Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»बर्मामाइंस गोदाम बंद होने से मजदूरों पर रोजी-रोटी का संकट गहराया
Jharkhand

बर्मामाइंस गोदाम बंद होने से मजदूरों पर रोजी-रोटी का संकट गहराया

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJuly 7, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News:  बर्मामाइंस स्थित गोदाम में काम बंद किए जाने की सूचना के बाद वहां वर्षों से कार्यरत मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसे लेकर मजदूरों ने मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की है। मजदूरों का कहना है कि वे कई दशकों से इस गोदाम में कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, लेकिन अब गोदाम का काम पूरी तरह बंद किए जाने से उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

ज्ञापन में मजदूरों ने बताया कि जब से निगम का गठन हुआ है, तब से वे बर्मामाइंस गोदाम में कार्यरत हैं। उनके पूर्वज भी इसी गोदाम में काम करते रहे हैं। पहले भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) से खाद्यान्न इस गोदाम तक पहुंचता था और इसके माध्यम से उन्हें रोजगार मिलता था। पिछले 40 से 50 वर्षों से उनका परिवार इसी काम पर निर्भर है।

मजदूरों का कहना है कि विभाग द्वारा गोदाम का काम उनसे पूरी तरह छीन लिया जा रहा है। इससे उनके परिवार के भरण-पोषण पर संकट गहरा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि देश का कोई भी नागरिक भूखा नहीं सोए, लेकिन गोदाम का काम बंद होने से उनके परिवारों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति पैदा होने की आशंका है।

मजदूरों ने उपायुक्त से मांग की है कि उनके हितों को ध्यान में रखते हुए बर्मामाइंस गोदाम में पहले की तरह काम जारी रखने की व्यवस्था की जाए, ताकि उनकी आजीविका सुरक्षित रह सके।

ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में मोलाय सोरेन, जगदीश प्रसाद, सुतिन बारिक, गणेश, विकास सिंह, सचेत हेंब्रम, हीरामल साय, रागन मार्डी सहित अन्य मजदूर शामिल हैं। मजदूरों ने प्रशासन से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिमांशु सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बार मैनेजर समेत 4 और गिरफ्तार

July 7, 2026

मानगो में बनी जनसुविधा समिति, अब हर नागरिक समस्या पर होगी सीधी निगरानी

July 7, 2026

जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 से पहले सुरक्षा-यातायात को लेकर उठी बड़ी मांग

July 7, 2026

RECENT ADDA.

हिमांशु सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बार मैनेजर समेत 4 और गिरफ्तार

July 7, 2026

बर्मामाइंस गोदाम बंद होने से मजदूरों पर रोजी-रोटी का संकट गहराया

July 7, 2026

मानगो में बनी जनसुविधा समिति, अब हर नागरिक समस्या पर होगी सीधी निगरानी

July 7, 2026

जगन्नाथ रथ यात्रा 2026 से पहले सुरक्षा-यातायात को लेकर उठी बड़ी मांग

July 7, 2026

जमशेदपुर में फीस विवाद बढ़ा, एडमिट कार्ड नहीं मिलने से छूटी परीक्षा

July 7, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.