फॉण्ट कनवर्टर NEW

सुदिव्य सोनू के निधन से झामुमो में शोक, भावुक हुए कार्यकर्ता

Bokaro: झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर समिति की ओर से पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह झारखंड सरकार के मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी पुण्य स्मृति में शोक

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro: झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो महानगर समिति की ओर से पार्टी के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह झारखंड सरकार के मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी पुण्य स्मृति में शोक सभा का आयोजन किया गया।

यह शोक सभा 9 सितंबर 2026 को पार्टी कार्यालय, बांसगोड़ा में आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोक सभा में बोकारो जिला एवं बोकारो महानगर के केंद्रीय सदस्य, पदाधिकारीगण, सभी वर्ग संगठनों के जिला एवं महानगर पदाधिकारी, नगर एवं प्रखंड के पदाधिकारी तथा पार्टी के सम्मानित पूर्व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

झामुमो बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू जी का आकस्मिक निधन झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण, संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और पार्टी के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जी हमारे लिए केवल एक वरिष्ठ नेता ही नहीं, बल्कि मार्गदर्शक और बड़े भाई के समान थे। उनके निधन से पार्टी और व्यक्तिगत रूप से मुझे गहरा आघात पहुंचा है। उनके संघर्ष, सरल व्यक्तित्व और जनसेवा की भावना को हमेशा याद किया जाएगा।

शोक सभा में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। शोक सभा में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य संतोष रजवार जयनारायण महतो अशोक मुर्मू जिला उपाध्यक्ष मोहन मुर्मू घुनू हँसदा फिरदौस अंसारी प्रवक्ता आकाश टुडू रामदयाल सिंह शांति सोरेन भोलू खान दीपक महतो मिथुन मंडल लालमोहन हेंब्रम उदय गोस्वामी अमित सोरेन आजाद अंसारी प्रदीप यादव फिरोज अंसारी सुशांत मुंडा ज्योति प्रकाश द्विवेदी अनित तांगी अशोक हेमराम सौरभ भट्ट सोहनलाल मांझी,शिवचरण मुंडा, अशोक हेमब्रम, भारत पांडे अनीता बेरवा नूर सबा अनीता देवी संगीता देवी महेश सोरेन उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram