फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा में NIA की बड़ी रेड, विस्फोटक मैगजीन पर छापा, दो हिरासत में

Koderma news: एनआईए की टीम ने कोडरमा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए डोमचांच और नवालशाही थाना क्षेत्र स्थित कई विस्फोटक मैगजीनों में छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि कोलकाता में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान इसके तार कोडरमा से

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma news: एनआईए की टीम ने कोडरमा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए डोमचांच और नवालशाही थाना क्षेत्र स्थित कई विस्फोटक मैगजीनों में छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि कोलकाता में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान इसके तार कोडरमा से जुड़े मिलने के बाद कोलकाता NIA की टीम यहां पहुंची है।

NIA की टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से विभिन्न विस्फोटक भंडारण स्थलों पर जांच और दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल छापेमारी जारी है और अधिकारियों की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक अब तक हुई जांच के क्रम में मैगजीन संचालक लोकाई निवासी शंकर यादव और डोमचांच नावाडीह निवासी महेश कुमार मेहता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इस संबंध में मैगजीन के गार्ड औऱ शंकर यादव की पत्नी ने एनआईए के कार्रवाई की जानकारी दी और बताया कि घर से शंकर यादव और महेश मेहता को एनआईए ने पकड़ा है और मैगजीन की जांच की जा रही हैं। इस मामले पर अनौपचारिक रूप से एसपी कुमार शिवशीष ने बताया कि शंकर यादव के घर से तकरीबन 16 लाख रुपए भी नगद और अलग-अलग जमीन के कागजात एनआईए ने जब्त किए गए हैं। एसपी के मुताबिक अगस्त 2024 में बंगाल के बांकुड़ा में मोटरसाइकिल में विस्फोट की घटना में दो लोगों की मौत हुई थी।

बाद में यह मामला एनआईए को सौंपा गया। मामले की जांच कोडरमा से जुड़ा हुआ पाया गया। विस्फोटक की आपूर्ति कोडरमा के रहने वाले शंकर यादव और महेश मेहता के इसी जय दुर्गा एंटरप्राइजेज एक्सप्लोसिव मैगजीन से की गई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram