Koderama News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में गुरुवार को मतदान केन्द्रों की प्रारूप सूची के प्रकाशन के उपरांत युक्तीकरण तथा नये मतदान केन्द्रों की स्थापना से संबंधित बैठक हुई। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी ने 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केन्द्रों के युक्तीकरण तथा 56 नये मतदान केन्द्रों की स्थापना के संबंध में उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को अवगत कराया। मतदान केन्द्रों के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव पर सभी उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सहमति प्रदान की। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में…
Author: Faizal Haque
Gumla News: दिल्ली में आयोजित सरस फूड फेस्टिवल 2025 (29 नवंबर–9 दिसंबर) में झारखंड के गुमला जिले की ग्रामीण महिलाओं ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। बिशुनपुर प्रखंड की ‘सर्वेश्वरी महिला समूह’ की दीदियों ने पलाश ब्रांड के अंतर्गत तैयार किए गए पारंपरिक व स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन कर सबका मन जीता। अनीता देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान इस फेस्टिवल में समूह की सदस्य अनीता देवी को उनकी उत्कृष्ट सहभागिता और पलाश उत्पादों की आकर्षक प्रस्तुति के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार (@MoRD_GoI) द्वारा National Food Conclave में सम्मानित किया गया। यह सम्मान गुमला जिले के लिए गर्व का क्षण साबित हुआ।…
Koderama News: सीआरपीएफ के जवान सुजीत के मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मचा है। जिले के नवलशाही थाना अंतर्गत देवीपुर गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान सुजीत ने जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृतक सुजीत कुमार सिंह (27, पिता सिकंदर प्रसाद सिंह) के बड़े भाई विकास कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात उनके मोबाइल पर कश्मीर के सीआरपीएफ के एरिया कमांडर का फोन आया और सूचना मिली कि उनके भाई की मौत हो गई है। यह सुनते ही विकास बदहवास हो गया और आगे कुछ भी बात नहीं कर…
Gumla News: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर गुमला नगर परिषद ने गुरुवार को शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। स्वच्छता एवं प्रवर्तन टीम ने एक के बाद एक दुकानों और गोदामों की जांच कर 133 बंडल प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किए। इस दौरान दो हजार रुपये का जुर्माना भी दुकानदारों से वसूला गया। सख़्ती के बाद भी नहीं मान रहे व्यापारी नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कई दुकानदार प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग और बिक्री कर रहे थे। इस पर परिषद ने सख्ती दिखाते हुए छापेमारी की और जब्ती प्रक्रिया पूरी…
Khunti News: खूंटी जिले में देर रात अचानक हुई फायरिंग ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। खूंटी के रानिया थाना क्षेत्र के डोडमा स्थित एक क्रशर प्लांट के कार्यालय पर रात करीब 11:20 बजे अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। क्रशर ऑफिस के बाहर खाली कारतूस मिलने की भी चर्चा है। सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी, 9 जिलों…
Ranchi News: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में अब महिला अधिवक्ताओं को 30 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इस फैसले से राज्य के वकीलों के बीच नई चर्चा शुरू हो गई है। यह रास्ता तब साफ हुआ जब झारखंड हाईकोर्ट ने वर्तमान सदस्यों की सेवा अवधि बढ़ाने से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया। हाईकोर्ट के इस फैसले के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के 4 दिसंबर के आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित हो गया। सुप्रीम कोर्ट ने देश की सभी राज्य बार काउंसिलों में कम से कम 30 फीसदी महिला आरक्षण लागू करने का निर्देश दिया था। अब 25 में…
Koderama News: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी, डोमचांच में जागरूकता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व से परिपूर्ण एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में मानव गरिमा, समानता और न्याय के मूल्यों की गूंज सुनाई दी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मानवाधिकारों के प्रति सजग करना तथा उन्हें यह समझाना था कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों का निर्वहन भी उतना ही आवश्यक है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ। विद्यालय के निदेशक राजनीश जी ने अपने प्रेरणादायक संदेश में कहा कि मानवाधिकार किसी वर्ग विशेष के लिए नहीं, बल्कि प्रत्येक…
चतरा : चतरा पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए एक बड़े लूटकांड का मात्र 72 घंटे के भीतर उद्भेदन किया है। 3 दिसंबर 2025 की देर रात संघरी घाटी में हुए टेम्पू लूटपाट मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से लूटा गया टेम्पू, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। यह मामला तब सामने आया जब भुक्तभोगी नितेश कुमार यादव ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, 03.12.2025 की रात्रि में जब वे प्रतापपुर…
Bokaro News: चंदनकियारी प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सभागार चंदनकियारी में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम पर सहिया एवं सहिया साथीओ को दिया गया प्रशिक्षण। इस अवसर पर ट्रेनर के रूप में मुख्य रूप से नेशनल ट्रेनर सह स्टेट ट्रेनर टीम (STT) शर्मिष्ठा सरकार एवं प्रखंड प्रशिक्षक दल ( बीटीटी) कुमुद महतो ने प्रशिक्षण दिया। बीटीटी बापीलाल पाण्डेय भी उपस्थित थे,नेशनल ट्रेनर टीम (STT) शर्मिष्ठा सरकार ने मुख्य रूप से (1) सिकल सेल बीमारी के विषय में सामान्य जानकारी (2) सिकल सेल बीमारी का निदान (3) सिकल सेल बीमारी कैसे होती है,(4) सिकल सेल बीमारी के लक्षण (5) उपचार (6)…
Ranchi News: झारखंड सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीद को किसानों की खुशहाली से जोड़कर एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि 15 दिसंबर 2025 से राज्य भर में 700 से अधिक धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान की खरीद शुरू की जाएगी। इस पहल से दूर-दराज के गांवों के लाखों किसान सरकारी खरीद व्यवस्था से सीधे जुड़ सकेंगे और बिचौलियों के चंगुल से बचेंगे। बेहतर दाम, त्वरित भुगतान और बोनस राज्य कैबिनेट ने झारखंड के किसानों को धान की बिक्री पर शानदार…
Ranchi News: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। रिम्स के मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट में डीएचआर प्रायोजित परियोजना के तहत लैब टेक्नीशियन के अस्थायी पद पर भर्ती के लिए 13 दिसंबर 2025 को वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह नियुक्ति शुरुआती तौर पर तीन महीने के लिए होगी, जिसे काम और जरूरत के आधार पर आगे बढ़ाया भी जा सकता है। इस पद के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष तय की गई है। उम्मीदवार के पास बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी या लाइफ साइंस में एमएससी की डिग्री होनी चाहिए और साथ में…
Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पोटका थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इलाके में सक्रिय ब्राउन शुगर सप्लायर देवल मंडल को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसका कुल वजन करीब 2.35 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार देवल मंडल लंबे समय से हाता, हल्दीपोखर, रसूनचोपा, कलिकापुर समेत आसपास के क्षेत्रों में ब्राउन शुगर की आपूर्ति कर रहा था। लगातार मिल रही गुप्त सूचनाओं के आधार पर पोटका पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया और…
Chaibasa News: स्थानीय एसोसिएशन फुटबॉल ग्राउंड में आगामी 21 से 23 दिसंबर तक अटल स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता को लेकर जिला भर में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति के अनुसार इस वर्ष कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं, जिनके बीच रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना, स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है। भारतीय जनता पार्टी, पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई के तत्वाधान में हो रही इस प्रतियोगिता के पुरस्कार भी आकर्षक रखे गए हैं।…
Chaibasa News; पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिला दंडाधिकारी–सह–उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा एकलव्य आवासीय मॉडल विद्यालयों के संचालन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना निदेशक–आईटीडीए जयदीप तिग्गा और सहायक समाहर्ता सिद्धांत कुमार सहित संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन प्रतिवेदन के अवलोकन से हुई। इसके बाद प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना और सरना/मसना/जाहेर स्थान/कब्रिस्तान घेराबंदी योजना से संबंधित प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बैठक से अनुपस्थित…
Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित पोटका विधानसभा क्षेत्र के पोटका और डुमरिया प्रखंड में पथ निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण कार्यों में रैयतदारों की भूमि लिए जाने के बावजूद मुआवज़ा भुगतान नहीं होने का मामला विधानसभा में उठाया गया। शून्यकाल के दौरान विधायक संजीव सरदार ने सदन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए कहा कि किसानों और ग्रामीणों की जमीन पर सड़कें बन चुकी हैं, लेकिन अब तक उन्हें उनके अधिकार का मुआवज़ा नहीं मिला है। विधायक ने बताया कि पोटका और डुमरिया क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सड़कों का कार्य…
Bermo News: सीसीएल अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को संडे बाजार सीसीएल के खेल मैदान में खेला गया। जिसमें पहला मैच बीएंडके एरिया एवं माइंस रेस्क्यू रामगढ़ के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएड के एरिया ने 224 रन बनाएं। जबावीं पारी में माइनिंग रेस्क्यू रामगढ़ में 55 रन में ऑल आउट हो गए। मैन ऑफ द मैच है कबीस कुमार जिन्होंने 111 रन बनाए और 5 विकेट लिया। वही दूसरा मैच हेड क्वार्टर रांची एवं रजहरा के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए हेड क्वार्टर रांची टीम ने 10 विकेट खोकर 152…
कुडू-लोहरदगा: सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि अज्ञात वाहन चोरों ने कुडू रांची मुख्य पथ एनएच-75 स्थित जिलिंग गांव के उदित गुप्ता, पिता स्व. बसंत गुप्ता की घर के बाहर खड़ी बोलेरो को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही कुडू पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। उदित गुप्ता ने बताया कि हमेशा की तरह सोमवार को भी अपना बोलेरो रजिस्ट्रेशन संख्या जेएच 01 बीएच – 2072 को घर के बाहर खड़ा किया था।सुबह उठने पर बोलेरो गायब पाया। पीड़ित परिवार का रोज़गार का…
लोहरदगाः जिला कांग्रेस कमेटी, लोहरदगा के तत्वावधान में मंगलवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के 79वें जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय, राजेन्द्र भवन में सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाते हुए सोनिया गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सक्रिय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उराँव ने कहा कि सोनिया गांधी का राजनीतिक सफर देशहित, संयम और दृढ़ता का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने बताया कि 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद सोनिया गांधी ने संगठन में नई ऊर्जा भरते हुए यूपीए…
Health News: पेट की चर्बी को अक्सर हम एक ही समस्या मानते हैं, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि नाभि के ऊपर और नीचे जमा फैट न केवल अलग-अलग तरह का होता है, बल्कि इसके बनने के कारण भी बिल्कुल भिन्न हैं। आयुर्वेद में भी इन दोनों फैट (चर्बी) के कारणों को अलग-अलग दोषों से जोड़ा गया है। ऊपरी चर्बी: कोर्टिसोल और तनाव का नतीजा नाभि के ऊपर जमा चर्बी, जिसे विसरल फैट कहा जाता है, मुख्य रूप से तनाव और कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने की वजह से जमा होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, ज्यादा चाय-कॉफी पीना, देर रात तक…
Astrology News: अंक शास्त्र और ज्योतिष में रुचि रखने वालों के लिए एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। अंक शास्त्र के विश्लेषण के अनुसार, जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उन्हें देखकर लोग पहली नजर में ही आकर्षित हो जाते हैं। इन लड़कियों को मूलांक 6 का प्रतिनिधि माना जाता है। इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये न केवल नेचुरली खूबसूरत होती हैं, बल्कि इनका आत्मविश्वास और मिलनसार व्यवहार किसी का भी दिल जीत लेता है। ये हमेशा भीड़ से अलग और स्टाइलिश नजर आती हैं, और इनके…
