[the_ad id="5983"]

रंकनी मंदिर से शुरू हुआ कांवर यात्रा पंजीयन, 1000 शिवभक्त जाएंगे बाबा बैद्यनाथ धाम

Jamshedpur news: सावन माह में आयोजित होने वाली बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की निशुल्क कांवर यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को कदमा स्थित रंकनी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ यात्रा के लिए शिवभक्तों का पंजीयन शुरू किया गया। इस

Jamshedpur news: सावन माह में आयोजित होने वाली बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की निशुल्क कांवर यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को कदमा स्थित रंकनी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ यात्रा के लिए शिवभक्तों का पंजीयन शुरू किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान शिव की आराधना कर यात्रा के सफल और मंगलमय संचालन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कदमा क्षेत्र में पंजीयन से जुड़े कार्यकर्ताओं के मोबाइल नंबरों वाला सूचना पोस्टर भी जारी किया गया, ताकि इच्छुक शिवभक्त आसानी से संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकें।

बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि इस वर्ष 9 अगस्त को लगभग 1000 शिवभक्त जमशेदपुर से सुल्तानगंज के लिए रवाना होंगे। वहां से सभी श्रद्धालु पवित्र गंगाजल लेकर पैदल देवघर पहुंचेंगे और बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य ऐसे श्रद्धालुओं को निशुल्क कांवर यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है, जो आर्थिक कठिनाइयों, पारिवारिक जिम्मेदारियों, अकेले यात्रा करने की असुविधा या अनुभव के अभाव के कारण देवघर नहीं जा पाते। संघ की ओर से यात्रियों को यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, ताकि वे सुरक्षित और सुगमता के साथ बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण कर सकें।

विकास सिंह ने बताया कि यात्रा की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और पंजीयन लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि सीमित सीटों के कारण “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर श्रद्धालुओं का पंजीयन किया जा रहा है।

पंजीयन अभियान के शुभारंभ अवसर पर विकास सिंह के अलावा किशोर बर्मन, विक्रम यादव, छोटेलाल सिंह, भावेश कुमार, पिंकी पाल, समीर सुमन, सुरेश प्रसाद, कमलेश सिंह, राहुल गुप्ता, देवी बारिक, कोमल मिश्रा, सुनीता भुईया, फुलमती देवी, एस. भूमिका, नीलम कुमारी, पूनम वर्मा, गीता देवी, भारती गोप, राजू केशरी, प्रतिमा केशरी, यमुना सिंह, लक्खी देवी, बसंती पाल, कृष्णा प्रसाद, रीना देवी सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.
अभी-अभी.