फॉण्ट कनवर्टर NEW

झींकपानी में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर में फंसा टेंपो चालक नहीं बचा

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी टेंपो चालक की मौत हो गयी। हादसा झींकपानी थाना के समीप मुख्य मार्ग पर हुआ, जहां चाईबासा से झींकपानी की ओर जा रहे सामान लदे टेंपो

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी टेंपो चालक की मौत हो गयी। हादसा झींकपानी थाना के समीप मुख्य मार्ग पर हुआ, जहां चाईबासा से झींकपानी की ओर जा रहे सामान लदे टेंपो को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने ओवरटेक करने के दौरान जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो ट्रेलर में फंस गया और चालक भी वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया।

मृतक की पहचान शाकिर सदाब के रूप में हुई है। वह जमशेदपुर के जुगसलाई का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया गया कि शाकिर टेंपो में साबुन समेत अन्य सामान लेकर चाईबासा से झींकपानी की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने ओवरटेक करने के प्रयास में उसके टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद टेंपो ट्रेलर के अगले हिस्से में फंस गया, जिससे चालक को बाहर निकालना मुश्किल हो गया।

दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद झींकपानी पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुट गये। पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद टेंपो में फंसे शाकिर को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे तत्काल सदर अस्पताल चाईबासा ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रेलर को रोक लिया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान और उसके अन्य विवरण की पुष्टि के लिए जुगसलाई पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। दुर्घटना में शाकिर का मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी और लोगों की भीड़ लगी रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram