फॉण्ट कनवर्टर NEW

चतरा में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, चुनावी विवाद को लेकर मारपीट, कई घायल

chatra news: शहर के लाइन मुहल्ला ग्वाल टोली में नगर परिषद चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर शादी घर में शनिवार की रात करीब दस बजे मारपीट की घटना हुई. मारपीट में कई लोग घायल हो गए. सभी का ईलाज सदर अस्पताल में किया गया.

अपनी भाषा में पढ़ें

chatra news: शहर के लाइन मुहल्ला ग्वाल टोली में नगर परिषद चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर शादी घर में शनिवार की रात करीब दस बजे मारपीट की घटना हुई. मारपीट में कई लोग घायल हो गए. सभी का ईलाज सदर अस्पताल में किया गया. इस संबंध में शुभम कुमार ने सदर थाना में आवेदन दिया.

जिसमें अमन यादव सहित सात लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. बताया कि घर में शादी कार्यक्रम चल रहा था, इस दौरान उक्त लोग घर पहुंचे और मारपीट करने लगे. जिससे शुभम सहित कई लोग घायल हो गए. वही अमन यादव का कहना है कि डीजे से अश्लील गाना बजा रहा था, मना करने पर उलझ गए. मारपीट का आरोप गलत है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram