फॉण्ट कनवर्टर NEW

जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 से पहले सुरक्षा-यातायात को लेकर उठी बड़ी मांग

Jamshedpur news: आगामी 16 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर हिन्दू पीठ, जमशेदपुर ने मंगलवार को पुलिस प्रशासन से व्यापक सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: आगामी 16 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर हिन्दू पीठ, जमशेदपुर ने मंगलवार को पुलिस प्रशासन से व्यापक सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक (नगर), पूर्वी सिंहभूम को पत्र सौंपकर रथ यात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने का आग्रह किया है।

पत्र में कहा गया है कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शहर के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की बड़ी संख्या यात्रा में भाग लेती है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को विशेष रूप से मजबूत बनाया जाना आवश्यक है।

हिन्दू पीठ ने बताया कि इस वर्ष जमशेदपुर के विभिन्न हिस्सों से बड़े पैमाने पर रथ यात्राएं निकाली जाएंगी। इनमें बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर से इस्कॉन, नागा मंदिर कालीबाड़ी, साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन, न्यू बाराद्वारी के गांधी आश्रम सीतारामडेरा, गोलमुरी की नागदा बस्ती कालीबाड़ी, मानगो का बड़ा हनुमान मंदिर, जुगसलाई की रथ गली, परसूडीह का जगन्नाथ मंदिर तथा कदमा से इस्कॉन द्वारा रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

अरुण सिंह ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि रथ यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुचारु यातायात व्यवस्था, एंबुलेंस की उपलब्धता, साफ-सफाई, मार्गों पर पेड़ों की छंटाई तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत समय रहते कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

हिन्दू पीठ ने विश्वास जताया है कि जिला प्रशासन और पुलिस विभाग आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर रथ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram