फॉण्ट कनवर्टर NEW

15 हजार की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया राजस्व कर्मचारी, मचा हड़कंप

Chatra : जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), हजारीबाग की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर अंचल के हल्का-7 के राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कर्मचारी

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra :  जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), हजारीबाग की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर अंचल के हल्का-7 के राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कर्मचारी भवन में की गई। कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम उसके कार्यालय में दस्तावेज और संबंधित अभिलेखों को खंगालनें के बाद उसे अपने साथ हजारीबाग ले गई। कार्रवाई की खबर से प्रखंड-अंचल कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। एसीबी, हजारीबाग के एसपी आरिफ इकराम ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के नया खाप निवासी तुलसी यादव ने लिखित शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जमीन का म्यूटेशन कराने के एवज में राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद द्वारा उनसे 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। एसपी नें बताया कि शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने आरोपों का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कर्मचारी द्वारा आवेदक से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये लिए जा रहे थे। इसी दौरान एसीबी की टीम ने कर्मचारी भवन में कार्रवाई करते हुए सतीश प्रसाद को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी राजस्व कर्मचारी को अग्रेतर कार्रवाई के लिए हजारीबाग ले जा रही है। एसपी ने बताया कि वहां आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा। गौरतलब है कि सदर अंचल का हल्का 7 दारियातू और लेम पंचायत का ईलाका है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram