ग्रिजली कॉलेज में बी.एड. सत्र 2024-26 का विदाई समारोह, प्रशिक्षुओं का हुआ सम्मान

Koderama News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. सत्र 2024–26 के प्रशिक्षुओं के शैक्षणिक सत्र पूर्ण होने के उपरान्त विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बी.एड. सत्र 2025–27 के प्रशिक्षुओं द्वारा बी.एड. सत्र 2024–26 के प्रशिक्षुओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

Koderama News:  ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. सत्र 2024–26 के प्रशिक्षुओं के शैक्षणिक सत्र पूर्ण होने के उपरान्त विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बी.एड. सत्र 2025–27 के प्रशिक्षुओं द्वारा बी.एड. सत्र 2024–26 के प्रशिक्षुओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने स्वागत उद्बोधन दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एक शिक्षक केवल पुस्तकों का ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि समाज के भविष्य का निर्माण भी करता है। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने ज्ञान, नैतिक मूल्यों, सकारात्मक सोच एवं सेवा-भाव से विद्यार्थियों के जीवन में नई प्रेरणा का संचार करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने प्रशिक्षुओं को महाविद्यालय से पूर्ववर्ती छात्र के रूप में जुड़े रहने की अपील की।
तत्पश्चात् महाविद्यालय द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के बाद सभी प्रशिक्षुओं ने सामूहिक भोज किया ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष मनीष कपसिमे, सचिव अविनाश कुमार सेठ एवं मुख्य परिचालन अधिकारी तनिष्क सेठ ने प्रशिक्षुओं की कड़ी मेहनत, कार्य के प्रति उनकी तत्परता एवं समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी.एड. सत्र 2024–26 एवं 2025–27 के सभी प्रशिक्षुओं सहित डी.एल.एड. विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, शैक्षणिक समन्वयक सौरभ शर्मा, आईक्यूएसी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डी.एल.एड. समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा तथा सभी सहायक प्राध्यापक डॉ. रामकृष्ण प्रसाद, डॉ. इंद्र कुमार जायसवाल, अनिल दास, सीताराम यादव, बिनीता कुमारी एवं सभी शिक्षकेतर कर्मचारी सुचित कुमार, दीपक कुमार पाण्डेय, आलम मुख्तार, सुधीर साव, विवेक कुमार तथा ओंकार कुमार आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षु समीना प्रवीण एवं दिव्या कुमारी ने संयुक्त रूप से किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक संजीत कुमार के द्वारा किया गया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.
अभी-अभी.