फॉण्ट कनवर्टर NEW

तुलग्राम में 84 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, धारदार हथियार से वार

Chandil: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलग्राम गांव में बुधवार को 84 वर्षीय आनंद सिंह सरदार उर्फ आनंद सरदार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक तुलग्राम निवासी स्वर्गीय शंकर सरदार के पुत्र

अपनी भाषा में पढ़ें

Chandil: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलग्राम गांव में बुधवार को 84 वर्षीय आनंद सिंह सरदार उर्फ आनंद सरदार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतक तुलग्राम निवासी स्वर्गीय शंकर सरदार के पुत्र थे।

बताया गया कि बुधवार को आनंद सिंह सरदार की हत्या की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना चौका थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हत्या में धारदार हथियार के इस्तेमाल की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के परिवार तथा परिचितों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय आनंद सिंह सरदार के आसपास कौन-कौन लोग मौजूद थे। घटनास्थल से किसी प्रकार का सुराग मिलने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

चौका थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि आनंद सिंह सरदार की धारदार हथियार से हत्या की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी और पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की पूरी वजह और घटना के क्रम का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram