Lohardaga: लोकतंत्र का शोर थम चुका है, लेकिन सियासत की सरगर्मी अपने चरम पर है। शांतिपूर्ण मतदान के बाद अब लोहरदगा नगर निकाय चुनाव में असली जंग 27 फरवरी की मतगणना को लेकर छिड़ चुकी है। प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हैं, समर्थकों की बेचैनी बढ़ गई है और पूरे शहर में जीत-हार के गणित को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। चौक-चौराहों से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह सिर्फ एक ही चर्चा—“किसके सिर सजेगा ताज?” मतगणना से पहले सियासी पारा हाई मतदान समाप्त होते ही चुनावी शोर भले शांत हो गया हो, लेकिन अंदरखाने बैठकों और रणनीतियों का दौर…
Author: Faizal Haque
Lohardaga: नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत लोहरदगा नगर परिषद के 46 मतदान केंद्रों पर सोमवार, 23 फरवरी को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मतदान सम्पन्न हो गया। कुल 43,070 मतदाताओं में से 29,643 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल मतदान प्रतिशत 68.83% दर्ज किया गया, जो नगर की लोकतांत्रिक जागरूकता का मजबूत संकेत है। मतदान में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। कुल 22,043 महिला मतदाताओं में से 14,900 महिलाओं ने मतदान किया, जबकि 21,027 पुरुष मतदाताओं में से 14,743 पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कई केंद्रों पर शाम तक मतदाताओं की लंबी कतारें देखी…
Koderma: नगरपालिका निर्वाचन के तहत मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने संयुक्त रूप से पॉलीटेक्निक कॉलेज, बागीटांड में बने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम परिसर में 24 घंटे बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा प्रवेश द्वार पर अधिकृत व्यक्तियों की ही एंट्री हो। सुरक्षा रजिस्टर का नियमित एवं…
Bokaro: बोकारो में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) फंड के कथित दुरुपयोग मामले में मंगलवार देर रात से आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। यह कार्रवाई चास के प्रभात कॉलोनी और सेक्टर-9 स्थित स्ट्रीट 37 इलाकों में की गई। आयकर अधिकारियों की टीम सीआरपीएफ जवानों के साथ अलग-अलग वाहनों से पहुंची और संदिग्ध ठिकानों पर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की एक टीम चास निवासी और त्रिनेत्र इंटरप्राइजेज के संचालक सोनू मिश्रा के आवास पर पहुंची। बताया जा रहा है कि सोनू मिश्रा ने जिले के विभिन्न स्कूलों में पेंटिंग की आपूर्ति की थी। सेक्टर-9 स्थित प्रकाश…
Jamshedpur News: औद्योगिक नगरी जमशेदपुर और पूरे कोल्हान क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से अधर में लटका जमशेदपुर प्रोफेशनल कॉलेज अब शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू होगा। सरकार ने इसे संचालित करने की औपचारिक स्वीकृति दे दी है। कॉलेज को ‘इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज’ के रूप में विकसित किया जाएगा और इसका संचालन राज्य सरकार स्वयं करेगी। इसे पीपीपी मोड पर देने का कोई प्रस्ताव नहीं है। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया था। उन्होंने तैयार भवन के बावजूद कॉलेज शुरू नहीं होने पर सवाल किया…
Jamshedpur News: नगर निकाय चुनाव के तहत सोमवार को संपन्न मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत अब मत पेटियों में बंद हो चुकी है। मतगणना 27 फरवरी को निर्धारित है, लेकिन परिणाम आने से पहले ही जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच उत्सुकता के साथ-साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। मंगलवार को भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह अपने समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस पहुंचीं और चुनाव रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया…
Jamshedpur News: कीताडीह वेयरहाउस में सुरक्षा की समीक्षा, लापरवाही पर चेतावनी पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जमशेदपुर सदर प्रखंड अंतर्गत कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, रखरखाव और निगरानी व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग सिस्टम और उसके बैकअप की व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।…
Bokaro News: नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर जिले में पुलिस की सख्ती चरम पर है। 22 फरवरी 2026 की रात चुनावी सतर्कता के तहत चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान में पुलिस ने न सिर्फ बैरिकेड तोड़कर भागने की कोशिश करने वाली थार को दबोचा, बल्कि शराब के नशे में हंगामा कर सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देश पर संवेदनशील इलाकों में छापेमारी और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन तथा यातायात…
Coderama News: शहर में होली के उल्लास के बीच विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कहीं होली स्पेशल कीर्तन तो कहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल रंगीन बना हुआ है। इसी क्रम में शहर की महिलाओं ने एकजुट होकर मारवाड़ी महिला समाज की झुमरी तिलैया शाखा ने सतरंगी होली कार्यक्रम का आयोजन उषा शर्मा ने अनेकता में एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आयोजन उषा शर्मा (अध्यक्ष, अखिल भारतीय महिला समिति), पायल पंकज जोशी (सचिव), आशिता शर्मा (कोषाध्यक्ष), पूनम सहल (उपकोषाध्यक्ष, मारवाड़ी ब्राह्मण समाज), सारिका गुप्ता (संचालिका, सांवरे की सखियां), लता वर्मा (संचालिका,…
Coderam News: रोटरी इंटरनेशनल के 121 कोडरमा रोटरी क्लब के 67 वर्ष हुए पूरे झंडोतोलन किया गया कोडरमा ।। रोटरी इंटरनेशनल के 121 वर्ष और रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा के 67 वर्ष पूरे होने पर झंडोत्तोलन रोटरी आई हॉस्पिटल परिसर में किया गया। यह कार्य 23 फरवरी के जगह 24 फरवरी को नगर निकाय चुनाव के कारण किया गया। इसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष रोटेरियन संतोष सिन्हा, सचिव रोटेरियन संदीप सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन सुरेश कुमार जैन, प्रेसिडेंट इलेक्ट रोटेरियन नवीन आर्य, डॉ संगीता प्रसाद, रोटेरियन विपुल बगरिया, विकास जैन अन्य लोग उपस्थित थे। पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब कोडरमा…
Bihar Sharif: बिहार के नालंदा जिले में खेती का पारंपरिक ढर्रा अब तेजी से बदल रहा है। जिले के नूरसराय प्रखंड स्थित मनारा गांव के किसान रबी और खरीफ की पुरानी सीमाओं को तोड़ते हुए अब स्ट्रॉबेरी की खेती से अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं। मंगलवार को आयोजित एक संगोष्ठी में गांव के प्रगतिशील किसान राजेश प्रसाद ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि कैसे नगदी फसलें किसानों के लिए गेमचेंजर साबित हो रही हैं। आधुनिक तकनीक और मेहनत का संगम राजेश प्रसाद ने बताया कि शुरुआत में स्ट्रॉबेरी जैसी विदेशी फसल को लेकर गांव में…
Sarhasa, (Bihar): जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25,000 रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। राहुल सिंह पर लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे डेढ़ दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी और इसकी गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा भी की गई थी। फायरिंग और धमकी मामले में थी तलाश पुलिस अधीक्षक (एसपी) हिमांशु ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राहुल सिंह, महिषी थाना क्षेत्र के महपुरा गांव का रहने वाला है। राहुल सिंह पर महिषी थाना में…
Supaul, (Bihar): बिहार की राजनीति के कद्दावर नेता और निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के त्रिवेणीगंज पहुंचने पर मंगलवार को समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा। बाजार क्षेत्र में सांसद का काफिला पहुंचते ही माहौल नारों से गूंज उठा। स्वागत का नजारा बेहद खास था, जहां समर्थकों ने जेसीबी मशीनों की मदद से पप्पू यादव पर फूलों की जोरदार बारिश की। इस भव्य स्वागत के बीच सांसद सीधे रहटा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध हत्या के मामले में शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। पीड़ित परिवार को दिया न्याय का भरोसा…
Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन एक नई उम्मीद का सवेरा हुआ। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,58,560 करोड़ रुपये का भारी-भरकम ‘अबुआ दिशोम बजट’ पेश किया। यह बजट पिछले साल के मुकाबले 9 प्रतिशत बड़ा है। सदन को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट महज आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग—गरीब, किसान, आदिवासी और महिलाओं की आंखों के आंसू पोंछने और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का जरिया बनेगा। आधी आबादी और अन्नदाताओं के लिए बड़ी सौगातें बजट का मुख्य आकर्षण ‘महिला किसान…
Chatra: झारखंड के चतरा जिले में हुए एयर एम्बुलेंस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के अगले दिन मंगलवार को भी सिमरिया की कसारी पंचायत स्थित करम टांड़ के जंगलों में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आलम यह है कि चतरा ही नहीं, बल्कि पड़ोसी जिलों हजारीबाग, लातेहार और पलामू से भी लोग कई किलोमीटर का दुर्गम पहाड़ी सफर तय कर विमान का मलबा देखने पहुंच रहे हैं। धमाके से कांप उठी थी धरती कसारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उगम भुइयां ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार ऐसा भयावह दृश्य देखा…
Gurugram/Delhi: दिल्ली-एनसीआर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर रूह कांप जाए। यहां एक 19 वर्षीय युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने न केवल छात्रा को बेरहमी से पीटा और चाकू से वार किए, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी। फिलहाल पीड़िता दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। Read more: गुजरात में पत्नी की हैवानियत, शक में अंधी, सोते पति के प्राइवेट पार्ट पर डाला तेजाब! मूल रूप से त्रिपुरा की रहने…
Bengaluru: कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार प्रदेश के स्कूली छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस गंभीर विषय पर सभी सरकारी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से उनकी विशेषज्ञ राय मांगी है। Read more: ऑस्ट्रेलिया मॉडल पर गोवा, नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक सरकार का यह प्रस्तावित कदम छात्रों में बढ़ती सोशल मीडिया की लत और नशीली दवाओं के संपर्क में आने के बढ़ते खतरों…
Prayagraj: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ नाबालिग बच्चों के कथित यौन शोषण के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत के कड़े निर्देश के बाद की गई है। झूंसी थाने में दर्ज इस मुकदमे में शंकराचार्य के अलावा उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी और 2-3 अज्ञात व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है। थाना प्रभारी महेश मिश्रा के अनुसार, अदालत का आदेश मिलते ही शनिवार देर रात संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विशेष कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा था…
Meerut: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ के शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और ‘नमो भारत’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस उद्घाटन के साथ ही दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर अब पूरी तरह से यात्रियों के लिए तैयार हो गया है, जो शहरी परिवहन और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के मेरठ पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने 82 किलोमीटर लंबे पूरे कॉरिडोर…
Agartala: पड़ोसी देश बांग्लादेश में हुए हालिया सत्ता परिवर्तन के बाद भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों में एक नई सुबह की आहट सुनाई दे रही है। मोहम्मद यूनुस के कार्यकाल के बाद तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक जमी बर्फ पिघलती नजर आ रही है। इसका सबसे स्पष्ट संकेत आगरतला और ढाका के बीच सीधी बस सेवा को दोबारा शुरू करने के लिए किए गए सफल ट्रायल रन से मिला है। Read more: बांग्लादेश संसद में ‘दागियों’ का दबदबा, 43 नवनिर्वाचित सांसदों पर ह’त्या के केस बीते शुक्रवार को ढाका से लगभग 155 किलोमीटर का…
