके पति तपन मुखर्जी CISF में असिस्टेंट कमांडेंट थे, पति के निधन के बाद अपने फ्लैट (नंबर 303C) में लौटना चाहती थीं। लेकिन इस फ्लैट पर सीसीएल के पदाधिकारी अनिल कुमार ने कब्जा कर रखा था। शुरुआत में कुछ समय तक उन्होंने किराया दिया, लेकिन पिछले चार साल से न तो किराया दिया और न ही फ्लैट खाली किया। नमिता मुखर्जी की लगातार अपील पर भी कोई कार्रवाई…
World News: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय लोगों का विरोध हो रहा है। रविवार को हजारों ऑस्ट्रेलियाई लोगों ने देश के 20 शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध मार्च निकाला है। इस मार्च में भारतीय मूल के लोग ऑस्ट्रेलियाई लोगों के निशाने पर रहे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इन विरोध प्रदर्शनों के पीछे कौन हैं और वे भारतीयों का विरोध क्यों कर रहे हैं। इसकी वजह ऑस्ट्रेलिया में बढ़ती बेरोजगारी और घरों का संकट है। बेरोजगारी और घरों के संकट के बीच प्रवासी भारतीय क्यों बने निशाना? मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में ज्यादातर आबादी आप्रवासियों की है। ब्रिटेन…
World News: सूडान में भूस्खलन से कम से कम एक हजार लोगों की मौत हो गई है। ये सभी लोग एक ही गांव के थे। सूडान लिबरेशन आर्मी ने बताया कि पश्चिमी सूडान के मार्रा पर्वतीय क्षेत्र में एक गांव भूस्खलन से पूरी तरह तबाह हो गया। इससे गांव के रहने वाले करीब एक हजार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में सिर्फ एक की शख्स जिंदा बचा है। एक हजार लोगों की मौत मीडिया रिपोर्ट में एक समूह ने बयान में कहा कि 31 अगस्त को भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। इससे गांव…
Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार की लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात दी। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि क्रेडिट को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड की शुरुआत की और संस्था के बैंक खाते में 105 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। इस पहल से जीविका दीदियों को कम ब्याज दर पर आसानी से वित्तीय मदद मिल सकेगी। सीएम नीतीश बोले- महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बल इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीविका निधि की शुरुआत से राज्य की महिलाओं को समय पर राशि मिलने में सुविधा…
India News: पंजाब के राजनीतिक गलियारे में उस समय भूचाल आ गया, जबकि सोमवार देर रात एक सनसनीखेज घटनाक्रम हो गया। दरअसल आम आदमी पार्टी (AAP) के सनौर विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गिरफ्तारी के बाद थाने लाते समय उन्होंने और उनके साथियों ने पुलिस पर गोलीबारी की, जिसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार फरारी के दौरान विधायक ने एक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की। विधायक अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर गाड़ियों में फरार हुए। पुलिस ने फॉर्च्यूनर जब्त कर ली है,…
India News: मराठा आरक्षण आंदोलन पर मंगलवार को हालात और तनावपूर्ण हो गए। कोर्ट के निर्देश पर मुंबई पुलिस द्वारा नोटिस जारी करने के बाद आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने साफ कर दिया कि वह अपनी मांगें पूरी होने तक मुंबई नहीं छोड़ेंगे, चाहे उनकी जान ही क्यों न चली जाए। उन्होंने समर्थकों से शांति बनाए रखने और हिंसा से दूर रहने की अपील की। पुलिस ने मैदान खाली कराने शुरु की कार्रवाई मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद जरांगे पाटिल को नियम उल्लंघन का नोटिस जारी किया और आंदोलनकारियों से आज़ाद मैदान खाली करने…
Bihar News: नालंदा जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एक सराहनीय कदम उठाया गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी और इनर व्हील क्लब ऑफ बिहारशरीफ के संयुक्त प्रयास से मंगला स्थान स्थित डैफोडिल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। इस अभियान के तहत करीब 183 बच्चियों का टीकाकरण किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली एक गंभीर और घातक बीमारी है। एचपीवी वैक्सीन से 98% तक सुरक्षा मिलती है और यह पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि जिले के 33 सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों…
Bihar News: नालंदा जिले के बेन प्रखंड के नोहसा पंचायत अंतर्गत अमिया विगहा गांव के पशुपालक इन दिनों भय और चिंता के साये में जी रहे हैं। गांव में रहस्यमयी बीमारी तेजी से मवेशियों में फैल रही है, जिससे ग्रामीणों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लगभग हर पशु में पित्ती जैसी बीमारी देखी जा रही है। मवेशियों की त्वचा पर दाने और सूजन उभर रही है, जो एक से दूसरे पशु में तेजी से फैल रही है। पशुपालक उमेश राम सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि इस बीमारी की वजह…
Bihar News: बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर अररिया भाजपा कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने डिजिटल माध्यम से लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। मौके पर जिला मंत्री कनकलता झा, सुष्मिता ठाकुर, नगर अध्यक्ष संजय अकेला, जिला उपाध्यक्ष किरण कुमारी, पूजा आनंदा, सोशल मीडिया संयोजक नृपेन कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिलाओं की…
Patna News: बिहार में विधानसभा चुनावी माहौल के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 49 अहम एजेंडों पर मुहर लगी। इन फैसलों का सीधा असर राज्य के लाखों छात्रों, युवाओं, कर्मचारियों और आम जनता पर पड़ेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में लिए गए इन फैसलों को सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है। सात जिलों को मिला मेडिकल कॉलेज का तोहफा बैठक में सबसे बड़ा फैसला स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा रहा। बिहार कैबिनेट ने किशनगंज, कटिहार, रोहतास, शिवहर, लखीसराय, अरवल और शेखपुरा जिलों में नए मेडिकल…
Bihar News: गंगा का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। इसके साथ ही बाढ़ पीड़ितों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके पास न खाने के लिए खाना है और न पीने के लिए स्वच्छ पानी। यहां तक की मवेशियों के साथ वे सोने को मजबूर हो रहे हैं। तंबू में जानवरों के साथ सो रहे बाढ़ पीड़ित बाढ़ पीड़ितों की स्थिति इतनी दयनीय है कि वे अपने मवेशियों के साथ एक ही तंबू में रात बिताने को मजबूर हैं। पन्नी की छत के नीचे कभी तेज धूप और लगातार बारिश से उनकी मुश्किलें और…
Patna News: बिहार में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया सोमवार को खत्म हो गई। इस दौरान, 36,000 से ज्यादा लोगों ने अपना नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया, जबकि 2.17 लाख से अधिक लोगों ने दावा किया कि उनका नाम गलती से सूची में शामिल हो गया है और उसे हटा दिया जाना चाहिए। भाजपा ने 16 नाम हटाने के लिए आपत्तियां दर्ज कीं। यह एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है जिसने ऐसा किया है। इसके अलावा, भाकपा-माले (लिबरेशन) ने 103 नाम हटाने की मांग की है। भाकपा-माले (लिबरेशन) और राजद (राष्ट्रीय जनता दल) ने मिलकर 25 नाम…
India News: PM नरेंद्र मोदी ने बिहार की एक बड़ी रैली में भावुक अंदाज में जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि RJD और कांग्रेस के मंच से उनकी मां को गालियां दी गईं। यह सिर्फ उनकी मां का अपमान नहीं बल्कि पूरे देश की माताओं-बहनों का अपमान है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि राजनीति में इस तरह की गिरावट देखने को मिलेगी। #WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…मैं बिहार की जनता के सामने माँ को गाली देने वालों से कहना चाहता हूं मोदी तो तुम्हें एक बार माफ कर भी…
World News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ नीति के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चित हो रहे हैं। इस बार टैरिफ के लिए नहीं बल्कि सुबह व्हाइट हाउस से बाहर निकलते वक्त उनकी कुछ नई तस्वीरें सामने आईं, जिनमें वे बेहद बदले-बदले नजर आए। गंजे हुए ट्रंप सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरु सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों ने बहस छेड़ दी है। कुछ लोग कह रहे हैं कि वे पहचान में नहीं आ रहे हैं तो कुछ ने दावा किया कि उनका सिर लगभग पूरी तरह गंजा दिख रहा है। कुछ दिनों पहले ट्रंप के हाथ पर एक…
World News: अफगान से लेकर सुडान तक कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया है कि यहां देखते ही देखते 2100 लोगों की जान चली गई। अफगानिस्तान में आए भूकंप में 11 सौ लोगों की मौत हो गई जबकि सुडान में भूस्खलन से 1 हजार लोगों ने जान गंवाई है। अफगानिस्तान और सुडान में आई तबाही को मिलाकर अब तक 2,100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों घायल और बेघर हो गए हैं। यह कुदरत का कहर ऐसा है कि मानवता कराह रही है। अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप पूर्वी इलाके में काबुल के पास आया, जबकि…
Dumka News: झारखंड के दुमका जिले में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सुंदरा फलान गांव में एक सनकी आशिक ने घर में घुसकर दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी और दो बहनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, गांव की युवती हीरामुणि हेंब्रम का पाकुड़ जिले के लोकेश मुर्मू से प्रेम संबंध था। लेकिन लोकेश दिव्यांग था, जिस कारण हीरामुणि के माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। उन्होंने बेटी को समझाया कि एक दिव्यांग के साथ…
India News: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बादल फटने से आई बाढ़ ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राजभवन, जम्मू में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आपदा से हुए नुकसान की जानकारी दी और केंद्र सरकार से त्वरित मदद की मांग की। शर्मा ने गृह मंत्री को बताया कि बाढ़ और बारिश की तबाही में कई लोगों की जान गई है। पशुधन बह गया है और लोगों की संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ है। सड़कों के टूट जाने से कई गांव संपर्क से…
Entertainment News: मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर इस बार विवादों में घिर गए हैं। पश्चिम बंगाल जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने उन पर अल्पसंख्यक विरोधी बयान देने का आरोप लगाया है, जिसके चलते पश्चिम बंगाल उर्दू अकादमी को अपना चार दिन का सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। दरअसल, अकादमी ने “हिंदी सिनेमा में उर्दू” विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया था, जो शनिवार से शुरू हुआ था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पॉप्युलर कल्चर और हिंदी फिल्मों में उर्दू भाषा के महत्व को उजागर करना था। जावेद अख्तर को इस आयोजन के तहत मुशायरे की अध्यक्षता के लिए आमंत्रित किया गया था।…
World News: सूडान के दारफुर क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा ने लोगों के जीवन को पूरी तरह झकझोर दिया है। मर्रा पर्वत श्रृंखला के तारासिन गांव में रविवार को आए भयंकर भूस्खलन ने पूरे गांव को मलबे में दफन कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और केवल एक ही व्यक्ति जीवित बच पाया है। गांव के बाकी सभी लोग मिट्टी और पत्थरों के नीचे दब गए। लगातार कई दिनों तक हुई भारी बारिश के कारण यह भूस्खलन हुआ, जिसने देखते ही देखते पूरे इलाके को तबाह कर दिया।…
