फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

छात्रों के लिए ‘ग्रीन कॉरिडोर’, ट्रैफिक पुलिस का ‘मिशन 8 AM’

रांची: बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में कोई देरी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। अब शहर के तमाम प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी सुबह 9 बजे के बजाय सुबह 8 बजे से

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची: बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में कोई देरी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। अब शहर के तमाम प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी सुबह 9 बजे के बजाय सुबह 8 बजे से ही शुरू कर देंगे। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि सुबह के पीक ऑवर में छात्रों को किसी भी सूरत में ट्रैफिक जाम का सामना न करना पड़े।

अधिकारियों ने खुद संभाला मोर्चा

रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश रंजन के कड़े निर्देशों के बाद, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह खुद एक्शन मोड में दिखे। उन्होंने शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और सुरक्षा व पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वारों के आसपास वाहनों का जमावड़ा न होने दें। साथ ही, आस-पास के पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि आवाजाही सुचारु रहे।

अभिभावकों से ‘खास’ अपील

प्रशासन ने न केवल अपनी व्यवस्था चाक-चौबंद की है, बल्कि अभिभावकों से भी सहयोग मांगा है। ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि:

  • बच्चों को लेकर घर से थोड़ा समय पहले निकलें।

  • परीक्षा केंद्र के ठीक सामने वाहन खड़ा करने के बजाय निर्धारित पार्किंग का ही उपयोग करें।

  • अनावश्यक हॉर्न बजाने से बचें ताकि परीक्षा दे रहे छात्रों की एकाग्रता भंग न हो।

पुलिस का यह ‘छात्र हित’ अभियान बोर्ड परीक्षाओं के समापन तक जारी रहेगा। मकसद सिर्फ एक है, हर छात्र बिना किसी तनाव और देरी के अपनी मंजिल यानी परीक्षा डेस्क तक समय पर पहुंच सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram