Ranchi News : झारखंड सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 64 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को DSP पद पर पदोन्नत कर दिया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रमोशन पाने वालों में लोअर बाजार, अरगोड़ा और बरियातू थाना प्रभारी सहित अन्य जिलों के अधिकारी शामिल हैं। यह कदम राज्य में पुलिस प्रशासन को और अधिक सशक्त और दक्ष बनाने की दिशा में उठाया गया है। प्रमोशन के साथ ही इन अधिकारियों को नए कार्यभार के साथ राज्यभर में DSP स्तर की जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। नए DSP की…
Author: Muzaffar Hussain
Ranchi News : सेकेंड स्ट्रीट निवासी अप्पू उर्फ इरशाद की बेरहमी से की गई पिटाई के मामले में फरार चल रहे पूर्व पार्षद मोहम्मद असलम ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। यह मामला बीते दिनों काफी चर्चा में रहा, जिसमें पीड़ित की गंभीर हालत के बाद आरोपी असलम फरार हो गया था। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने जानकारी दी कि पुलिस अब जल्द ही मोहम्मद असलम को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। रिमांड के दौरान पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी कि इस हमले के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल थे और इसका असल कारण क्या था। पुलिस सूत्रों…
Ranchi News : शहर के जेपी मार्केट स्थित मोबाइल दुकानों में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। दो दुकानों को निशाना बनाने की कोशिश की गई, जिसमें से एक चोर चोरी के इरादे से दुकान में तो घुस गया, लेकिन निकल नहीं पाया। घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह दुकानदार ने रोज की तरह अपनी दुकान खोली। दुकान के अंदर एक नाबालिग चोर फंसा मिला, जिसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। तत्काल इसकी सूचना विधानसभा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार,…
Ranchi News : रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा का आयोजन 27 जून को भव्य रूप में किया जाएगा। रथयात्रा के सफल संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने 26 जून को सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और रथयात्रा शांतिपूर्वक सम्पन्न हो। उपायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन में बाधा न हो, इसके लिए यात्रा मार्ग को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। उन्होंने VVIP व्यवस्था को भी सशक्त…
Ranchi News : झारखंड में 10-26 जून तक चले राज्यव्यापी मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध जागरूकता अभियान का समापन समारोह डोरंडा स्थित शौर्य सभागार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह अभियान का अंत नहीं बल्कि नशा मुक्त और अपराध मुक्त झारखंड की ओर एक नई शुरुआत है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की संवेदनशील सोच और दूरदृष्टि की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने ज़ोर दिया कि नशे के…
Ranchi News : मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे 14 दिवसीय जागरूकता अभियान का समापन गुरुवार को एक प्रेरणादायक मैराथन दौड़ के आयोजन के साथ हुआ। इस अवसर पर राज्य के पर्यटन, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार की उपस्थिति ने युवाओं में उत्साह का संचार किया। मोरहाबादी मैदान से आरंभ हुई यह मैराथन रेडियम रोड, कचहरी चौक, शहीद चौक से होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची। बड़ी संख्या में युवाओं ने दौड़ में भाग लिया और नशा मुक्त झारखंड के संकल्प के साथ अपनी प्रतिबद्धता जताई। मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा…
Ranchi News : रांची सिविल कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी पी.के. वर्मा की अदालत ने बुधवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए बांग्लादेशी युवती निपाह अख्तर उर्फ खुशी को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। निपाह पर अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने और फर्जी दस्तावेजों के सहारे बसने का आरोप था। इस मामले में निपाह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हजारीबाग जेल से पेश किया गया था। बचाव पक्ष की ओर से डालसा (DLSA) के एलएडीसी अधिवक्ता बीरेंद्र प्रताप ने जोरदार पैरवी करते हुए अदालत को यह भरोसा दिलाया कि निपाह को झूठे मामले में फंसाया…
Ranchi News : झारखंड पुलिस में इंस्पेक्टर से DSP (उप पुलिस अधीक्षक) के पद पर प्रमोशन को लेकर उठे विवाद पर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को हुई सुनवाई में न्यायालय ने सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में लिए जाने वाले अंतिम निर्णय का प्रभाव प्रमोशन प्रक्रिया पर पड़ेगा। दरअसल, पंकज भूषण और अन्य पुलिस अधिकारियों ने हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल कर JPSC को भेजी गई वरीयता सूची को चुनौती दी है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि वरिष्ठता सूची…
Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट ने पेसा एक्ट की नियमावली लागू नहीं करने को लेकर राज्य सरकार पर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने बुधवार को मुख्य सचिव और पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव को अवमानना का नोटिस जारी किया है और 5 अगस्त 2025 तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई आदिवासी बुद्धिजीवी मंच की ओर से दाखिल अवमानना याचिका पर हुई सुनवाई के बाद की गई। मुख्य न्यायाधीश एम.एस. रामचंद्र राव और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने साफ कहा कि जुलाई 2024 में ही अदालत ने सरकार को दो महीने के भीतर पेसा…
Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट ने गैस एजेंसी के ग्राहकों को दूसरी एजेंसी में जबरन स्थानांतरित करने के मामले में अहम फैसला सुनाया है। जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत में बुधवार को हुई सुनवाई के बाद अदालत ने इंडेन और बीपीसीएल के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसके तहत मजबूत गैस एजेंसियों के ग्राहकों को कमज़ोर एजेंसियों में ट्रांसफर किया जा रहा था। यह याचिका रांची की देवी गैस एजेंसी सहित 12 गैस एजेंसियों की ओर से दाखिल की गई थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता रूपेश सिंह ने तर्क दिया कि गैस एजेंसियों…
Jamtara News : झारखंड के जामताड़ा जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 25 लाख रुपये नगद, 10 मोबाइल फोन और 90 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। इस पूरे ऑपरेशन में 2 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस के अनुसार, लंबे समय से इन अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें यह बड़ी कामयाबी हाथ लगी। बरामद की गई नकदी…
Ranchi News : झारखंड सरकार राज्य में नीली क्रांति को सफल बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की अध्यक्षता में पशुपालन भवन, रांची में मत्स्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री तिर्की ने निर्देश दिया कि राज्य के सभी जिलों में मत्स्य फीड मिल निर्माण के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि पहले से संचालित फीड मिलों को आधुनिक तकनीक से अपग्रेड करने के लिए विशेष कमिटी गठित की जाएगी। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट…
Ranchi News : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार का विपक्ष शासित राज्यों के प्रति रवैया पक्षपातपूर्ण है। बुधवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह टिप्पणी आपातकाल की बरसी के अवसर पर की। भट्टाचार्य ने वर्ष 1975 में लगे आपातकाल की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय की परिस्थितियों को समझना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज के समय में भी देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बन चुकी है, जिसमें कभी नोटबंदी तो कभी कोरोना जैसी आपदाओं का बहाना बनाकर आम जनता की आवाज…
Ranchi News : रांची जिला अंतर्गत सिल्ली प्रखंड के कोचो पंचायत, मारदु गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक रॉयल बंगाल टाइगर गांव के एक आवासीय परिसर में घुस गया। यह खतरनाक जंगली बाघ स्थानीय निवासी पूरण चंद महतो के घर में अचानक प्रवेश कर गया और वहां अंदर ही लॉक हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हुई और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने पूरी सतर्कता और सावधानी से बाघ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया। बाघ के…
Ranchi News : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन संख्या-04/2024) का आयोजन 29 जून 2025 को रांची जिले के 50 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। इस परीक्षा के सफल संचालन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियाँ की गई हैं। रांची के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेशानुसार परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस बल और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या भीड़ से बचाव के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू…
Ranchi News : रांची जिला अंतर्गत सिल्ली प्रखंड के कोचो पंचायत, मारदु गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बाघ (रॉयल बंगाल टाइगर) स्थानीय निवासी पूरण चंद महतो के आवासीय परिसर में घुस गया और अंदर ही लॉक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची द्वारा BNS की धारा 163 के अंतर्गत क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह निषेधाज्ञा पूरण चंद महतो के घर से 200 मीटर की परिधि में…
Ranchi News : सैंटेविटा अस्पताल, रांची में 18 जून 2025 को एक विशेष चैरिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो स्वर्गीय रमेश लाल वर्मा की पुण्य स्मृति को समर्पित था। यह आयोजन अस्पताल की कार्यकारी निदेशक रेशमा साहू द्वारा उनके पिता की याद में किया गया, जो समाजसेवा के प्रति उनकी गहरी निष्ठा को दर्शाता है। कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल के कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी सामग्री वितरित की गई, जिसमें स्कूल बैग, लंच बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, पानी की बोतलें, शतरंज और लूडो जैसे खेल शामिल थे। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को मोबाइल और डिजिटल…
Ranchi News : झारखंड में जल जीवन मिशन की प्रगति और क्रियान्वयन को लेकर मुख्य सचिव अलका तिवारी ने बुधवार को सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने इस दौरान मिशन के तहत आ रही चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उनके त्वरित समाधान का सुझाव दिया। मुख्य सचिव ने सभी DC को मिशन में नेतृत्व की भूमिका निभाने का निर्देश दिया और कहा कि जल जीवन मिशन राज्य के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जिसके सफल कार्यान्वयन में सभी जिलाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मिशन के कार्यों की…
Ranchi News : 26 जून 2025 को निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत रांची में मैराथन दौड़ और समापन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के तत्वावधान में संपन्न होगा। मैराथन दौड़ की शुरुआत प्रातः 6:00 बजे बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी से होगी। दौड़ का मार्ग बापू वाटिका, एसएसपी आवास, रेडियम रोड, कचहरी चौक, शहीद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पर समाप्त होगा। इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में मादक पदार्थों के प्रति जागरूकता फैलाना और एक नशामुक्त समाज की दिशा में सार्थक पहल करना है।…
Ranchi/Chatra News : चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में CCL की पिपरवार कोल परियोजना से जुड़ा एक बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। इस मामले में संगठित तरीके से सरकारी कर्मियों और CCl के अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मुआवजा वितरण और नौकरी दिए जाने का आरोप लगा है। यह मामला टंडवा थाना कांड संख्या – 54/2025, दिनांक 29/03/2025 को दर्ज किया गया है। इस घोटाले को लेकर दुर्गा उरांव उर्फ दुर्गा मुंडा नामक शिकायतकर्ता ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को एक पत्र सौंपते हुए मामले की ACB (Anti Corruption Bureau) या CID (Criminal Investigation Department) से…
