Health News: आज के आधुनिक समय में बढ़ता वजन या मोटापा एक बड़ी समस्या बन चुका है, और अक्सर इसका दोष सीधे तौर पर हमारे खान-पान पर मढ़ा जाता है। मगर, आयुर्वेद के विशेषज्ञ एक और महत्वपूर्ण कारक की ओर इशारा करते हैं: यह शरीर में बढ़ते ‘कफ दोष’ का भी नतीजा हो सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, जब शरीर में कफ और मेद (चर्बी) बढ़ जाता है, तो शरीर भारी होने लगता है। भूख कम लगने के बावजूद वजन तेजी से बढ़ता है। आयुर्वेद में इस स्थिति को ‘स्थौल्य’ कहा जाता है। कफ बढ़ने के कारण: आलस्य और ठंडी…
Author: Faizal Haque
Ranchi News: झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य की न्यायिक सेवा में कई महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए एक बड़ा फेरबदल किया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सिविल जज वरिष्ठ श्रेणी स्तर पर कई अधिकारियों को पदोन्नति, तबादला और नई पोस्टिंग दी गई है। सभी संबंधित न्यायिक अधिकारियों को तुरंत अपने नए स्थान पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। शशि भूषण शर्मा बने रांची के नए CJM न्यायिक व्यवस्था के केंद्रबिंदु माने जाने वाले चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) के पदों पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। रांची के सीजेएम (Chief Judicial Magistrate)…
Ptana News: बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोमवार को बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस फेरबदल में 10 से अधिक जिलों के जिलाधिकारी (DM) भी बदल दिए गए हैं, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हलचल मच गई है। नए जिलाधिकारियों की सूची तबादले की इस सूची में कई महत्वपूर्ण जिलों के प्रमुख बदल दिए गए हैं: औरंगाबाद के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री को अब बेगूसराय का जिलाधिकारी बनाया गया है। मधेपुरा के जिलाधिकारी तरणजोत सिंह को पश्चिम चंपारण (बेतिया) का दायित्व…
India News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को बांग्लादेश की सीमा से लगे कूचबिहार जिले में पुलिस प्रशासन को अधिक सतर्क रहने के सख्त निर्देश दिए हैं। कूचबिहार शहर में एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का नाम लिए बिना उसे परोक्ष रूप से चेतावनी दी कि वे सुरक्षा बलों के अधिकार क्षेत्र से बाहर अति सक्रियता से बचें। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “कूचबिहार बांग्लादेश की सीमा से लगा जिला है। पुलिस प्रशासन को वहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिक सतर्क रहना होगा। इस मामले में किसी का…
Lohardaga News: लोहरदगा जिले में विकास कार्यों और जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में ‘पंचाइत कर गोइठ’ का 17वां संस्करण सोमवार को आयोजित किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी पंचायत प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से संवाद करते हुए, उपायुक्त ने कृषि, शिक्षा और पंचायती व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। 15 दिसंबर से धान खरीद, एक सप्ताह में खाते में राशि उपायुक्त ने किसानों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा करते हुए बताया कि धान अधिप्राप्ति (Paddy Procurement) कार्य 15 दिसंबर…
Bokaro News: समाहरणालय सभागार में सोमवार को आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में प्रशासनिक कामकाज को लेकर काफी सख्ती देखने को मिली। उपायुक्त अजय नाथ झा ने एक-एक विभाग की समीक्षा करते हुए साफ कहा कि अब काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में स्वच्छता, नशा मुक्ति, ट्रांसजेंडर कल्याण, पर्यटन विकास, किसान पंजीकरण, महिलाओं के स्वरोजगार और ठंड से बचाव तक के मुद्दों पर ठोस निर्देश दिए गए। हर कार्यालय में चालू शौचालय अनिवार्य, रोज निरीक्षण का निर्देश उपायुक्त ने सबसे पहले स्वच्छता को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में…
Koderma News: अब ट्रेन में सफर करते समय अगर जेब में नकद खत्म हो गया तो घबराने की जरूरत नहीं है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक शानदार पहल शुरू की है। अब चलती ट्रेन में भी ATM मशीन से रुपए निकाले जा सकेंगे। इस सुविधा की शुरुआत महाराष्ट्र की मनमाड़-सीएसएमटी पंचवटी एक्सप्रेस से की गई है, जहां पहली बार “ATM ऑन व्हील्स” का सफल परीक्षण किया गया है। यह पहल Indian Railways की डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ी उड़ान मानी जा रही है। पेंट्री कोच को बदला गया ATM कोच में इस ATM को ट्रेन…
Jamshedpur News: एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में डीपीएस के पास स्थित एक मकान से पुलिस ने राहुल महतो नामक युवक को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की फिराक में था। सोमवार को पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक पियूष पांडेय को इनपुट मिला था कि इलाके के एक घर में एक युवक ने अवैध हथियार छिपाकर रखा है और जल्द ही कोई बड़ी घटना करने की योजना बना रहा है। एसएसपी के निर्देश पर पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मौके…
Chaibasa News: देवघर से लौटने के तुरंत बाद पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। लौटते ही उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र मझगांव का दौरा किया और वहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की। क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने की दिशा में यह उनकी पहली गतिविधि मानी जा रही है। पत्रकारों से बातचीत में बड़कुंवर गागराई ने बताया कि उनका अगला कार्यक्रम जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। यहां पार्टी संगठन की मजबूती के साथ-साथ अवैध खनन, अवैध बालू ढुलाई और उससे हो…
चाईबासा: मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत सोमवार को सदर अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ. शिवचरण हांसदा की अध्यक्षता में असाध्य रोग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दो मरीजों के इलाज से संबंधित कागजातों की जांच की गई और कुल 7 लाख 42 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई। खूंटपानी प्रखंड के लोहरदा गांव निवासी दारा सिंह जामुदा (50), जो माउथ कैंसर से पीड़ित हैं और जिनका इलाज आदित्यपुर स्थित 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल में चल रहा है, उनके लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। वहीं चक्रधरपुर के मिल्लत कॉलोनी निवासी 11 वर्षीय अनबिया…
Jamshedpur News: बागबेड़ा पुलिस ने नशा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पोस्तोनगर में छापेमारी कर 446 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को धर दबोचा। गिरफ्तार युवक विजय राम (28) हरहरगुट्टू के दुर्गा पूजा मैदान के पास का रहने वाला बताया गया है। सोमवार को बागबेड़ा थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस को पता चला था कि विजय राम पोस्तोनगर इलाके में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना पाते ही बागबेड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया और उसके ठिकाने पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान युवक के पास से 446…
Jamshedpur News: जुगसलाई से तीन बार विधायक और झारखंड सरकार में दो बार मंत्री रह चुके दुलाल भुईयां ने झामुमो नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने झामुमो नेता मोहन कर्मकार और प्रमोद लाल पर उनकी छवि धूमिल करने और दलित समाज का अपमान करने का आरोप लगाया। भुईयां ने स्पष्ट कहा कि झूठे आरोपों की आड़ में उनकी राजनीतिक साख को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, जिसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगे। सीतारामडेरा थाना में दर्ज FIR में झामुमो नेताओं ने दुलाल भुईयां पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…
झारखंड में ओबीसी आरक्षण पर राज्य सरकार की ‘बहानेबाज़ी’ हुई उजागर, विधानसभा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सरकार को घेरा, कहा- पिछड़ा वर्ग के मुद्दों पर गंभीर नहीं है सरकार जमशेदपुर। ओबीसी आरक्षण को लेकर सरकार कितनी गंभीर है, इसका खुलासा खुद सरकार के विधानसभा में दिए गए जवाब से हो गया है। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू द्वारा पूछे गए प्रश्न पर सरकार ने जो उत्तर दिया, उसे विपक्ष सरकार की मंशा पर बड़ा सवाल बता रहा है। सोमवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में पूछा था कि ओबीसी आरक्षण देने के लिए 2019 में शुरू हुआ…
सरायकेला। सीनी मोड़ टेम्पो स्टैंड पर वर्ष 2016 में हुई पुलिस कार्रवाई से जुड़े अवैध हथियार मामले में सरायकेला जिला न्यायालय ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए दो अभियुक्तों को तीन वर्ष का कठोर कारावास और तीन हजार रुपये जुर्माना की सजा दी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने ग्वाला सिंह बांकिरा और गोविन्द हाईबुरु को आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी करार दिया। 11 मई 2016 को मामले के वादी और तत्कालीन थाना प्रभारी उप-निरीक्षक विनोद कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सीनी मोड़ टेम्पो स्टैंड के पास खड़ी एक बोलेरो (BR16N2111) में अवैध हथियार…
Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुईयाडीह में संविधान दिवस के दिन हुए तोड़फोड़ अभियान को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की रात पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के नेतृत्व में प्रभावित परिवारों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना, पुनर्वास की व्यवस्था या लिखित आदेश दिखाए अचानक लगभग साठ घरों को ढहा दिया गया, जिससे सैकड़ों लोग कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी…
आदित्यपुर : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के प्रेक्षागृह में सोमवार को झारखंड राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव – 2025 (छठा संस्करण) का शुभारंभ बेहद गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। फ़िल्म और कला जगत से जुड़े अनेक गणमान्यों की उपस्थिति ने उद्घाटन समारोह को खास बना दिया। मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम की उपनगर आयुक्त परुल सिंह तथा सह मुख्य अतिथि के रूप में श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के कुलपति सुखदेव महतो ने समारोह की शोभा बढ़ाई। विशिष्ट सम्मानित अतिथियों में डॉ. जे.एन. दास,डॉ ज्योति सिंह, पूरबी घोष, पवन कुमार साव, चंचल भाटिया, नेहा तिवार, ज्योति सेनापति, पूर्व वार्ड पार्षद नीतू शर्मा शामिल…
Pakur News: झारखंड के पाकुड़ जिले के कई गांवों में पिछले दो दिनों से एक ही विषय चर्चा का केंद्र बना हुआ है—सरकारी राशन कार्ड। आपूर्ति विभाग की ओर से 872 अपात्र कार्डधारियों को भेजे गए नोटिस ने उन घरों के दरवाजों पर दस्तक दी है, जहाँ सालों से सरकारी अनाज तो मिलता रहा, लेकिन पात्रता की जांच कभी नहीं हुई। नोटिस मिलते ही माहौल पूरी तरह से बदल गया है; लोग घबराए हुए हैं और अपने कार्ड लेकर चुपचाप सरकारी कार्यालयों का रुख कर रहे हैं। नोटिस में केवल दो दिन के भीतर जवाब माँगा गया है। यह देखते…
Bokaro News: बोकारो जिले के चंदनकियारी के स्थानीय निवासियों और व्यापारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पिछले बारह साल से करोड़ों की लागत से बनकर तैयार, लेकिन निष्क्रिय पड़े बहुचर्चित जिला परिषद मॉल को अब जल्द ही चालू किया जाएगा। डीडीसी बोकारो शताब्दी मजूमदार ने शुक्रवार को मॉल का मुआयना करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। डीडीसी ने बताया कि मॉल चालू होने से स्थानीय बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में प्रयास होगा। साथ ही, स्थानीय लोगों को एक ही छत के नीचे बाजार करने का अवसर मिलेगा और जिला परिषद…
Lohardaga News: लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में शुक्रवार को कौशल विकास योजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। एसजीआरएस एकेडमी द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोज़गारोन्मुखी प्रशिक्षण देना है। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी सेविका और जल सहियाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षक सरवर आलम ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि आज के समय में बेरोजगारी एक बड़ी जटिल समस्या है। इसी को देखते हुए, एसजीआरएस एकेडमी 18 से 35 वर्ष तक के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवक-युवतियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करती…
Lohardaga News: लोहरदगा लोकसभा के सांसद और हिमाचल प्रदेश के एआईसीसी ऑब्जर्वर सुखदेव भगत ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा संदेश दिया है। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत, भगत ने शनिवार को चंबा जिले के कई प्रखंडों का व्यापक दौरा किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। प्रखंडों में पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने उनका भव्य स्वागत किया, जिससे उनके दौरे का महत्व बढ़ गया। निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं होगी: राहुल गांधी का संदेश बैठकों को संबोधित करते हुए भगत ने स्पष्ट किया कि उनकी यात्रा…
