रांची में एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल की इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार समापन

Ranchi News: एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल, हरमू रोड, रांची में आयोजित दो दिवसीय इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को उत्साहपूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट टीमवर्क का परिचय दिया। फाइनल मुकाबलों में कक्षा 6–8 बालक वर्ग में स्वर्णरेखा हाउस,

Ranchi News: एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल, हरमू रोड, रांची में आयोजित दो दिवसीय इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को उत्साहपूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट टीमवर्क का परिचय दिया।

फाइनल मुकाबलों में कक्षा 6–8 बालक वर्ग में स्वर्णरेखा हाउस, कक्षा 6–8 बालिका वर्ग में दामोदर हाउस तथा कक्षा 9–11 बालक वर्ग में शंख हाउस विजेता रहे। समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य शादान आलम ने कहा, “खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना का विकास करते हैं। सभी प्रतिभागियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।”
मौके पर विद्यालय के उप प्राचार्य विकास भार्गव तथा सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.
अभी-अभी.