New Delhi: नशे का मतलब अब सिर्फ शराब या सिगरेट नहीं रह गया है। आज की दुनिया में मोबाइल स्क्रीन, मीठा खाना और लगातार ऑनलाइन बने रहना भी एक तरह की लत बनता जा रहा है। विशेषज्ञ इसे “लिम्बिक कैपिटलिजम” का दौर बता रहे हैं, जहां कंपनियां हमारे दिमाग के उस हिस्से को निशाना बनाती हैं जो खुशी और भावनाओं को नियंत्रित करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक आम व्यक्ति रोज औसतन 2 घंटे 23 मिनट सोशल मीडिया, ऑनलाइन शॉपिंग या ट्रेंडिंग वीडियो देखने में बिताता है। हर ‘लाइक’ और ‘फॉलो’ पर मिलने वाला छोटा सा सुख दिमाग में डोपामाइन…
Author: Faizal Haque
Health Desk: हम में से ज्यादातर लोग घर में नारियल का तेल जरूर रखते हैं। कभी बालों में लगाने के लिए, तो कभी त्वचा पर। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह साधारण सा दिखने वाला तेल सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है? नारियल का तेल त्वचा के लिए एक नैचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। अगर त्वचा रूखी है या बार-बार खुजली होती है, तो हल्की मालिश राहत दे सकती है। डर्मेटाइटिस, एक्जिमा या हल्की जलन जैसी समस्याओं में भी इसका उपयोग किया जाता है। कई लोग इसे स्ट्रेच मार्क्स कम करने और फटे होंठों…
Health Desk: चेहरे पर छोटी-छोटी काली बिंदियां दिखें तो पूरा लुक खराब लगने लगता है। खासकर नाक के आसपास जमे ब्लैकहेड्स कई बार आत्मविश्वास भी कम कर देते हैं। इन्हें हटाने के लिए पार्लर ट्रीटमेंट कराना महंगा भी पड़ता है और दर्दनाक भी। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप इन्हें कम कर सकती हैं। सबसे आसान तरीका है बेकिंग सोडा। इसमें थोड़ा गुलाबजल या पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं। सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए हटाएं। इससे त्वचा की गंदगी साफ होती है। पुराना टूथब्रश भी काम आ…
New Delhi: होली का मजा तो हर कोई लेना चाहता है, लेकिन रंग खेलने के बाद बालों की हालत अक्सर खराब हो जाती है। रंग, धूल और धूप मिलकर बालों को रूखा और बेजान बना देते हैं। कई बार तो बाल उलझने लगते हैं और टूटने भी लगते हैं। ऐसे में थोड़ी सी समझदारी आपके बालों को दोबारा से हेल्दी बना सकती है। सबसे पहले, होली खेलने के तुरंत बाद बालों को हल्के या सल्फेट-फ्री शैंपू से धोना जरूरी है। इससे स्कैल्प में जमा रंग और केमिकल साफ हो जाते हैं। ध्यान रखें कि पानी बहुत गर्म न हो, हल्का…
Landon, (UK): लंदन से आई यह कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसी लग सकती है, लेकिन यह हकीकत है। इंग्लैंड के एसेक्स में रहने वाले 27 वर्षीय शान होलैंड की जिंदगी शराब की लत ने लगभग खत्म कर दी थी। शान ने 18 साल की उम्र में एंग्जायटी और पैनिक अटैक से राहत पाने के लिए बीयर पीना शुरू किया। शुरुआत में उन्हें लगा कि इससे दिमाग शांत होता है। लेकिन धीरे-धीरे यही आदत लत में बदल गई। 21 साल की उम्र तक हालात ऐसे हो गए कि वे काम पर जाने से पहले भी शराब पीते थे। अगर सुबह…
Dhanbad: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सेवानिवृत्त जमादार लालेश्वर सिंह (63) को गिरफ्तार कर लिया। देर रात हीरापुर स्थित उनके आवासीय कॉलोनी में छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक, लालेश्वर सिंह ने अपनी सेवा अवधि के दौरान ज्ञात आय स्रोतों से कहीं अधिक, करीब 15 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की। शिकायत मिलने के बाद वर्ष 2016 से ही मामले की जांच चल रही थी। फरवरी 2019 में प्रारंभिक जांच दर्ज हुई, सितंबर 2020 में रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी गई और जनवरी 2023 में औपचारिक प्राथमिकी…
Jamshedpur: मंगलवार दोपहर जुगसलाई रेलवे फाटक गोलचक्कर के पास ट्रैफिक पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद की। नियमित वाहन जांच के दौरान स्टेशन की ओर से आ रही एक स्कूटी (संख्या JH 05D/01903) को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। मौके पर तैनात सहायक अवर निरीक्षक शमशाद आलम ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर स्कूटी को पकड़ लिया। जांच के दौरान जब चालक से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा गया और पूछताछ की गई तो उससे शराब की तेज गंध आने लगी। पुलिस की सख्ती बढ़ते ही स्कूटी पर सवार दूसरा…
Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत आरगुंडी गांव में मंगलवार को अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सहायक अवर निरीक्षक मंटू अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई है। जानकारी के अनुसार, उत्पाद आयुक्त निरंजन तिवारी को गुप्त सूचना मिली थी कि चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग के समीप स्थित आरगुंडी गांव के एक घर में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना के…
Chaibasa: तांबो स्थित खुटकट्टी मैदान में मंगलवार को कोल्हान बह रुमुल आयोजन समिति द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें आगामी 15 मार्च 2026 को होने वाले कोल्हान बह रुमुल सह सांस्कृतिक यात्रा के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय सारील देवगम ने कहा कि बह पर्व के 10 ताड़ में गेना, गाड़ूवा, चंगुड़िया, दांवडिया, जापे, जादूर, केंमटा, सार, ले और राचा को आज की पीढ़ी धीरे-धीरे भूलती जा रही है। इन पारंपरिक विधाओं को संरक्षित और पुनर्जीवित करने के लिए समिति द्वारा विशेष पहल की जा रही है। समिति के सचिव रेयांस…
Jamshedpur: ओलीडीह थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे की गई इस छापेमारी में पुलिस ने कुल 33 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की, जिनका वजन लगभग 6.56 ग्राम बताया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कॉलोनी में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और बताए गए स्थान पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर…
Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह इलाके में स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में संचालित देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी कि मिर्जाडीह में अवैध देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार के नेतृत्व में…
Washington, (US): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि ईरान बातचीत करना चाहता था, लेकिन उन्होंने साफ शब्दों में मना कर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ’ पर की गई एक संक्षिप्त पोस्ट में ट्रंप ने लिखा कि ईरान की सेना और नेतृत्व पूरी तरह कमजोर हो चुके हैं और अब बातचीत के लिए “बहुत देर हो चुकी है।” उन्होंने वॉशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित एक संपादकीय को टैग करते हुए यह टिप्पणी की, जिसमें ईरान पर हमले के उनके फैसले की सराहना की गई थी। ट्रंप ने अपने बयान…
Bokaro: बोकारो स्टील सिटी, झारखंड स्थित निषाद भवन कार्यालय में निषाद कल्याण समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के पुरुष और महिला समूह ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे परिसर में रंग, उमंग और उत्साह का माहौल देखने को मिला। समारोह की शुरुआत पारंपरिक होली गीतों के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ललन कुमार निषाद ने कहा कि होली ऐसा पर्व है, जो समाज के…
Bokaro: बोकारो इस्पात संयंत्र में कार्यस्थल को और अधिक सुरक्षित व संवेदनशील बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई। ‘निष्ठा’ कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यशाला में कर्मचारियों को उनके अधिकार, कर्तव्य और सम्मानजनक आचरण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यशाला का संचालन सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री शिप्रा एन. हेम्ब्रम एवं वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री सुष्मिता सोरेन ने किया। सत्र के दौरान कार्यस्थल की प्रमुख नीतियों और जागरूकता उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में ‘पॉश’ यानी कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही…
Ratlam: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का जुनून तो आपने देखा होगा, लेकिन रतलाम के एक परीक्षा केंद्र पर जो हुआ, उसने सबको हैरत में डाल दिया है। आबकारी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा-2024 में कुछ ऐसे ‘विलक्षण’ अभ्यर्थी सामने आए हैं, जिनका दिमाग सुपर कंप्यूटर की रफ्तार को भी मात दे रहा था। इन्होंने 2 घंटे के पेपर को मात्र 15 से 30 मिनट के भीतर हल कर लिया। नतीजा यह हुआ कि जब रिजल्ट आया, तो इनके अंक देखकर चयन मंडल के अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं। मामला रतलाम पब्लिक स्कूल के परीक्षा केंद्र का है,…
Minab, (Iran): ईरान और अमेरिका-इज़राइल के बीच जारी युद्ध अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां से वापसी का रास्ता सिर्फ तबाही की ओर जाता है। 28 फरवरी को दक्षिणी प्रांत होर्मोजगान के मिनाब शहर में जो हुआ, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक प्राइमरी स्कूल, जहां बच्चों की खिलखिलाहट गूंजनी चाहिए थी, वहां आज सिर्फ चीखें और मलबे का ढेर बचा है। Read more: धमाका या कुदरत का कहर? ईरान की धरती डोलते ही दुनिया में मचा हड़कंप! मंगलवार, 3 मार्च 2026 को मिनाब की सड़कों पर जब 165 छात्राओं के जनाजे एक साथ निकले, तो…
Khonz, (Iran): ईरान के फार्स प्रांत का शांत इलाका ‘खोन्ज’ अचानक सुर्खियों में आ गया है। 3 मार्च 2026 की उस घड़ी जब लोग अपने काम में मशगूल थे, अचानक जमीन कांपने लगी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने पुष्टि की कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 थी और केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। लेकिन यह सिर्फ एक साधारण भूकंप नहीं था; इसके पीछे एक ऐसी चर्चा शुरू हो गई जिसने वैश्विक राजनीति के गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। Read more: महाविध्वंस की उलटी गिनती: इजरायल-ईरान जंग में परमाणु ठिकानों पर हमला! जैसे ही भूकंप के…
Patna: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने एक इंटरव्यू में बिहार की राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें एक बार बिहार का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिले, तो वे राज्य को वैश्विक पहचान दिला सकते हैं। पप्पू यादव ने दावा किया कि मुख्यमंत्री बनने के तीन महीने के भीतर वे सभी निजी अस्पतालों और निजी स्कूलों का सरकारीकरण कर देंगे। उनका कहना था कि ऐसा करने से आम लोगों को सस्ती और बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। बाबाओं पर तीखी टिप्पणी— धार्मिक बाबाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कड़ा रुख…
Bokaro: दुगदा कोल वाशरी क्षेत्र में होली मिलन समारोह इस बार सिर्फ रंग-गुलाल तक सीमित नहीं रहा। मंच से विस्थापितों के हक और अधिकारों की आवाज भी बुलंद हुई। मूल रैयत विस्थापित मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जेएलकेएम सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष विवेक कुमार यादव ने की, जबकि संचालन प्रभारी हरि प्रसाद साव ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय विस्थापित ग्रामीण मौजूद थे। मंच से बोलते हुए जयराम महतो ने साफ शब्दों में कहा कि विस्थापितों के हक और अधिकारों की लड़ाई वह सड़क…
Washington, (US): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर पेंटागन ने ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ (Operation Epic Fury) के तहत अपनी पूरी सैन्य ताकत झोंक दी है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल ईरान की सैन्य क्षमता को पंगु बनाना है, बल्कि उसके शीर्ष नेतृत्व को खत्म कर रणनीतिक दबाव बनाना भी है। ट्रंप ने दावा किया है कि इस हमले में ईरानी नौसेना का मुख्यालय और उनके 9 महत्वपूर्ण युद्धपोत समुद्र की गहराई में समा चुके हैं। आसमान के शिकारी: घातक विमान और ड्रोन- इस ऑपरेशन में अमेरिका ने 7 अलग-अलग श्रेणियों के लड़ाकू विमानों और ड्रोनों का…
