फॉण्ट कनवर्टर NEW

चतरा में पिकनिक के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे दो दोस्तों की मौत

Chatra: जिले में पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र के कड़गु पटेर नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि उनके साथ गया तीसरा दोस्त लापता है। पुलिस ने शवों को कब्जे में

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra: जिले में पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र के कड़गु पटेर नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि उनके साथ गया तीसरा दोस्त लापता है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

शुक्रवार सुबह बरैनी पंचायत के घूरनाडीह स्थित तड़गू नदी में नहाने गए बच्चों में से दो गहरे पानी में डूब गए। एक का शव नदी के अंदर और दूसरे का किनारे से बरामद हुआ। मृतकों की पहचान चौर मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय अंश प्रकाश और धनगरटोली निवासी 14 वर्षीय प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। नदी किनारे से दो साइकिलें, तीन जोड़ी चप्पलें और बैग बरामद हुए हैं। सदर एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है कि बच्चे वहां कैसे पहुंचे। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि तीसरा बच्चा नदी में डूबा है या डर से कहीं चला गया है। उसकी तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram