फॉण्ट कनवर्टर NEW

RU में नई शुरुआत: डॉ. एके डेल्टा बने IQAC के नए निदेशक, संभाला कार्यभार

रांची: रांची विश्वविद्यालय के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) के नवनियुक्त निदेशक डॉ. एके डेल्टा ने मंगलवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। विश्वविद्यालय के पीजी केमिस्ट्री विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत डॉ. डेल्टा को उनकी शैक्षणिक विशेषज्ञता और

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रांची विश्वविद्यालय के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल (आईक्यूएसी) के नवनियुक्त निदेशक डॉ. एके डेल्टा ने मंगलवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। विश्वविद्यालय के पीजी केमिस्ट्री विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत डॉ. डेल्टा को उनकी शैक्षणिक विशेषज्ञता और अनुभव को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पदभार ग्रहण के दौरान निवर्तमान निदेशक डॉ. सुदेश कुमार साहु ने डॉ. डेल्टा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और आगामी सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ. डेल्टा ने इस अवसर पर कहा कि उनकी प्राथमिकता विश्वविद्यालय में शिक्षा के स्तर को राष्ट्रीय मानकों (NAAC) के अनुरूप और अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने जोर दिया कि छात्रों के शैक्षणिक हितों की रक्षा और एक बेहतर शोध वातावरण तैयार करना उनका मुख्य लक्ष्य होगा। समारोह में डॉ. स्मृति सिंह, डॉ. शिप्रा और डॉ. विनोद कुमार महतो सहित कई वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित रहे, जिन्होंने डॉ. डेल्टा के नेतृत्व पर भरोसा जताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram