संवाददाता | लोहरदगा अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा के सदर अब्दुल रउफ अंसारी, सेक्रेटरी शाहिद अहमद बेलू, कोषाध्यक्ष सैयद फिरोज शाह, नायब सदर आरीफ हुसैन बबलू, ज्वाइंट सेक्रेटरी अल्ताफ कुरैशी तथा अनवर अंसारी ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि लोहरदगा-गुमला-जशपुर-धर्मजयगढ़ नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिलना क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल रेल संपर्क का विस्तार नहीं, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास का नया अध्याय साबित होगी। इसके लिए सांसद सुखदेव भगत द्वारा लगातार…
Author: Faizal Haque
संवाददाता | लोहरदगा मानव सेवा और जीवन रक्षा के सबसे बड़े माध्यम रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, लोहरदगा इकाई के तत्वावधान में मधुसूदन लाल अग्रवाल महिला इंटर कॉलेज, लोहरदगा में रक्त जांच शिविर सह रक्तदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। “मानवता की एक बूंद, रक्तदान करें-जीवन बचाएं” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को रक्तदान के महत्व, उसकी आवश्यकता तथा समाज में इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई
AFSANA KHATOON | लोहरदगा झारखंड के लोहरदगा जिले ने बागवानी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। कुड़ू प्रखंड की सलगी पंचायत स्थित रोचो बरवाटोली गांव में जैविक पद्धति से उत्पादित ग्रेड-ए आम्रपाली आम अब दुबई और इटली के बाजारों तक पहुंचेगा। रविवार को उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने डेढ़ मीट्रिक टन आम की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर कोलकाता के लिए रवाना किया, जहां से इसे समुद्री मार्ग के जरिए विदेश भेजा जाएगा। यह सफलता जिले के किसानों की मेहनत, आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग और जैविक खेती के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। आम…
शहर के लहेरी मोहल्ला स्थित राणा चौक के प्राचीन राम लखन हनुमान मंदिर की 15वीं वर्षगाँठ रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सुसज्जित रहा, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक आभा से सराबोर हो उठा। संध्या होते ही मंदिर परिसर भगवान श्रीराम और बजरंगबली के जयघोष से गूंज उठा। वर्षगाँठ समारोह का मुख्य आकर्षण पांच कुमारी कन्याओं द्वारा की गई भव्य महाआरती रही। वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच पूजा अग्रवाल, राजनंदनी कुमारी, प्रियंका साहू, सृष्टि पांडेय एवं भावना मित्तल ने श्रद्धाभाव से महाआरती कर भक्तों को भाव-विभोर…
कुडू-लोहरदगा: कुडू स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय के कम्प्यूटर कक्ष में अज्ञात चोरों ने चोरी के साथ-साथ व्यापक तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। घटना का पता सोमवार को विद्यालय खुलने के बाद चला, जब शिक्षकों ने कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। आशंका जताई जा रही है कि चोरी और तोड़फोड़ की यह वारदात शनिवार अथवा रविवार की रात में हुई। जानकारी के अनुसार, चोरों ने कम्प्यूटर कक्ष में स्थापित कुल आठ बैटरियों में से सात बैटरियां चोरी कर लीं। वहीं आठों कम्प्यूटर मॉनिटर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। विद्यालय में लगे होंडा कंपनी के 3000 केवीए जनरेटर…
बोकारो। चास (मु0) थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार 12 जून 2026 को एक व्यक्ति ने चास (मु0) थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को देवानंद कुमार बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर चास (मु0) थाना कांड संख्या 60/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मामले…
Bokaro news:- झारखण्ड आन्दोलन के प्रमुख सह मजदूरों की मसिहा, सह पुर्व विधायक व सांसद कॉमरेड ए.के.राय की 91 जन्म जयंती के अवसर पर सोमवार को चन्दनकियारी विधानसभा के पत्थरकाटा साईट में जन्म जयंती समारोह आयोजित कर उसके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. अध्यक्षता झारखण्ड जन मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष भरत लाल ठाकुर ने किया.जबकी संचालन बासुदेव गोप ने किया. वहीं मुख्य अतिथि के रुप में शामिल किसान नेता सह चन्दनकियारी विधानसभा क्षेत्र के पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार ने कहा कि कॉमरेड ए.के. राय की जन्म 15 जून 1935 और मृत्यु 21 जुलाई 2019 हुई. उसी बीच वे…
Bokaro news: चास नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज नगर निगम कार्यालय में माननीय महापौर भोलू पासवान की अध्यक्षता में तथा सिविल सर्जन, बोकारो डॉ. अभय भूषण प्रसाद की उपस्थिति में स्वास्थ्य संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक नगर आयुक्त स्मिता किरण एवं उपमहापौर पूजा कुमारी भी उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान नगर निगम क्षेत्र में 30 अर्बन हेल्थ सेंटर स्थापित करने की प्रस्तावित योजना की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। साथ ही नागरिकों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध…
Bokaro News: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा रमाकान्त मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन पर आज सोमवार को मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर पंचायत भवन सभागार में महिलाओ के विरुद्ध अपराध को लेकर चलाये जा रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गौतम कुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु महिलाओं के अधिकारों…
Bokaro News: राष्ट्र भक्त समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं बोकारो के प्रमुख सामाजिक राजनैतिक कार्यकर्ता धर्मवीर सिंह ने कहा कि नेता आ रहें हैं और 12वर्षों का उल्लेख कर रहे हैं। अच्छी बात है। लेकिन कोई बोकारो के विकास एवं समग्र उत्थान के संदर्भ में कुछ भी नहीं बोलता। बोकारो के लोगों को विशेष रूप से युवाओं के मन में व्यथा है कि बोकारो विकास की राह पर पिछड़ गया तथा इसका उत्थान नहीं हो पाया। धर्मवीर सिंह ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी मोदी जी के अभूतपूर्व शासन के 12वर्ष पुरे हुए। राष्ट्र भक्त समाज उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं…
Chaibasa News: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका आदर्श मध्य विद्यालय, चाईबासा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार ने सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी और जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत की गई। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत जिले में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 4 लाख 97 हजार 431 बच्चों, किशोरों और किशोरियों को कृमिनाशक दवा खिलाने का अभियान चलाया…
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत बड़ा गूंटिया में 15 जून 2026 को एंटी ड्रग्स अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने किया। इस दौरान ग्रामीणों को नशे के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के दौरान लोगों को “नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो” का संदेश दिया गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि ड्रग्स और नशीली दवाइयों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज पर भी…
Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत पत्थरबासा गांव में रविवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव के निवासी पुरंदर नायक के कच्चे मकान को नुकसान पहुंचाने के साथ घर में रखा लगभग 50 किलो धान भी खा लिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर गांव में पहुंच गया। हाथी काफी देर तक गांव में घूमते रहे और कई स्थानों पर नुकसान पहुंचाया। इसी दौरान उन्होंने पुरंदर नायक के मिट्टी से…
Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में डीवीसी के समीप सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की जान चली गई, जबकि दूसरे वाहन का चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और यातायात भी प्रभावित हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब छह बजे जमशेदपुर से चाईबासा की ओर जा रहा आयरन लदा ट्रेलर सामने से आ रहे दूसरे आयरन लदे ट्रेलर से टकरा गया। दोनों भारी वाहनों के बीच हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और…
Jamshedpur News: गोलमुरी थाना क्षेत्र के देबुन बागान चौक के समीप रविवार देर रात हुई फायरिंग की घटना में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान टाटा लाइन निवासी दीपक झा के रूप में हुई है। गोली उसके दाहिने पैर में लगी है। घटना के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार दीपक झा रविवार रात किसी काम से गोलमुरी क्षेत्र गया हुआ था। इसी दौरान देबुन बागान चौक के पास कुछ युवकों के बीच विवाद हो रहा था।…
Jamshedpur News: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। जानकारी के अनुसार रांची से जमशेदपुर की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक चिलगु मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित हो गया। बेकाबू ट्रक ने पहले एक टाटा मैजिक वाहन को जोरदार टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।…
Jamshedpur News: पश्चिमी सिंहभूम जिले की सेल संचालित किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा और चिड़िया लौह अयस्क खदानों में सोमवार को बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को लेकर श्रमिकों और प्रबंधन के बीच टकराव खुलकर सामने आ गया। पहली पाली से ही हजारों श्रमिकों ने बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से हाजिरी दर्ज करने से इनकार कर दिया, जिसके कारण खदानों में उत्पादन, लोडिंग, परिवहन और अन्य सभी गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित हो गईं। सुबह ड्यूटी पर पहुंचे कर्मचारियों का आरोप था कि जब वे पूर्व की व्यवस्था के तहत पंचिंग कार्ड से उपस्थिति दर्ज कराने टाइम ऑफिस पहुंचे तो वहां न तो पंचिंग कार्ड…
पटना: खान सर कोचिंग विवाद में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। ज्ञानबिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई और मामले के नामजद आरोपी प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रिंस का शव नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल से बरामद किया गया है। शुरुआती जांच में जहर दिए जाने की आशंका जताई जा रही है, और नेपाल पुलिस ने इस मामले में 5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 2 जून को पटना में खान सर की कोचिंग पर हुए हमले और…
कराची: पाकिस्तान इस समय अपने इतिहास के सबसे भीषण जल संकट से जूझ रहा है। देश के सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों में पानी की भारी किल्लत के कारण कृषि और पूरी अर्थव्यवस्था पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है। सिंचाई अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस संकट के चलते लारकाना, शिकारपुर और बलूचिस्तान के निचले इलाकों में मौसमी फसलों, विशेषकर चावल (धान) की खेती पूरी तरह तबाह हो सकती है। सिंधु जल समझौते के बदलते समीकरणों के बीच उपजे इस संकट ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है। सुक्कुर बैराज कंट्रोल रूम के आंकड़ों के मुताबिक, सिंध प्रांत के पानी…
New Delhi: भारतीय सेना ने औपनिवेशिक काल की पुरानी परंपराओं को छोड़ते हुए अपनी यूनिफॉर्म और ग्रूमिंग (रहन-सहन) नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं। सेना द्वारा जारी 174 पन्नों के नए मैनुअल ‘आमी यूनिफॉर्म्स-2026’ के तहत अब जवानों की मूंछों का आकार 12 सेंटीमीटर से अधिक नहीं हो सकेगा। साथ ही वर्दी में रहते हुए परफ्यूम या डियोड्रेंट लगाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। नए नियमों में महिला सैन्य अधिकारियों के सजने-संवरने को लेकर भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। अब महिला कर्मी ड्यूटी के दौरान लिपस्टिक, रंगीन नेल पॉलिश, बिंदी और नोज पिन नहीं पहन सकेंगी। हालांकि,…
