हजारीबाग में एक नई और प्रेरणादायक शैक्षिक पहल के तहत ‘दारुल हिकमत लाइब्रेरी’ की स्थापना की गई है। पबरा रोड स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी (बारी कॉलोनी), गैलेक्सी स्कूल के पास स्थापित यह पुस्तकालय क्षेत्र में शिक्षा, शोध और वैचारिक विकास के लिए एक मजबूत मंच के रूप में उभर रहा है। इस महत्वपूर्ण संस्थान की नींव प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान और चिंतक डॉ. मौलाना मोहम्मद जकीउल्लाह मिस्बाही ने अपने व्यक्तिगत प्रयास से रखी है। डॉ. मिस्बाही ने बताया कि इस पुस्तकालय का उद्देश्य केवल किताबें उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि एक ऐसा सकारात्मक शैक्षिक वातावरण तैयार करना है, जहाँ धार्मिक और आधुनिक…
Author: Muzaffar Hussain
Ranchi News : झारखंड में मानसून की शुरुआत के साथ ही लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश की तीव्रता को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से एक वीडियो साझा करते हुए राज्यवासियों को भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है और प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “मानसून अभी शुरू ही हुआ है और शुरुआत से ही जिस तरह की तेज बारिश हो रही है, वह निश्चित…
Ranchi News : संथाल हूल दिवस के अवसर पर रांची के कांके रोड स्थित सिदो-कान्हू पार्क में वीर शहीद सिदो और कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। रांची के उपायुक्त-सह-ज़िला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि सिदो-कान्हू जैसे महान क्रांतिकारियों की संघर्षगाथा आज भी हमें अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के शासनकाल में जब अन्याय और शोषण अपने चरम पर था, तब सिदो-कान्हू ने अपने समाज के अधिकार और न्याय के लिए जो विद्रोह छेड़ा, वह…
Ranchi News : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक झारखंड की राजधानी रांची में धूमधाम से आयोजित की गई। यह बैठक कटहल मोड़, करम पुल के समीप स्थित नवनिर्मित प्रदेश कार्यालय ‘निलेश भवन’ में आयोजित की गई, जहां कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से फीता काटकर नए कार्यालय का उद्घाटन करते हुए की गई। बैठक की अध्यक्षता महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार निलेश ने की, जबकि संचालन का कार्यभार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने संभाला। इस अवसर पर संगठन के अनेक प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें संत कुमार शाह, शंभू प्रसाद साहू, डॉ. अजय कुमार साव,…
Ranchi News : हूल क्रांति के महानायक सिदो-कान्हू और चांद-भैरव को हूल दिवस के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने इन वीर स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके अद्वितीय बलिदान को याद किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि 1855 में संथाल हूल आंदोलन के जरिए सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो और हजारों आदिवासी वीरों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूंका था। यह आंदोलन भारत की आजादी की नींव साबित हुआ। उन्होंने बताया कि यह दिन केवल एक तिथि नहीं, बल्कि संघर्ष, बलिदान और स्वाभिमान की याद दिलाने…
Ranchi News : झारखंड की राजनीति के दिग्गज और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए रांची के डोरंडा स्थित मशहूर सूफी दरगाह हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा पर सोमवार को विशेष दुआ का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय जनता दल (RJD), मोमिन कांफ्रेंस, समाज एकता झारखंड मोर्चा और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता रमजान रजा की पहल पर किया गया। इस मौके पर रमजान रजा के साथ RJD के अबरार रजा रिजवी, दरगाह कमेटी के जुल्फिकार अली, दरगाह के खादिम मोहम्मद इरफान, मोहम्मद नासिर, मोहम्मद चांद, मदरसा गौसिया के प्रिंसिपल मौलाना फजलुल कदिर…
Ranchi News : झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने शनिवार को दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस की ओर से ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की और पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह भी मौजूद रहीं। सभी नेताओं ने गुरुजी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। गौरतलब है कि कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष देवघर जिले में पार्टी…
Ranchi News : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि एक सुनियोजित योजना के तहत देश में संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार में शुरू की गई नई वोटर सत्यापन प्रक्रिया असल में भाजपा समर्थकों की संख्या बढ़ाने और दलित, आदिवासी, ईसाई और मुस्लिम समुदाय के लोगों को मतदाता सूची से बाहर करने की साजिश है। भट्टाचार्य ने बताया कि अगस्त 2025…
Ranchi News : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSPLPS) की 46.90 लाख रुपये की सरकारी राशि के गबन मामले में जेल में बंद राजेश टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक राजेश कुमार को एक बार फिर जमानत नहीं मिली है। सिविल कोर्ट, रांची के अपर न्यायायुक्त की अदालत ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। राजेश कुमार ने 9 जून को जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिस पर बीते दिनों सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने मामले की गंभीरता और आरोपों की प्रकृति को देखते हुए राहत देने से इनकार कर दिया। इससे पहले 22 मई…
Ranchi News : राजधानी रांची के संवेदनशील हिंदपीढ़ी इलाके में हुई मारपीट की एक बड़ी घटना को लेकर अदालत में अहम फैसला सामने आया है। अप्पू उर्फ इरशाद की बेरहमी से पिटाई मामले में जेल में बंद आरोपी आसिफ हुसैन की जमानत याचिका सिविल कोर्ट ने खारिज कर दी है। वह पूर्व पार्षद मो. असलम का भाई है, जो खुद भी इस मामले में आरोपी है। जानकारी के अनुसार, आसिफ हुसैन ने 16 जून 2025 को कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की थी। इस पर सुनवाई न्यायायुक्त की अदालत में की गई, जिसमें अदालत ने यह मानने से इनकार…
Ranchi News : झारखंड की राजधानी रांची के जगन्नाथपुर, धुर्वा से आज ऐतिहासिक और पावन जगन्नाथपुर रथ यात्रा पूरे विधि-विधान और भव्यता के साथ संपन्न हुई। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ को हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह से खींचते हुए मुख्य मंदिर से मौसीबाड़ी तक पहुंचाया। इस विशाल धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। यात्रा मार्ग से लेकर मेला परिसर तक हर स्तर पर निगरानी और सुविधा की पुख्ता व्यवस्था रही। सुरक्षा के लिए विशेष उपाय…
मुजफ्फर हुसैन Ranchi News : स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त आने में अभी 47 दिन शेष हैं। लेकिन इसकी तैयारियां अभी से ही देश के चहुंओर शुरू कर दी गई है। जैसे तिरंगा फहराने हेतु पोल निर्माण, रंग-रोगन, तिरंगा निर्माण आदि। इस दिन हर देशभक्त अपनी देशभक्ति की भावना से एक-दूसरे को आकर्षित करता है। लेकिन इस देश में कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो इस दिन सामने तो नहीं आते लेकिन उनका कार्य इस दिन खुलकर सामने आता है, बावजूद हम उनके कार्य से अनजान होते हैं। उन्हीं में से एक नाम रांची के हिंदपीढ़ी मोहल्ले के निजाम नगर में…
Ranchi News : भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा आज पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। इस पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक भावुक संदेश साझा किया है। उन्होंने बताया कि वे हर वर्ष की तरह इस वर्ष रथयात्रा में शामिल नहीं हो सके हैं, जिसका उन्हें गहरा अफसोस है। हेमंत सोरेन ने कहा कि वे हर साल भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में स्वयं उपस्थित होकर इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनते थे, लेकिन इस बार आदरणीय दिशोम गुरुजी की अस्वस्थता के कारण वे यात्रा में शरीक नहीं हो पाए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ…
Ranchi News : नीति आयोग द्वारा आयोजित ऑनलाइन समीक्षा बैठक में झारखंड का चतरा जिला देश के 112 आकांक्षी जिलों में अव्वल आया है। यह उपलब्धि मार्च 2025 की डेल्टा रैंकिंग के आधार पर दी गई है, जिसमें चतरा को पहली रैंक हासिल हुई। इस ऐतिहासिक सफलता के साथ जिले को नीति आयोग की ओर से ₹10 करोड़ की पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी, जिसका उद्देश्य जिले में विकास कार्यों को और तेज गति देना है। नीति आयोग ने शुक्रवार को आयोजित इस वर्चुअल समीक्षा बैठक में चतरा जिले की बहुआयामी प्रगति की विशेष सराहना की। विशेष रूप से…
Ranchi News : मनरेगा घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग केस में ट्रायल फेस कर रही झारखंड की सीनियर IAS अधिकारी पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा ने कोर्ट से विदेश यात्रा की अनुमति मांगी है। इसके लिए दोनों ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष पीएमएलए कोर्ट में याचिका दाखिल की है। गुरुवार को इस याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन मामला पूरी तरह से नहीं सुना जा सका। अब इस याचिका पर अगली सुनवाई 28 जून 2025 को होगी। कोर्ट तय करेगा कि पूजा सिंघल और अभिषेक झा को विदेश यात्रा की इजाजत दी जाए या नहीं। याचिका में दंपति…
Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट ने CGL परीक्षा 2020-21 पेपर लीक मामले में विंसेंट टेक्नोलॉजी को ब्लैकलिस्ट करने के JSSC (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) के आदेश को गैरकानूनी करार देते हुए रद्द कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम.एस. रामचंद्र राव और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाते हुए JSSC पर ₹2 लाख का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने आयोग को आदेश दिया कि वह कंपनी की ₹61 लाख की बैंक गारंटी और ₹2.90 करोड़ के बकाया बिल को 7% ब्याज सहित चार सप्ताह के भीतर भुगतान करे। अदालत ने स्पष्ट किया कि सिर्फ प्रारंभिक पुलिस…
Ranchi News : शुक्रवार से इस्लामी कैलेंडर के नए वर्ष की शुरुआत हो रही है। मुहर्रम का महीना, जो इस्लामी वर्ष का पहला महीना होता है, इसी दिन से शुरू हो रहा है। मुस्लिम समुदाय के लिए यह अवसर न केवल एक नया साल है, बल्कि आध्यात्मिक चिंतन और इतिहास की यादों से भी जुड़ा हुआ होता है। हिजरी कैलेंडर, जो चंद्रमा की गति पर आधारित होता है, का यह पहला महीना बेहद खास होता है। इस्लाम धर्म में मुहर्रम को चार पवित्र महीनों में से एक माना गया है और इसे विशेष सम्मान प्राप्त है। यह महीना शांति, संयम…
Patna News : वक्फ संपत्तियों की रक्षा के नाम पर आयोजित की जा रही “वक्फ बचाओ, दस्तूर बचाओ” कांफ्रेंस को लेकर विवाद गहरा गया है। एदारा ए शरिया ने इस आयोजन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे “धंधा” और थोक में सौदा करने का मंच बताया है। संस्था के वरिष्ठ मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने साफ शब्दों में कहा कि यह सम्मेलन वक्फ की सुरक्षा नहीं, बल्कि उसके नाम पर निजी लाभ के लिए किया जा रहा है। मौलाना कुतुबुद्दीन ने कहा कि इमारत ए शरिया और खानकाह जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इन पवित्र नामों को…
Ranchi News : आगामी जगन्नाथपुर रथ मेला को लेकर तैयारियों का जायजा लेने रांची रेंज के IG मनोज कौशिक मेला स्थल पहुंचे। उनके साथ सिटी एसपी, कोतवाली डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। भीड़ प्रबंधन, निगरानी, पार्किंग और आपातकालीन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
Ramgarh News : भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस को सफलता मिली है। दो बाइक पर सवार नकाबपोश अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग की इस वारदात का खुलासा रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने किया है। घटना के उद्भेदन के लिए बनी SIT ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, बाइक और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर हुई फायरिंग की…
