Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर हॉस्पिटल रोड में सोमवार रात एक बड़ी चोरी की वारदात हुई। अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। घर का ताला तोड़ चोरों ने मचाई लूटपाट पीड़ित गोरागों केवर्तो और उनकी पत्नी पूजा केवर्तो ने बताया कि घटना के समय वे घर पर मौजूद नहीं थे। मंगलवार सुबह जब परिवार के लोग लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर प्रवेश करने पर पाया गया कि…
Author: Faizal Haque
Koderma News: छठ पूजा के दौरान जब महिलाएं भगवान सूर्य को अर्घ्य दे रही थीं, उसी वक्त एक शर्मनाक वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। तिलैया थाना क्षेत्र के महतो आहर छठ घाट पर पूजा में लीन एक महिला के गले से सोने की चैन उड़ा ली गई। घटना ने पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भीड़ का फायदा उठाकर किया वारदात, महिलाओं ने दिखाया हौसला घटना सोमवार शाम की है, जब घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। उसी दौरान आठ महिलाओं का एक गिरोह घाट पर सक्रिय था। जैसे ही…
Lohardaga News: झारखंड के लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में ट्रक मालिकों की समस्याओं को लेकर सोमवार को सांसद सुखदेव भगत के आवास पर एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में झारखंड पठारी चंदवा लोहरदगा ट्रक ऑनर एसोसिएशन की संचालन समिति के सदस्य मौजूद रहे, साथ ही खुद सांसद भी शामिल हुए। बैठक में ट्रक मालिकों ने खनन और परिवहन से जुड़ी कई परेशानियों को सांसद के सामने रखा। खासकर हिंडाल्को कंपनी से जुड़े ट्रांसपोर्ट संचालन में आने वाली मुश्किलों को लेकर चर्चा हुई। सांसद सुखदेव भगत ने भरोसा दिलाया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर प्रतिनिधि नियुक्त…
Bokaro News: बोकारो जिले के चास में हुई IRB जवान अजय यादव उर्फ सोनू की हत्या के बाद जिले का माहौल अब भी तनावपूर्ण है। इसी बीच, बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि ऐसे तत्वों पर प्रशासन पूरी सख्ती से कार्रवाई करेगा। “दोषियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा” उपायुक्त ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता से मामले की जांच कर रहा है और दोषियों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं…
Bokaro News: झारखंड के बोकारो जिले में छठ पूजा की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब छुट्टी पर घर आए IRB जवान अजय यादव उर्फ सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात सोमवार शाम चास थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी स्थित गाय घाट के पास हुई। गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में घरों में दुबक गए। मृतक यदुवंश नगर निवासी समाजसेवी लक्ष्मी नारायण यादव का छोटा बेटा था। वह गिरिडीह में इंडियन रिज़र्व बटालियन (IRB) में पदस्थापित था और छठ पर्व पर छुट्टी लेकर घर आया…
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम के तांबो चौक पर नो-इंट्री की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना पर बैठे आदिवासियों पर पुलिस द्वारा हुई बर्बर कार्रवाई की भारत आदिवासी पार्टी, पश्चिमी सिंहभूम ने तीव्र निंदा की है। भारत आदिवासी पार्टी पश्चिम सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुशील बारला ने प्रेस विज्ञप्ति में इसे लोकतंत्र के खिलाफ हमला और आदिवासियों के प्रति निंदनीय कृत्य बताया। उन्होंने इस घटना की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है। आदिवासियों की मांग और पुलिसिया कार्रवाई जिलाध्यक्ष सुशील बारला ने कहा कि पिछले एक साल में इस क्षेत्र के ग्रामीण कई बार भारी वाहनों की चपेट में आने…
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांबो चौक में सोमवार रात एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा और चंपाई सोरेन तथा पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कड़ी निंदा की है और इसे आदिवासी विरोधी कार्रवाई करार दिया है। पूर्व नेताओं का आरोप पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि यह लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ऐसी बर्बर कार्रवाई करे। उन्होंने न्यायिक जांच, घायल लोगों को मुआवजा और गिरफ्तार ग्रामीणों की…
India News: सितंबर 2025 में पलवल जिले में सड़क हादसों की संख्या में भयानक इजाफा हुआ है, जहां कुल 26 दुर्घटनाएं हुईं और खासकर राष्ट्रीय राजमार्ग के गदपुर से होडल खंड में 22 हादसे दर्ज हुए। मुंडकट्टी पॉइंट पर एक महीने में नौ लोगों की मौत ने स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना दिया है। हादसों के प्रमुख कारण जांच में पाया गया कि सड़क के खराब रखरखाव, असुरक्षित अवैध कट, वाहनों का गलत दिशा में चलना और सड़क के दोषपूर्ण डिजाइन हादसों के मुख्य कारण हैं। इसके साथ ही सड़क किनारे मौजूद पेट्रोल पंप और ढाबे भी यातायात…
Health News: कई हेल्थ स्टडीज और यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार यदि कोई व्यक्ति रोजाना दो सेब खाता है तो उसके शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है। सेब में सॉल्युबल फाइबर पेक्टिन मौजूद है जो आंत में जाकर कोलेस्ट्रॉल को बांधता है और शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा, सेब में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स धमनियों की सूजन कम करके हार्ट की सेहत को ताकत देते हैं। रिसर्च में पाया गया कि आठ हफ्ते तक रोजाना दो सेब खाने वाले लोगों के शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल…
World News: पाकिस्तान की सेना के खिलाफ अब आवाजें सीमाओं से परे भी उठने लगी हैं। दक्षिण कोरिया के शहर बुसान में सोमवार को सैकड़ों लोगों ने बलूचिस्तान में कथित सैन्य अत्याचारों के विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। यह विरोध ऐसे वक्त में हुआ जब शहर में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन की तैयारियां चल रही थीं, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप समेत कई वैश्विक नेता शामिल हो रहे हैं। इस प्रदर्शन ने पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि पर गहरा प्रहार किया है। बलूच नेशनल मूवमेंट (बीएनएम) के कार्यकर्ताओं ने “बलूचिस्तान के लिए न्याय”, “जेहरी की घेराबंदी खत्म करो”…
Saraikela-Karsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में छठ पूजा के दौरान सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। अर्घ्य देने के समय तीन लोग स्वर्णरेखा नदी में डूब गए, जिसमें दो की मौत हो चुकी है, जबकि एक युवक अब भी लापता है। यह हादसा चांडिल थाना क्षेत्र के पथरदीह बिस्वास भटा घाट के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डिमना बस्ती का 14 वर्षीय आर्यन यादव अर्घ्य देने के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए आदित्यपुर के रहने वाले दो युवक — संजय सिंह यादव और प्रतिक सिंह यादव — नदी में कूद पड़े, लेकिन तेज…
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में आदिवासी ‘हो’ समाज की पारंपरिक मान्यताओं का एक अलग ही मामला चर्चा में है। लखीपाई गांव के युवक और पदमपुर गांव की युवती—दोनों ‘लागुरी’ गोत्र (किली) से संबंध रखते हैं—ने परंपरा के खिलाफ जाकर विवाह कर लिया। युवती के गर्भवती होने पर मामला उजागर हुआ और दोनों गांवों में हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही समाज के मानकी-मुण्डा और युवा महासभा के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। मंगलवार को लखीपाई गांव में विशेष बैठक हुई जिसमें दोनों परिवारों ने बच्चों की गलती स्वीकार की। समाज ने परंपरा के अनुसार युवक-युवती को आजीवन बहिष्कृत करने का…
Chaibasa News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंडा जंगल से मंगलवार को दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। दीघा गांव निवासी जय मासी हेरेंज की बेटी सिरिया हेरेंज (10 वर्ष) सुबह करीब 9 बजे रोज की तरह जंगल में सियाल पत्ता चुनने गई थी। इसी दौरान वह नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बिछाए गए आईईडी (IED) (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के संपर्क में आ गई। विस्फोट इतना भयावह था कि सिरिया की मौके पर ही मौत हो गई, उसके पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जराईकेला थाना…
Chaibasa News: चाईबासा में सड़क सुरक्षा की मांग पर भारी वाहनों के नो-एंट्री आंदोलन ने सोमवार देर रात तनावपूर्ण मोड़ ले लिया। तांबो चौक पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई तीखी भिड़ंत ने पूरे इलाके को हिला दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर अचानक पथराव शुरू कर दिया, जिसके जवाब में पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस घटनाक्रम से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एसडीपीओ की गाड़ी पर हमला, ग्रामीणों का आरोप प्रदर्शन के दौरान सदर एसडीपीओ बाहमन टूटी की स्कॉर्पियो गाड़ी को भी भीड़ ने निशाना बनाकर क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीण पिछले कई महीनों…
Jamshedpur News: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र सोमवार देर रात गोलियों की आवाज से थर्रा उठा, जब पुलिस ने कुख्यात सुजीत सिन्हा-प्रिंस खान गिरोह के ठिकाने पर छापा मारा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के अपराधी टुईलाडूंगरी के खाली क्वार्टर में छिपे हैं। डीएसपी भोला प्रसाद के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन किया गया। पुलिस पहुंची तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। तीन राउंड गोलियां चलीं, जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और शूटर रवि महानंद उर्फ गोपाल के पैर में गोली लग गई। गिरोह के दो अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल गोपाल को…
Lifestyle News: अधिकतर लोग स्नान को रोजमर्रा की आदत मानते हैं, लेकिन आयुर्वेद में यह मन, आत्मा और शरीर को ताजगी देने वाला संपूर्ण कर्म माना गया है। व्यायाम के बाद स्नान करने से शरीर का तापमान संतुलित होता है, थकान दूर होती है और मांसपेशियों को सुकून मिलता है। सही समय पर और सही तरल (ठंडा या गुनगुना) पानी इस्तेमाल करने से नहाने के फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। जब पसीना सूख जाए तो स्नान करने से सर्दी-जुकाम की समस्या से बचा जा सकता है। बालों, त्वचा और नींद के लिए लाभकारी नियमित स्नान सिर की त्वचा में…
India News: उत्तराखंड सरकार ने बच्चों की भलाई के लिए बड़ा कदम उठाते हुए 9 साल तक के बच्चों को मोबाइल फोन न देने की नीति तैयार करने का फैसला लिया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने अमेरिका, चीन और जापान जैसे देशों की तर्ज पर यह प्रस्ताव रखा है। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग मिलकर इस नीति को मूर्त रूप देने में जुट गए हैं। दून मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और शिक्षा अधिकारियों ने बच्चों की मानसिक सेहत पर मोबाइल के साइड इफेक्ट्स को गंभीरता से नोटिस किया है। सरकार अब स्कूलों में मोबाइल के दुष्परिणामों को बच्चों…
Chaibasa News: चाईबासा में जिला मुख्यालय के तांबे चौक पर सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने दिन के समय शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने (नो-एंट्री नियम) की मांग दोहराई। साथ ही, हाल ही में गिरफ्तार किए गए जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल, सोना सवैया, रेयांश सामाड और रमेश बालमुचू की रिहाई भी प्रदर्शन का प्रमुख मुद्दा रही। प्रदर्शन में आए ग्रामीणों ने बताया कि बीते एक वर्ष में सड़क हादसों में 155 लोगों की मौत हो चुकी है—औसतन हर दो दिन में एक दुर्घटना। उनका कहना है…
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को HIV पॉजिटिव रक्त चढ़ाए जाने की घटना प्रकाश में आने के बाद राज्यभर में चिंता और नाराजगी फैल गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत सक्रिय होकर उच्च स्तरीय छह सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा करेंगी। जांच समिति चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक सहित रक्त संग्रह, परीक्षण, भंडारण और वितरण की पूरी प्रक्रिया का गहन परीक्षण करेगी। 7 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपने का…
World News: पाकिस्तान में रावलपिंडी के जनरल हेडक्वार्टर (जीएचक्यू) और इस्लामाबाद सरकार के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर के कार्यकाल विस्तार के मुद्दे ने राजनीति और सैन्य शक्तियों के रिश्तों में नई तल्खी पैदा कर दी है। सरकार का कहना है कि मुनीर का कार्यकाल 2027 तक ही बढ़ाया गया है, जबकि मुनीर 2025 से 2030 तक पांच साल का नया कार्यकाल चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार, यह विवाद महज कार्यकाल बढ़ाने का नहीं, बल्कि सत्ता पर पकड़ मजबूत करने के इरादे का है। रणनीतिक बयानबाजी, अंदरुनी नियुक्तियां और विदेशी समर्थन पीएमएल-एन पार्टी…
